कक्षा - छठी विषय
– हिंदी
पाठ
8
प्रायश्चित
अभ्यास
1) नीचे गुरुमुखी
और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास
करें:-
ਲਕੜੀਆਂ = लकड़ियाँ ਜੁਰਮਾਨਾ = जुर्माना
ਦੁਪiਹਰ =
दोपहर ਇਕੱਠਾ = इकट्ठा
ਗਵਾਲਾ,
ਦੋਧੀ = ग्वाला ਮੁਖੀਆ = मुखिया
ਗੰਗਾ ਯਮੁਨਾ
= गंगा-यमुना ਕੋਈ = कोई
iਨਆਂ =
न्याय ਸiਹਮਤ = सहमत
2)
नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान
से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :-
iਸ਼ਵ ਜੀ ਦਾ ਮੰਦਰ
= शिवालय ਮੰਨ ਗਏ =
सहमत हो गए
ਮਾਂ iਪਉ ਜਾਂ ਪਾਲਣਾ
ਕਰਨ ਵਾਲੇ iਵਅਕਤੀ = अभिभावक = माता-पिता,
देखरेख करने वाला
ਜਾਣਕਾਰੀ = ज्ञान ਇਕੱਠੇ = एकत्र
iਪਛਲੇ ਪਾਸੇ = पिछवाड़े ਬੁਰੇ ਕੰਮ ਦਾ ਪਛਤਾਵਾ = प्रायश्चित
ਪiਹਲਾਂ = पूर्व ਰੰਗਾਂ ਨਾਲ ਹੋਲੀ
ਖੇਡਣ ਦਾ iਦਨ = रंग
पंचमी
ਅਚਾਨਕ = सहसा ਮੰਨ ਲੈਣਾ = शिरोधार्य करना
ਗੁਲਾਲ = अबीर ਦੁਬਾਰਾ = पुनः
3)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें :-
(क) बच्चों ने किस त्योहार के अवसर पर लकड़ियाँ
जलायीं ?
उत्तर - होली के अवसर पर।
(ख) बच्चों ने होली कहाँ मनायी ?
उत्तर - गॉंव के शिवालय के पास।
(ग) गोपू कैसे गुज़ारा
करता था ?
उत्तर - उपले बेचकर।
(घ) शरारती लड़कों ने किसके घर से उपले चुराये
?
उत्तर - गोपू के घर से।
(ङ) मुखिया ने शरारती
बच्चों को क्या सज़ा दी ?
उत्तर - उपले बनाने की।
4)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दें :-
(क) क्या आप मुखिया द्वारा बच्चों को दी गई सज़ा
से सहमत हैं? क्यों ?
उत्तर - हॉं, हम मुखिया द्वारा बच्चों को दी गई
सज़ा से सहमत हैं क्योंकि हमें कोई भी त्योहार किसी को दुःखी करके नहीं
मनाना चाहिए।
(ख) गोपू का चेहरा प्रसन्नता से क्यों खिल उठा ?
उत्तर - शरारती बच्चों द्वारा प्रायश्चित के रूप
में नये उपले बनाये जाने पर गोपू का चेहरा प्रसन्नता से खिल उठा।
5)
नीचे मुहावरों के अर्थ दिये गये हैं, उनका वाक्य में प्रयोग करो :-
मुहावरा अर्थ
मैदान साफ नज़र
आना = कोई चीज़ बाकी न बचना उपले चोरी होने के बाद गोपू
को मैदान
साफ नज़र आया।
नयनों से गंगा-यमुना
बहाना = रोने के कारण आँखों से खूब आँसू बहना उपले
चोरी होने पर गोपू नयनों से गंगा-
यमुना बहाने लगा।
दिमाग दौड़ाना = गहराई से सोचना उपले चोरी
करने के लिए शरारती बच्चों
ने दिमाग दौड़ाया।
आँसुओं से हाथ
भिगोना = किसी को बिना कारण दुःख देकर खुश होना हमें
किसी के भी आँसुओं से हाथ
नहीं भिगोने चाहिए।
जुट जाना = पूरी
तरह लग जाना शरारती बच्चे उपले
बनाने में जुट गए।
पसीना बहाना = कड़ी मेहनत करना जीवन में कुछ बनने के लिए पसीना
बहाना पड़ता है।
चेहरा खिल उठना = बहुत खुश हो जाना नये उपलों को देखकर गोपू का चेहरा
खिल उठा।
|
संयोजक :- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह.स. लापराँ, लुधियाना संशोधक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक, स. ह. स. बुल्लेपुर,लुधियाना
|