पाठ -18
सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा (डॉ. सुनील बहल)
अभ्यास
1) नीचे गुरुमुखी और देवनागरी
लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:-
ਸੁਰੱਖਿਆ = सुरक्षा ਜ਼ਰੂਰੀ = ज़रूरी
ਲਾਪਰਵਾਹੀ = लापरवाह ਅਧਿਕਾਰ = अधिकार
ਮੌਜੂਦ = मौजूद ਆਗਿਆ = आज्ञा
ਸੁਆਗਤ
= स्वागत
ਅਵਾਜ਼ = आवाज़
ਸੰਬੰਧਿਤ = संबंधित ਚਿੰਨੵ = चिह्न
ਧਿਆਨ = ध्यान ਮੰਤਰ = मंत्र
ਉਮਰ = उम्र ਵਿਅਕਤੀ = व्यक्ति
ਸਿੱਖਣਾ = सीखना ਪਿੱਛੇ =
पीछे
ਖਤਰਨਾਕ =
ख़तरनाक ਸਮੱਸਿਆ
= समस्या
2) नीचे एक ही अर्थ के
लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों
को लिखें:-
ਖੱਬੇ ਪਾਸੇ = बायीं ओर ਇਸ਼ਾਰਾ = संकेत
ਸੱਜੇ ਪਾਸੇ = दायीं ओर ਜ਼ਰੂਰੀ = अनिवार्य
ਖੁਦ = स्वयं ਕਤਾਰ
= पंक्ति
ਬੇਸ਼ੱਕ = नि:संदेह ਆਵਾਜਾਈ = यातायात
3) इन प्रश्नों के उत्तर
एक या दो वाक्यों में लिखें :-
(क) सड़क पर दिनों दिन बढ़ती दुर्घटनाओं का लेखक
ने क्या कारण बताया है ?
उत्तर - सड़क पर लापरवाही से चलना तथा यातायात नियमों का पालन न करना।
(ख) सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा से लेखक का क्या अभिप्राय है?
उत्तर - हमें सड़क पर
स्वयं भी सुरक्षित ढंग से चलना चाहिए तथा दूसरे की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
तभी
हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
(ग) वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना क्यों खतरनाक हो सकता
है?
उत्तर - क्योंकि इससे दुर्घटना घट सकती है।
(घ) निश्चित
स्थान पर वाहन पार्किंग का क्या फायदा है?
उत्तर - क्योंकि इससे
ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं होती है।
(ङ) चौराहे
में लाल-हरी बत्ती के पास सड़क पर काली-सफेद लाइनें क्या दर्शाती हैं?
उत्तर - काली-सफेद लाइनों को ज़ेबरा लाइन कहते हैं, जो पैदल चलकर सड़क पार करने
वाले लोगों के लिए बनी होती है।
4) इन प्रश्नों के उत्तर
चार-पाँच वाक्यों में लिखें:-
(क) वाहन चलाते समय
सेफ्टी बेल्ट लगाना क्यों अनिवार्य है?
उत्तर - वाहन चलाते समय सेफ्टी बेल्ट लगाने से अचानक झटका लगने से होने
वाली दुर्घटना से बचा जा सकता है।
(ख) कौन-से व्यक्ति अपने
वाहनों पर काले रंग के शीशे और लाल रंग की बत्ती का प्रयोग कर सकते हैं ?
उत्तर -
विशेष अधिकार प्राप्त व्यक्ति ही ट्रैफिक
विभाग से आज्ञा प्राप्त करके अपने वाहनों पर काले रंग के शीशे और लाल रंग की बत्ती
का प्रयोग कर सकते हैं।
(ग) हमें सड़क पर दुर्घटना
से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर – 1) हमेशा सड़क के बाईं ओर ही
चलना चाहिए।
2) सड़क को भाग कर पार नहीं करना चाहिए।
3) हमें सड़क पर खेलना अथवा उछल कूद नहीं
करनी चाहिए।
4) कूड़ा अथवा फलों के छिलके सड़क पर नहीं
फेंकने चाहिए।
5) शुद्ध करके लिखें :-
पराथना = प्रार्थना चारट = चार्ट
टरैफिक
= ट्रैफ़िक
दाँयी = दायीं
मंतर =
मंत्र सिखना
= सीखना
किन्तू = किन्तु रफतार
= रफ्तार मोबाईल
= मोबाइल
रूकावट = रुकावट मतबल = मतलब in”icq = fuf”pr
उबड़-खबड़ =
उबड़-खाबड़ रस्ते = रास्ते धन्यावाद =
धन्यवाद
6) रिक्त स्थान में उचित
संबंध बोधक शब्द भरें :-
(क) इसे अन्य नियमों की अपेक्षा कठोरता से लागू नहीं किया जा सका है।
(की ओर, की अपेक्षा)
(ख) आज्ञा के बिना किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए। (के लिए, के बिना)
(ग) सड़क पर काली-सफेद लाइनें लगायी गयी हैं। (के पास, पर)
(घ) हमें भारी गाड़ियों के बीच से नहीं गुज़रना चाहिए। (के बीच, के बदले)
(ङ) चालक के पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए। (के बगैर, के पीछे)
7) अनेक शब्दों के लिए
एक शब्द लिखें :-
(क) स्कूल का सर्वप्रमुख अध्यापक
मुख्याध्यापक
(ख) स्कूल में सुबह आयोजित की जाने वाली सभा प्रार्थना
(ग) स्कूटर चलाने वाला व्यक्ति
स्कूटर चालक
(घ) विद्या प्राप्त करने वाला
विद्यार्थी
(ङ) जो बीमार हो
मरीज़
(च) जहाँ बीमारों का इलाज हो
अस्पताल
(छ) चौराहे में लाल बत्ती के पास सड़क पर लगी काली-सफेद लाइनें ज़ैबरा लाइन
लेखन :- किरन हिंदी शिक्षिका, स. मि.
स्कूल, जोगेवाला ,पटियाला संयोजक
:- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह. स्कूल, लापराँ, लुधियाना संशोधक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक बुल्लेपुर, लुधियाना
|