Showing posts with label स्वच्छता अभियान. Show all posts
Showing posts with label स्वच्छता अभियान. Show all posts

स्वच्छता अभियान

 

स्वच्छता अभियान

स्वच्छता मानव जीवन का सार, प्रदूषण फैला कर मत करो इसे बेकार।

स्वच्छ वातावरण धरती को बचाने के लिए आवश्यक है। स्वच्छता अभियान देश की स्वच्छता के लिए चलाया गया है। यह अभियान गाँवों से शहरों से होता हुआ महानगरों तक जा पहुँचा है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसका शुभारंभ 2 अक्तूबर, 2014 को किया था। साफ- सफाई को लेकर देश की छवि बदलने के लिए इसे जन-आंदोलन का रूप दिया गया।

1. उद्देश्य- देश को रोग मुक्त करना।

2. वातावरण को साफ रखना।

3. जल-स्रोतों की स्वच्छता को बनाए रखना।

4. प्रत्येक नागरिक के मन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना।

5. अपनी आदतों में स्वच्छता शामिल करना।

6. शौचालयों का प्रयोग करना ।

7. देश के सौन्दर्य को बढ़ाना।

2022 में इसके पाँच वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन भारत का प्रत्येक जन अभी भी इस मुहिम पर चल रहा है। यह वह मशाल है जो अब बुझेगी नहीं। 'स्वच्छ - स्वस्थ भारत' का सपना एक दिन अवश्य पूरा होगा।