कक्षा - छठी विषय – हिंदी
पाठ - 2
सबसे बड़ा धन
अभ्यास
1) नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें :-
ਉਪਾਅ - उपाय
ਲੱਖ - लाख
ਹੱਥ - हाथ
ਪ੍ਰਾਪਤ - प्राप्त
ਦੁੱਖੀ - दुःखी
ਘਬਰਾਇਆ - घबराया
ਪੈਸਾ - पैसा
ਮੂਰਖ - मूर्ख
2) नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :-
ਜੀਵਿਤ - जीवित
ਮੂੰਹ - मुख
ਨਿਰੋਗ - स्वस्थ
ਅਮੀਰ - धनवान
ਸਮਾਂ - समय
ਨੇੜੇ, ਕੋਲ - पास
3) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखें :-
(क) कपिल मुनि के आश्रम का क्या नाम था?
उत्तर - मुक्तसर आश्रम।
(ख) राहुल कैसा आदमी था?
उत्तर - गरीब आदमी।
(ग) मुनि ने राहुल से सबसे पहले क्या माँगा?
उत्तर - दोनों आँखें।
(घ) कपिल मुनि ने राहुल से दस लाख रुपये के बदले में क्या माँगा?
उत्तर - मुख।
4) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्यों में लिखें :-
(क) कपिल मुनि द्वारा राहुल से दोनों आँखें माँगने पर राहुल ने क्या जवाब दिया?
उत्तर - राहुल ने कहा, "फिर मैं देखूँगा कैसे? नहीं आँखें तो मैं नहीं दे सकता।"
(ख) मुनि द्वारा दोनों हाथ माँगने पर राहुल सोच में क्यों पड़ गया?
उत्तर - क्योंकि हाथ देकर तो वह कुछ भी नहीं कर सकता था।
(ग) जब मुनि ने राहुल से उसके दोनों पैर माँगे तो राहुल क्यों घबरा गया?
उत्तर - क्योंकि पैरों के बिना तो वह चल फिर भी नहीं सकता था। न कहीं आ सकता था न कहीं जा सकता था।
(घ) मुनि द्वारा दस लाख रुपये का लालच देने पर भी राहुल ने अपना मुख उन्हें क्यों नहीं दिया?
उत्तर - राहुल ने कहा,"हे मुनिराज ! यदि मैं अपना मुख ही आपको दे दूँगा तो मैं कैसे खाऊँगा? कैसे पीऊँगा? खाये-पीये बिना जीवित कैसे रहूँगा। न किसी से बात कर सकूँगा।"
(ङ) मुनि ने सबसे बड़ा धन किसे कहा?
उत्तर - स्वस्थ शरीर को।
(ङ) कपिल मुनि द्वारा दी गई सीख से राहुल के जीवन में क्या असर पड़ा?
उत्तर - राहुल सब कुछ समझ गया और उसने मेहनत करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते वह अमीर बन गया।
ऊपर दिए गए चित्रों के नीचे कुछ शब्द लिखे हुए हैं-
बूढ़ा-जवान, मोटा-पतला, पूरा-आधा । ये शब्द एक दूसरे से उल्ट अर्थ दे रहे हैं अर्थात् एक दूसरे के विपरीत हैं। ऐसे शब्दों को ही विलोम शब्द कहते हैं।
6. विलोम शब्दों का मिलान करो :-
पास स्वस्थ सुखी |
रोगी दूर मृत्यु अमीर दुःखी मूर्ख |
संयोजक :- गुरप्रीत कौर,हिंदी अध्यापिका,स ह स लापराँ,लुधियाना संशोधक :- विनोद कुमार,हिंदी शिक्षक,सरकारी हाई स्कूल,बुल्लेपुर, खन्ना-2, लुधियाना |