क्रिया-विशेषण
1. निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया-विशेषण शब्द छाँटकर सामने
लिखें:-
(क) मैं जल्दी-जल्दी काम निपटा कर उसी चौराहे पर पहुँची । जल्दी-जल्दी
(ख) वह मेरी तरफ एकटक देखने लगा। एकटक
(ग) वह गाड़ी के पास आकर झट से बोला। झट से
(घ) मैं कल आऊँगी। कल
(ङ) वह उधर बैठी है। उधर
निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया-विशेषण को रेखांकित करके
उसका भेद भी लिखें-
(क) ये लोग क्यों धीरे-धीरे चल रहे हैं? रीतिवाचक क्रिया-विशेषण
(ख) इधर दुकानों की कतार लगी हुई है। स्थानवाचक
क्रिया-विशेषण
(ग) आज ईद आ गई। कालवाचक
क्रिया-विशेषण
(घ) उसने कुछ नहीं खाया। परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
(ङ) वह ज़ोर से चिल्लाया। रीतिवाचक क्रिया-विशेषण