Showing posts with label समास के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण. Show all posts
Showing posts with label समास के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण. Show all posts

समास के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण

*🔻समास के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण 🔻*

 *अव्ययीभाव समास के उदाहरण ✓* 

यथाशक्ति = शक्ति के अनुसार
यथाक्रम = क्रम के अनुसार
यथानियम = नियम के अनुसार
प्रतिदिन = प्रत्येक दिन
प्रतिवर्ष =हर वर्ष
आजन्म = जन्म से लेकर
यथासाध्य = जितना साधा जा सके
धडाधड = धड-धड की आवाज के साथ
घर-घर = प्रत्येक घर
रातों रात = रात ही रात में
आमरण = म्रत्यु तक
यथाकाम = इच्छानुसार

 *तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* 

देश के लिए भक्ति = देशभक्ति
राजा का पुत्र = राजपुत्र
शर से आहत = शराहत
राह के लिए खर्च = राहखर्च
तुलसी द्वारा कृत = तुलसीदासकृत
राजा का महल = राजमहल

 *कर्म तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* 

रथचालक = रथ को चलने वाला
ग्रामगत = ग्राम को गया हुआ
माखनचोर =माखन को चुराने वाला
वनगमन =वन को गमन
मुंहतोड़ = मुंह को तोड़ने वाला
स्वर्गप्राप्त = स्वर्ग को प्राप्त
देशगत = देश को गया हुआ
जनप्रिय = जन को प्रिय
मरणासन्न = मरण को आसन्न

 *करण तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* 

स्वरचित =स्व द्वारा रचित
मनचाहा = मन से चाहा
शोकग्रस्त = शोक से ग्रस्त
भुखमरी = भूख से मरी
धनहीन = धन से हीन
बाणाहत = बाण से आहत
ज्वरग्रस्त =ज्वर से ग्रस्त
मदांध =मद से अँधा
रसभरा =रस से भरा
भयाकुल = भय से आकुल
आँखोंदेखी = आँखों से देखी

 *सम्प्रदान तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* 

विद्यालय =विद्या के लिए आलय
रसोईघर = रसोई के लिए घर
सभाभवन = सभा के लिए भवन
विश्रामगृह = विश्राम के लिए गृह
गुरुदक्षिणा = गुरु के लिए दक्षिणा
प्रयोगशाला = प्रयोग के लिए शाला
देशभक्ति = देश के लिए भक्ति
स्नानघर = स्नान के लिए घर
सत्यागृह = सत्य के लिए आग्रह
यज्ञशाला = यज्ञ के लिए शाला
डाकगाड़ी = डाक के लिए गाड़ी
देवालय = देव के लिए आलय
गौशाला = गौ के लिए शाला

 *अपादान तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* 

कामचोर = काम से जी चुराने वाला
दूरागत =दूर से आगत
रणविमुख = रण से विमुख नेत्रहीन = नेत्र से हीन
पापमुक्त = पाप से मुक्त
देशनिकाला = देश से निकाला
पथभ्रष्ट = पथ से भ्रष्ट
पदच्युत =पद से च्युत
जन्मरोगी = जन्म से रोगी
रोगमुक्त = रोग से मुक्त

 *सम्बन्ध तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* 

राजपुत्र = राजा का पुत्र
गंगाजल =गंगा का जल
लोकतंत्र = लोक का तंत्र
दुर्वादल =दुर्व का दल
देवपूजा = देव की पूजा
आमवृक्ष = आम का वृक्ष
राजकुमारी = राज की कुमारी
जलधारा = जल की धारा
राजनीति = राजा की नीति
सुखयोग = सुख का योग
मूर्तिपूजा = मूर्ति की पूजा
श्रधकण = श्रधा के कण
शिवालय = शिव का आलय
देशरक्षा = देश की रक्षा
सीमारेखा = सीमा की रेखा