Showing posts with label कक्षा दसवीं हिंदी अभ्यास शीट-93. Show all posts
Showing posts with label कक्षा दसवीं हिंदी अभ्यास शीट-93. Show all posts

कक्षा दसवीं हिंदी अभ्यास शीट-93

                         कक्षा:- दसवीं


 प्र:- 1. ‘सत्याग्रह’ का संधि विच्छेद होगा।

(क.) सतय+ आग्रह

(ख.) सत्य+ आग्रह

(ग.) सत्या+ आग्रह

(घ.) सति+ आग्रह

प्र:- 2. ‘पर+ उपकार’ की संधि कीजिए।

(क). परुपकार

(ख). परोउपकार

(ग.) परोपकार

(घ.) परूपकार

प्र:- 3. ‘वनगमन’ समस्त पद का विग्रह कीजिए।

(क.) वन में गमन

(ख.) वन से गमन

(ग.)वन को गमन

(घ.) वन का गमन

प्र:- 4.’ सत्य के लिए आग्रह’ का समस्त पद होगा:-

(क.) सत्यग्रह

(ख.) सत्याग्रह

(ग.) सतयाग्रह

(घ.) सतिआग्रह

प्र:- 5. ‘मनुष्य’ शब्द की भाववाचक संज्ञा होगी:-

(क.) मनुष्यपन

(ख ) मनुष्यता

(ग ) मनूष्यता

(घ ) मनुषयता

प्र:- 6. ‘संसार’ शब्द का विशेषण होगा:-

(क) संसारिक

(ख ) संसारीक

(ग ) सांसारिक

(घ ) उपर्युक्त सभी

प्र:- 7. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द कमल का पर्यायवाची नहीं

है:-

(क) जलद

(ख) जलज

(ग) नीरज

(घ) सरोज

प्र:- 8. सदा रहने वाला के लिए एक शब्द होगा:-

(क) सदाचारी

(ख) सदाहारी

(ग ) शाश्वत

(घ ) दुराचारी

प्र:- 9. ‘सदाचार’ शब्द का विलोम शब्द होगा:-

(क)  दुर्जन

(ख) दुराचार

(ग ) निराधार

(घ)  नापाक

प्र:- 10. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द कनक का पर्यायवाची नहीं है?

(क) सोना

(ख) धतूरा

(ग) बादल

(घ) अनाज


उत्तर तालिका:- (1) ख (2) ग (3) ग (4)  ख (5)  ख (6)  ग (7) क (8 ) ग (9) ख (10)  ग


तैयार कर्ता:- पूजा रानी, हिन्दी अध्यापिका, स.स.स.स्कूल, बोड़ा, ज़िला:- होशियारपुर ।