पाठ्य-पुस्तक के छोटे प्रश्नोत्तर - कक्षा आठवीं

 

पाठ्य-पुस्तक के छोटे प्रश्नोत्तर

(1) महापदम नंद के दरबार में किस देश के दूत आए थे?

उत्तर- रोम देश के दूत आए थे।

(2) रोम के राजदूत मगध सम्राट के लिए क्या लाए थे?

उत्तर- बहुत सारे उपहार और पिंजरे में एक शेर लेकर आए थे।

(3) सम्राट महापदम नन्द के मंत्री का क्या नाम था ?

उत्तर- सम्राट महापदम नन्द के मंत्री का नाम शकटार था।

( 4 ) शेर किस धातु का बना हुआ था ?

उत्तर- शेर सीसा धातु का बना हुआ था।

(5) शेर को पिंजरे से निकालने वाला किशोर बड़ा होकर किस नाम से प्रसिद्ध हुआ?

उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

(6) पिंजरा किस धातु से बना था?

उत्तर- पिंजरा लोहा धातु से बना था ।

(7) गुरुजी ने बच्चों को क्या वचन दिया था ?

उत्तर: गुरुजी ने बच्चों को प्रथम आने पर मैट्रो रेल के सुहावने सफर का उपहार देने का वचन दिया था।

(8) कैसे पता चलता है कि यह बच्चे पंजाब से आये हैं?

उत्तर: बच्चों के ट्रैक सूट पर छपे 'पंजाब' से।

(9) मैट्रो रेल की पटरी कहाँ-कहाँ बिछाई जाती है?

उत्तर- मैट्रो रेल की पटरी ज़मीन पर, सड़क पर पुल बनाकर तथा ज़मीन के नीचे सुरंग खोदकर बिछाई जाती है।

(10) लिफ्ट का प्रयोग किन लोगों के लिए किया जाता है?

उत्तर- लिफ्ट का प्रयोग वृद्धों, बीमारों और अपाहिज लोगों के लिए किया जाता है।

(11) स्टेशन पहुँचने पर बच्चे क्या देखकर हैरान हुए?

उत्तर- स्टेशन पहुँचने पर बच्चे स्टेशन की साफ-सफाई व सजावट को देखकर हैरान हुए।

(12) स्वचालित प्रवेश द्वार किस प्रकार कार्य करता है?

उत्तर- एक यात्री के लिए एक टोकन यात्रा के लिए दिया जाता है। इस टोकन को मशीन के पास लाने से स्वचालित प्रवेश द्वार खुल जाता है और यात्री इसमें से निकल जाता है।

(13) स्मार्ट कार्ड का क्या उपयोग है?

उत्तर- स्मार्ट कार्ड को स्वचालित प्रवेश द्वार मशीन के पास लाने से उनकी यात्रा के अनुसार अपने आप ही किराया कट जाता है।

(14) पर्यटन - कार्ड द्वारा कितने दिन तक यात्रा कर सकते हैं?

उत्तर- पर्यटन-कार्ड द्वारा एक से तीन दिन तक असीमित यात्रा कर सकते हैं।

(15) गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय कौन से रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए?

उत्तर- गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय पीले रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए।

(16) प्लेटफार्म पर हमें क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

उत्तर- प्लेटफॉर्म पर हमें पीली पट्टी को पार नहीं करना चाहिए। प्लेटफार्म पर गंदगी नहीं फैलानी चाहिए।

(17) मैट्रो गाड़ी की खिड़कियाँ क्यों नहीं खुलती?

उत्तर: मैट्रो गाड़ी के पूरी तरह से वातानुकूलित होने की वजह से इसकी खिड़कियाँ नहीं खुलती।

(18) इलेक्ट्रॉनिक सूचना पट्ट पर क्या सूचनाएँ दी जाती हैं?

उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक सूचना पट्ट पर लगातार आने वाले स्टेशनों की सूचनाएँ दी जाती हैं।

(19) लेखिका ने आँगन में क्या देखा?

उत्तर- लेखिका ने बैंगन के पौधे के बीच एक घोंसला देखा। उस घोंसले में लाल रंग के छोटे-छोटे चार अंडे थे ।

(20) चिड़िया का रंग-रूप कैसा था?

उत्तर- चिड़िया छोटी-सी चंचल, जैतूनी हरी जिसके नीचे के अंग सफेद, जंग जैसे रंग की शिखा, दुम में दो सुई की तरह नुकीले पर, जो तनकर खड़े रहते थे।

(21) चिड़िया के कितने बच्चे थे ?

उत्तर- चिड़िया के चार बच्चे थे।

(22) बच्चे भोजन की माँग किस प्रकार करते थे?

उत्तर- बच्चे अपनी खुली चोंच बार - बार ऊपर की ओर उठाकर भोजन की माँग करते थे ।

(23) घोंसला नीचे मिट्टी में कैसे गिर गया?

उत्तर- जिन दो पत्तों के बीच घोंसला बना था, उन में से एक पत्ते के टूट जाने के कारण घोंसला नीचे मिट्टी में गिर गया।

(24) लेखिका ने घोंसले को ऊपर की टहनी पर बाँधने का निश्चय क्यों किया?

उत्तर- लेखिका को डर था कि कहीं बिल्ली हमला न कर दे।

(25) बच्चे अपनी माँ से संपर्क कैसे स्थापित करते थे?

उत्तर- बच्चे घोंसले से मुँह बाहर निकालकर चीं-चीं कर माँ से संपर्क स्थापित करते थे। (26) तीन बच्चे मुक्त हो गये थे परन्तु चौथा बच्चा क्यों नहीं मुक्त हो पाया?

उत्तर- छोटा होने के कारण चौथा बच्चा मुक्त नहीं हो पाया।

(27) लेखिका चौथे बच्चे के भी उड़ जाने पर उदास क्यों हो गई?

उत्तर- लेखिका को महसूस हुआ कि उसकी बेटी भी एक चिड़िया के बच्चों जैसी है, जो एक दिन शादी कर इस घोंसले (घर) में से कहीं दूर उड़(चली) जाएगी ।

(28) नीलू का पूरा नाम क्या था?

उत्तर- नीलू का पूरा नाम अनिल शर्मा था।

(29) बचपन से ही उसकी रुचि फ्लाईंग में क्यों हो गई ?

उत्तर- क्योंकि अनिल शर्मा के पिता हरि प्रकाश शर्मा वायु सेना में सार्जेण्ट थे।

(30) उड़ते हुए वायुयान को देखकर वह मन ही मन क्या सोचता ?

उत्तर- अनिल शर्मा सोचता कि एक न एक दिन वह भी विमान उड़ाकर अपने देश का झंडा आसमान में फहरा देगा।

(31) अनिल शर्मा ने पायलट का प्रशिक्षण कहाँ से लिया ?

उत्तर- अनिल शर्मा ने पायलट का प्रशिक्षण बिदर से लिया ।

(32) अनिल शर्मा ने किन - किन क्षेत्रों में देश की सेवा की ?

उत्तर- अनिल शर्मा ने नक्सली इलाके, गुजरात के दलदलीय क्षेत्र, बाढ़ वाले क्षेत्र, गणतंत्र दिवस की परेड और पायलट परीक्षण में सेवा की।

(33) अनिल शर्मा की किस प्रकार के कार्यों में रुचि थी?

उत्तर- अनिल शर्मा की ऐसे कार्यों में रुचि थी जो चुनौतीपूर्ण हों।

(34) 12 नवंबर 2000 को भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिमी सीमा पर क्या देखा?

उत्तर- मछुआरों की किश्तियाँ देखीं जो कि भारतीय सीमा में दाखिल होने को थीं।

(35) पाकिस्तानी मछुआरों ने किसे अपना निशाना बनाया?

उत्तर- पाकिस्तानी मछुआरों ने अनिल शर्मा के हैलीकॉप्टर को मिसाइल से निशाना बनाया।

(36) 26 नवम्बर 2009 को ऐसी ही घुसपैठ कहाँ हुई?

उत्तर- 26 नवम्बर 2009 को ऐसी ही घुसपैठ मुंबई में हुई ।

(37) लड़के और उसकी बहन का क्या नाम था ?

उत्तर- लड़के का नाम मनीष और उसकी बहन का नाम सीमा था।

(38) मनीष क्या बेचकर अपना जीवन बसर कर रहा था?

उत्तर- मनीष गुब्बारे बेचकर अपना जीवन बसर कर रहा था।

(39) गुब्बारे बेचने के पीछे मनीष ने अपनी क्या विवशता बतायी ?

उत्तर- उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है इसलिए अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए उसे गुब्बारे बेचने पड़ते हैं।

(40) 'पढ़ोगे' पूछने पर मनीष क्या उत्तर दिया?

उत्तर- 'पढ़ोगे' पूछने पर उसने '' में सिर हिला दिया।

(41) बच्चों को किस संस्था के अन्तर्गत पढ़ाने के लिए ले जाया गया?

उत्तर- बच्चों को 'प्रेरणा सहायता सोसाइटी' के अन्तर्गत पढ़ाने के लिए ले जाया गया।

(42) मनीष और सीमा क्या बनना चाहते थे?

उत्तर- मनीष पुलिस इंस्पैक्टर बनना चाहता था और सीमा अध्यापिका बनना चाहती थी।

(43) जीवन में मुश्किलों से पार कौन लोग जा पाते हैं?

उत्तर- जीवन में मुश्किलों से पार वही जा पाते हैं जो मुश्किलों के आगे घुटने नहीं टेकते, उनका दृढ़ता से सामना करते हैं।

(44) राजा जनक के दरबार में अष्टावक्र को देखकर सभी क्यों हँसने लगे?

उत्तर- राजा जनक के दरबार में सभी अष्टावक्र के टेढ़े-मेढ़े शरीर को देखकर हँसने लगे।

(45) राजा जनक तथा दरबारी अष्टावक्र के सामने क्यों नतमस्तक हुए?

उत्तर- राजा जनक तथा उसके दरबारी अष्टावक्र की विद्वता के सामने नतमस्तक हुए।

(46) सूरदास ने किस की आराधना में काव्य रचना की ?

उत्तर- सूरदास ने श्री कृष्ण की आराधना में काव्य रचना की ।

(47) जायसी के प्रसिद्ध महाकाव्य का नाम लिखें।

उत्तर- जायसी के प्रसिद्ध महाकाव्य का नाम 'पद्मावत' है ।

(48) रामानन्द सागर द्वारा टेलीविज़न पर प्रसारित प्रख्यात धारावाहिक 'रामायण' में संगीत मुख्य रूप से किसने दिया?

उत्तर- ‘रामायण' में संगीत मुख्य रूप से स्वर्गीय रविन्द्र जैन ने दिया ।

(49) बिजली के बल्ब का आविष्कार किसने किया?

उत्तर- बिजली के बल्ब का आविष्कार थामस अल्वा एडीसन ने किया ।

(50) ब्रेल लिपि का आविष्कार किसने किया?

उत्तर- ब्रेल लिपि का आविष्कार लुई ब्रेल ने किया ।

(51) महाराजा रणजीत सिंह ने कितनी आयु में लाहौर पर अधिकार कर लिया था?

उत्तर- महाराजा रणजीत सिंह ने उन्नीस वर्ष की आयु में लाहौर पर अधिकार कर लिया था।

(52) बाबा आम्टे को भारत सरकार ने समाज सेवा के लिए पद्मश्री तथा पद्मभूषण का सम्मान कब दिया?

उत्तर- बाबा आम्टे को 1971 में पद्मश्री तथा 1986 में पद्मभूषण सम्मान दिया।

(53) अमीना हामिद को मेले में क्यों नहीं भेजना चाहती ?

उत्तर: अमीना सोच रही थी कि चार-पाँच वर्ष का दुबला-पतला नन्हा बालक तीस कोस कैसे चलेगा।

(54) नमाज़ खत्म होने पर लोग क्या करते हैं?

उत्तरः नमाज़ खत्म होने पर लोग आपस में गले मिलते हैं।

(55) हामिद हिण्डोले में क्यों नहीं चढ़ता ?

उतर: हामिद के पास तीन पैसे थे। वह उन्हें हिंडोले में चढ़कर बेकार खर्च नहीं करना चाहता था।

(56) साइंस सिटी का पूरा नाम क्या है? यह किसके नाम पर रखा गया है?

उत्तरः साइंस सिटी का पूरा नाम 'पुष्पा गुजराल साइंस सिटी' है। यह पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल जी की पूज्य माता जी के नाम पर रखा गया है।

(57) इसका उद्घाटन कब हुआ और किसने किया?

उत्तरः इसका उद्घाटन 19 मार्च, 2005 को हुआ। इसे माननीय राज्यपाल एस. एफ. रोडरिज ने किया।

(58) दिल के मॉडल में क्या दिखाया गया है?

उत्तरः दिल के मॉडल में रक्त संचार प्रणाली दिखाई गई है ।

(59) डायनासोर पार्क में कितनी तरह के डायनासोर हैं?

उत्तरः डायनासोर पार्क में 26 तरह के डायनासोर हैं।

(60) वोल्केनो आकृति की क्या विशेषता है?

उत्तरः इस आकृति में चार हिलते-जुलते, मुँह फैलाते, आवाज़ें निकालते डायनासोर दिखाई देते हैं।

(61) डोम थियेटर की क्या विशेषता है?

उत्तरः इसका फ्रेम आम थियेटर से दस गुणा बड़ा है। इसमें बड़ी पिक्चर आती है। इसकी आवाज़ बहुत साफ़ है।

(62) फ्लाइट सिमुलेटर में क्या दिखाया गया है ?

उत्तरः इसमें वीडियो के माध्यम से स्क्रीन पर हवाई उड़ान दिखाई जाती है।

(63) विजयंत टैंक और एयर क्राफ्ट मिग 23 कहाँ पर हैं?

उत्तरः ये दोनों साइंस सिटी की डिफेंस गैलरी में है।

(64) सहयोग का क्या अर्थ है?

उत्तर- सहयोग का अर्थ है किसी कार्य में एक-दूसरे का साथ देना।

(65) लंगड़े ने अंधे को क्या उपाय बताया?

उत्तर- लंगड़े ने अंधे को बताया कि तुम मुझे अपने कंधे पर बिठा लो। मैं तुम्हें रास्ता बताऊँगा।

(66) कपोतराज चित्रग्रीव ने कबूतरों को क्या सलाह दी ?

उत्तर- उसने कबूतरों को साहस करके एक साथ मिलकर उड़ने की सलाह दी ।

(67) हमें पड़ोसियों से कैसा व्यवहार करना चाहिए?

उत्तर- हमें पड़ोसियों से सहयोग और मेलजोल बढ़ाना चाहिए और उनसे अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

(68) हमें अपने सहपाठियों से कैसा व्यवहार करना चाहिए?

उत्तर: हमें अपने सहपाठियों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए और उनसे भेदभाव और झगड़ा नहीं करना चाहिए।

(69) वाघा बार्डर को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर- वाघा बार्डर को 'एशिया की बर्लिन दीवार' के नाम से जाना जाता है।

(70) वाघा बार्डर किन दो देशों के मध्य स्थित है ?

उत्तर- वाघा बार्डर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के मध्य स्थित है।

(71) वाघा बार्डर के दोनों ओर कौन-कौन से प्रसिद्ध नगर हैं?

उत्तर- एक ओर लाहौर तथा दूसरी ओर अमृतसर नामक प्रसिद्ध नगर हैं।

(72) वाघा बार्डर का विशेष आकर्षण क्या है?

उत्तर- यहाँ पर हर रोज़ शाम की होने वाली 'रिट्रीट' की रस्म, जिसे देखने के लिए दोनों देशों के बहुत से पर्यटक देखने आते हैं।

(73) बी. एस . एफ. के जवान कौन-कौन से नारे लगाते हैं ?

उत्तर- वाघा बार्डर पर तैनात बी. एस. एफ. के जवानों द्वारा तीन तरह के नारे लगाने की इज़ाज़त होती है - (i) हिन्दुस्तान जिन्दाबाद (ii)

भारत माता की जय (iii) वन्देमातरम्

(74) हवा की घटक गैसें कौन-कौन सी हैं ?

उत्तर- हवा की घटक गैसें मुख्यत: ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन, कार्बन डाइ ऑक्साइड तथा ओज़ोन आदि मानी जाती हैं।

(75) पृथ्वी पर जीवन का मूल आधार क्या है ?

उत्तर- पृथ्वी पर जीवन का मूल आधार वस्तुत: हवा के मुख्य घटक ऑक्सीजन को ही माना जाता है।

(76) पानी की घटक कौन-कौन सी गैसें हैं ?

उत्तर- पानी की घटक गैसें मुख्यतः ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन ही हैं।

(77) इस एकांकी में काले -कलूटे राक्षस किसे कहा गया है ?

उत्तर- इस एकांकी में स्कूटरों, बसों, ट्रैक्टरों, कारखानों आदि से निकलने वाले प्रदूषित धुँए को ही राक्षस कहा गया है।

(78) वायु प्रदूषण से कौन-कौन से रोग हो रहे हैं ?

उत्तर- वायु प्रदूषण से मनुष्य को साँस से संबंधित रोग, फेफड़ों के रोग तथा त्वचा संबंधी रोग हो रहे हैं।

(79) वह कौन-सी गैस है जो कार्बन-डाइ-ऑक्साइड से अधिक मानव जाति का नुकसान कर रही है ?

उत्तर- कार्बन मोनो ऑक्साइड।

(80) ओज़ोन की सुरक्षा परत किस गैस के कारण टूटती - फूटती जा रही है?

उत्तर- रेफ्रिजरेटरों और एयर कंडीशनरों में काम आने वाली एक रासायनिक गैस के कारण।

(81) धरती का तापमान किस गैस के कारण बढ़ रहा है?

उत्तर- कार्बन- डाइ-ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने के कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है।

(82) कार्बन-डाइ-ऑक्साइड गैस ने अपनी सेहत सुधारने का क्या उपाय बताया?

उत्तर- कार्बन- डाइ-ऑक्साइड गैस ने बताया है कि लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ ।

(83) सपने कैसे पूरे होते हैं?

उत्तर- सपने अथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास तथा एकाग्रता से पूरे होते हैं।

(84) बचपन से ही कल्पना चावला का क्या सपना था?

उत्तर- कल्पना चावला आसमान की सैर करने का सपना देखा करती थी ।

(85) कल्पना चावला का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर- कल्पना चावला का जन्म 1 जुलाई 1961 में हरियाणा राज्य के करनाल शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।

(86) कल्पना का विवाह कब और किससे हुआ

उत्तर- कल्पना का विवाह सन् 1983 में जीन पियरे हैरिसन नाम के अमेरिकी के साथ हुआ था।

(87) कल्पना की प्रारम्भिक शिक्षा कहाँ पूरी हुई?

उत्तर- कल्पना की प्रारम्भिक शिक्षा उसके घर के पास स्थित टैगोर बाल निकेतन स्कूल में हुई थी तथा बाद में इसकी इंजनियरिंग की शिक्षा चण्डीगढ़ में हुई।

(88) भगत सिंह स्कूल से कहाँ चले गये थे?

उत्तर- भगत सिंह स्कूल से जलियाँवाले बाग़ की पवित्र धरती को प्रणाम करने गये थे।

(89) जलियाँवाले बाग़ की मिट्टी हाथ में लेकर उन्होंने क्या सौगंध खायी?

उत्तर- अंग्रेज़ों को भारत से भगाकर भारत माँ को आज़ाद करवाने की सौगंध खायी।

(91) भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के प्रिय नारे कौन-कौन से थे?

उत्तर- भारत माता की जय, इन्कलाब जिन्दाबाद, साम्राज्यवाद का नाश हो ।

(92) विधानसभा में बम फेंकने की ज़िम्मेदारी किसे सौंपी गई?

उत्तर- बम फेंकने की ज़िम्मेदारी भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त को सौंपी गई।