Showing posts with label कक्षा-आठवीं अभ्यास शीट-100 हिंदी-2. Show all posts
Showing posts with label कक्षा-आठवीं अभ्यास शीट-100 हिंदी-2. Show all posts

कक्षा-आठवीं अभ्यास शीट-100 हिंदी-2

कक्षा - आठवीं 
अभ्यास शीट

निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर लिखें।
(i) कवि के अनुसार किन लोगों की हार नहीं होती ?
(क) शैतानों की (ख) कायरों की (ग) हिम्मत करने वालों की (घ) दोगुलों की
(ii) लता कहाँ फूली नहीं समाती?
(क) मन में (ख) धन में (ग) वन में (घ) गगन में
(ii) माँ किसका वरदान है?
(क) ईश्वर का (ख) प्रकृति का (ग) समाज का (घ) धरती का
(iv) दौलत प्राप्त करके क्या नहीं करना चाहिए ?
(क) दान (ख) घमंड (ग) दया (घ) करुणा
(v) गोताखोर सिंधु में डुबकियाँ क्यों लगाता है?
(क) मोती (ख) मछली (ग) पत्थर (घ) कपड़े
(vi) 'माँ' कविता में माँ का हथियार क्या है ?
(क) साहस (ख) लोहा (ग) ममता (घ) सीसा
( vii) 'नवयुवकों के प्रति' कविता के कवि का नाम क्या है ?
(क) विनोद शर्मा (ख) मैथिलीशरण गुप्त (ग) मीनाक्षी वर्मा (घ) गिरिजा कुमार माथुर
(viii) पानी का स्वभाव कैसा है ?
(क) खारा (ख) मिलनसार (ग) एकांतप्रिय (घ) घमंडी
(ix) बिना सोचे विचारे काम करने से क्या होता है ?
(क)पछतावा (ख) खुशी (ग) घमंड (घ) संतोष
(x) मन में क्या होने से हम कामयाब होंगे ?
(क) भय (ख) साहस (ग) प्रेरणा (घ) विश्वास

उत्तर :- (i) ग (ii) ग (iii) क (iv) ख(v) क (vi) क (vii) ख (viii) ख (ix) क (x) घ 
तैयारकर्ता : कुमकुम, सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल शाहपुर रोड, लुधियाना