1) ‘राजेंद्र बाबू के निजी सचिव और सहचर ............थे।’ ‘राजेंद्र बाबू’ पाठ के आधार पर रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
(क) भाई चक्रधर जी (ख) भाई राहुल जी
(ग) पं० जवाहर लाल नेहरू (घ) कृष्णधन जी ।
2)‘फलाहार’ शब्द का संधि विच्छेद कीजिए :-
(क) फला + आहार (ख) फला + अहार (ग) फल + आहार (घ) फल + अहार
3) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए:- ' गाँव में रहने वाला '
(क) गाँव निवासी (ख) ग्रामीण (ग) गाँव वासी (घ) नागरिक
4) ‘राष्ट्रपति का भवन’ प्रस्तुत विग्रह पद को समस्त पद में बदलिए ।
(क) राष्ट्रपति भवन (ख) राष्ट्रवादी भवन (ग) प्रधानमंत्री मंत्रालय (घ) राष्ट्रदूत निवास
5) राजेंद्र बाबू अपने स्वभाव और रहन-सहन में किसका प्रतिनिधित्व करते थे?
(क) भारतीय राजा (ख) भारतीय कृषक (ग) भारतीय नागरिक (घ) भारतीय युवक
6) राजेंद्र बाबू को लेखिका ने प्रथम बार कहाँ देखा था?
क) लुधियाना के स्टेशन पर ख) अमृतसर के स्टेशन पर
ग) पटना के स्टेशन पर घ) मुंबई के स्टेशन पर
7) राष्ट्रपति को उपवास की समाप्ति पर क्या खाते देखकर लेखिका को हैरानी हुई?
क) आलू खाते देखकर ख) टमाटर खाते देखकर
ग) फल खाते देख कर घ) रोटी खाते देखकर
8) राजेंद्र बाबू ने किनकी शिक्षा की व्यवस्था करने के लिए लेखिका से अनुरोध किया?
क) अपनी बेटी की ख) अपने पुत्र की
ग) अपनी 15-16 पौत्रियों की घ) अपने मित्र की बेटी की
9) लेखिका प्रयाग से कौन-सा उपहार लेकर राष्ट्रपति भवन पहुँची थी?
क) दस सूपों का ख) बारह सूपों का ग) शहद का घ) रंगीन सुतलियों से बुनी खाट का
10) राजेंद्र बाबू और उनकी सहधर्मिणी सप्ताह में कितने दिन अन्न नहीं ग्रहण करते थे?
क) एक दिन ख) दो दिन ग) तीन दिन घ) चार दिन
उत्तर तालिका:- 1) (क) 2) (ग) 3) (ख) 4) (क) 5) (ख)
6) ग) 7) क) 8) ग) 9) ख) 10) क)
संयोजक :- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह.स. लापराँ, लुधियाना संशोधक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक, स. ह. स. बुल्लेपुर,लुधियाना |