अभ्यास शीट-50 कक्षा दसवीं
(1) निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें:
भाल : माथा, मस्तक
प्रभु : ईश्वर,भगवान
जगत : संसार, दुनिया
वन : जंगल, कानन
(2) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए:
कुल : वंश:- रामजी सूर्य के कुल में पैदा हुए।
कूल : किनारा:- नदी का कूल बहुत शांत दिखाई देता है।
कटि : कमर:- श्री कृष्ण की कटि में बंधी करधनी में छोटी-छोटी घंटियाँ सुशोभित हैं।
कटी : काटना:- मेरी पतंग कटी थी।
(3) विपरीत शब्द लिखें :-
1.सम्पत्ति –विपत्ति 3.भलाई –बुराई
2.सेवक – स्वामी 4.लाभ - हानि
(4) भाववाचक संज्ञा बनाएं :-
1. दास – दासता 3. निज – निजता
2. गुरु – गुरुत्व 4. जड़ – जड़ता
(5) विशेषण बनाएं :-
1. धर्म – धार्मिक 3. मन – मानसिक
2. भय – भयानक 4. दोष – दोषी