विराम चिह्न
(1)
किशोर ने मुस्कुराते हुए कहा वह देखिए महामंत्री
उत्तर:- किशोर ने मुस्कुराते हुए कहा,
"वह देखिए,
महामंत्री !”
(2)
शेर को कौन बाहर निकाल सकता है सहसा सम्राट ने गुस्से से
कहा
उत्तर:-“शेर को कौन बाहर निकाल सकता है?"
सहसा सम्राट ने गुस्से
से कहा।
(3)
किशोर ने सिर झुका कर कहा महाराज शेर पिंजरे से बाहर आ गया
है।
उत्तर:-किशोर ने सिर झुका कर कहा,
“महाराज ! शेर पिंजरे
से बाहर आ गया है।”
(4) बच्चो आप सब कैसे हो
उत्तर:-बच्चो! आप सब कैसे हो ?
(5) क्या आपको इसका पूरा नाम पता है
उत्तर:-क्या आपको इसका पूरा नाम पता है ?
(6) हाँ सावधानी ज़रूर रखनी होगी
उत्तर:-हाँ,
सावधानी ज़रूर रखनी
होगी ।
(7) ओ शरारती वहाँ इस तरह की फिल्में नहीं होतीं
उत्तर:-ओ शरारती! वहाँ इस तरह की फिल्में नहीं होती ।
(8)
दीपशिखा पढ़ाई के साथ साथ संगीत खेलकूद ज्ञान विज्ञान में
सब से आगे रहती थी
उत्तर:-दीपशिखा पढ़ाई के साथ-साथ संगीत,
खेलकूद, ज्ञान-विज्ञान
में सब से आगे रहती थी।