पाठ -15
धर्मशाला
अभ्यास
1)
नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिन्दी शब्दों को
लिखने का अभ्यास करें :-
ਬਰਫ਼ = बर्फ ਝੀਲ = झील
ਘਾਟੀ = घाटी ਸੰਗਮਰਮਰ = संगमरमर
ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ = धर्मशाला ਪਹਾੜ = पहाड़
ਪੋਥੀਆਂ = पोथियाँ ਖੱਡ = खड्ड
2)
नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान
से पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखें :-
ਪਹਾੜੀ ਥਾਂ = पर्वतीय स्थल ਹਨੇਰਾ = अंधकार
ਸੈਰ-ਸਪਾਟਾ = पर्यटन ਬਰਫ਼ ਦਾ ਡਿਗਣਾ = बर्फ़बारी
ਸੈਰ = भ्रमण ਸਿਹਤਮੰਦ = स्वास्थ्य प्रद
ਮੂਰਤੀ = प्रतिमा
ਬਗੀਚੇ = बाग़ान
ਹਮਲਾ = आक्रमण ਸ਼ਹੀਦੀ = शहादत
3)
इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :-
(क) धर्मशाला
किस पर्वतमाला की गोद में बसा है?
उत्तर - 'धौलाधार' पर्वतमाला की।
(ख) समुद्रतल से धर्मशाला की ऊँचाई कितनी है ?
उत्तर - 4500 फुट।
(ग) मक्लोडगंज में घूमते
हुए लेखिका को ल्हासा की याद क्यों आ गयी ?
उत्तर - मक्लोडगंज में घूमते हुए लेखिका ने देखा
कि Xhw> सभी
दुकानें तिब्बतियों की हैं। अधिकतर दुकानें ऊनी वस्त्रों,
स्वैटरों, सजावटी वस्तुओं तथा हस्तकला
की हैं, और Xhw> तिब्बती
रेस्तरां भी हैं। इसलिए उसे यहाँ घूमते हुए ल्हासा
की याद आ गयी।
(घ) मक्लोड़गंज की मुख्य
विशेषता क्या है ?
उत्तर - मक्लोडगंज तिब्बती शासक दलाई लामा का अस्थाई
मुख्यालय है।
(ङ) भागसू
नाग क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर - पाषाण प्रतिमाओं पर उकेरी गई नागों की
मूर्तियों के कारण।
(च) वार मैमोरियल का भारतीय
इतिहास में क्या महत्त्व है?
उत्तर - इसका निर्माण उन वीर सैनिकों की याद में
किया गया है, जिन्होंने 1947, 1948, 1962, 1965, 1971 के युद्धों में
देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर
किये थे।
(छ) चिन्मय तपोवन क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर - चिन्मय तपोवन 'गीता' के महान् व्याख्याता
चिन्मयानन्द द्वारा स्थापित किया गया है। यहाँ हनुमान जी की नौ मीटर
ऊँची मूर्ति है तथा साथ में राम मन्दिर,
स्कूल है।
(ज) अंदरेटा में लेखिका
को किन कलाकारों के चित्रों ने आकर्षित किया ?
उत्तर- सोभा सिंह द्वारा निर्मित चित्रों ने ।
(झ) पालमपुर के किन-किन
वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी शहादत दी ?
उत्तर- कैप्टन विक्रम बतरा, मेजर सुधीर वालिया
तथा कैप्टन सौरभ कालिया।
4)
इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :-
(क) मक्लोड़गंज का ऐतिहासिक महत्त्व क्या है
?
उत्तर- मक्लोड़गंज तिब्बती शासक दलाई लामा का
अस्थाई मुख्यालय है। सन् 1959 ई. में जब चीन ने तिब्बत देश पर
आक्रमण द्वारा कब्जा कर लिया था, तब
दलाई लामा सहित 85,000 निर्वासित बौद्ध तिब्बतियों को भारत ने
धर्मशाला के मक्लोड़गंज में शरण दी थी।
यहाँ पर तिब्बतियों द्वारा स्थापित बौद्ध मन्दिर भी है। इस मन्दिर में बुद्ध की
विशाल प्रतिमा तथा बुद्ध पोथियाँ भी
संग्रहित हैं।
(ख) पर्वतीय स्थल हमें क्यों आकर्षित करते हैं
?
उत्तर- पर्वतीय स्थल प्रकृति के अद्भुत दृश्यों
के कारण हमें आकर्षित करते हैं। जब हम पर्वतीय स्थलों पर घूमने के लिये
जाते हैं, तो रास्ते में आने वाले पहाड़ों
का अद्भुत सौन्दर्य, गुनगुनाती छोटी-छोटी जलधाराE>,
चीड़ के पेड़ों के
झुरमुट, देवदारों के झुंड, सीढ़ीनुमा
खेत, वेग से बहती नदी, नदी में विशाल आकर्षक पत्थर और हरी-भरी घाटियाँ
हमारे आकर्षण का कारण बनते हैं।
5)
इन शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करें :-
पर्वतीय : सभी लोग पर्वतीय स्थल की यात्रा करने गये थे।
हस्तकला : शोभा सिंह हस्तकला में बहुत निपुण कलाकार माना जाता
है।
अनगिनत : रास्ते में अनगिनत पहाड़ थे।
निर्वासित : गद्दार लोगों को देश से निर्वासित कर दिया
गया।
शहादत : कारगिल युद्ध में विजय कई जवानों की शहादत के कारण
प्राप्त हुई थी।
6)
इन शब्दों को जोड़कर नया शब्द लिखें :-
सूर्य
+ उदय
= सूर्योदय
सूर्य + अस्त
= सूर्यास्त
मुख्य + आलय = मुख्यालय
स्वर्ण + अक्षर = स्वर्णाक्षर
हिम +
आच्छादित =
हिमाच्छादित
7)
इन शब्दों और शब्दांशों को मिलाकर नया शब्द लिखें:
पर्वत
+ ईय
= पर्वतीय
निर् + वास + इत =
निर्वासित
प्र + शासन + इक
= प्रशासनिक
प्रकृति + इक = प्राकृतिक
भारत +
ईय = भारतीय
अंक + इत = अंकित
लेखन :- किरन हिंदी शिक्षिका, स. मि. स्कूल, जोगेवाला ,पटियाला संयोजक
:- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह. स्कूल, लापराँ, लुधियाना संशोधक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक बुल्लेपुर, लुधियाना
|