कक्षा - छठी विषय
– हिंदी
पाठ
9
रोमांचक कबड्डी मुकाबला
अभ्यास
1) नीचे गुरुमुखी
और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास
करें:-
ਕਬੱਡੀ = कबड्डी ਦਰਸ਼ਕ = दर्शक
iਖਡਾਰੀ = खिलाड़ी ਕਪਤਾਨ = कप्तान
ਟੀਮ
= टीम ਫੁਰਤੀ = फुर्ती
ਘੰਟੀ = घंटी ਝੰਡਾ = झंडा
2)
नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान
से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :-
ਸਕੂਲ = विद्यालय ਯਤਨ, ਕੋiਸ਼ਸ਼ = प्रयास
ਜੇਤੂ = विजयी ਅੱਧਾ ਸਮਾਂ =
मध्यांतर
ਬਾਕੀ =
शेष ਅiਜਹਾ
ਘੇਰਾ iਜਸ
iਵਚੋਂ iਨਕਲਣਾ
ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋਵੇ = चक्रव्यूह
iਖਡਾਰੀਆਂ = खिलाड़ियों ਮੱਛੀ = मछली
ਸਾਹ = साँस iਕਨਾਰਾ = छोर
ਅਗੁਵਾਈ
= नेतृत्व
3)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :-
(क)
कबड्डी की दोनों टीमों के क्या नाम थे?
उत्तर - सरोजिनी टीम तथा लक्ष्मीबाई टीम।
(ख) प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी थे?
उत्तर - सात-सात।
(ग) सरोजिनी टीम के कप्तान का क्या नाम था?
उत्तर - अशोक।
(घ) लक्ष्मीबाई टीम के
कप्तान का क्या नाम था ?
उत्तर - रमन।
(ङ) किसी टीम के खिलाड़ी को मरा हुआ कैसे घोषित
किया जाता है?
उत्तर - यदि विरोधी टीम का खिलाड़ी उसे छूकर वापस
अपने पाले में लौट जाता है तो छुआ हुआ खिलाड़ी मरा हुआ
घोषित किया जाता है।
(च) 'मरा हुआ' कहलाने
से बचने के लिए खिलाड़ी को क्या करना पड़ता है?
उत्तर - उसे छूने वाले खिलाड़ी को अपनी टीम के
पाले में जाने से रोकना पड़ता है।
(छ) कौन-सी टीम विजयी घोषित की गई?
उत्तर - सरोजिनी टीम।
4)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :-
(क) कबड्डी में साँस
टूटने का क्या अर्थ है?
उत्तर - कबड्डी में सॉंस टूटने का अर्थ होता है
- मर जाना। यदि विरोधी टीम के पाले में जाकर खिलाड़ी का कबड्डी-कबड्डी
बोलना बंद हो जाता है तो उसे सॉंस टूटना
कहते हैं।
(ख) कोई भी मैच खेलते
समय टीम के खिलाड़ियों में आपके अनुसार कौन-कौन से गुण होने चाहिए?
उत्तर - कोई भी मैच खेलते समय टीम के खिलाड़ियों
में सहनशीलता, धैर्य, खेल की भावना का ध्यान रखना, खेल के
नियमों का पालन करना आदि गुण होने चाहिए।
5.
इन मुहावरों के अर्थ नीचे दिए गए हैं, इन्हें याद कर वाक्यों में प्रयोग करें :-
मुहावरा अर्थ वाक्य
हिरन की तरह चौकड़ी भरना =
खूब उछलते हुए आगे बढ़ना = गोबिन्द
हिरण की तरह चौकड़ी भरता
हुआ अपने पाले में आ गया।
नौ दो ग्यारह होना = जल्दी से भाग जाना = चोर चोरी करके नौ दो ग्यारह हो गया।
एड़ी चोटी का जोर लगाना = बहुत कोशिश करना = दोनों टीमों के खिलाड़ी एड़ी चोटी का
ज़ोर लगा रहे थे।
पलक झपकते ही = एकदम,
थोड़ी-सी देर में ही = अब्दुल पलक झपकते ही वापिस अपने
पाले में आ गया।
जाल में फँसी मछली की तरह = मुसीबत
में पड़ा आदमी = रघु जाल में फँसी मछली की तरह
तड़पने लगा।
हाथ-पाँव मारना = बहुत कोशिश करना = अब्दुल महेश को छूने के लिए हाथ-पॉंव
मारने लगा।
प्रसंनता की लहर दौड़ना = बहुत खुश होना = सरोजिनी टीम में प्रसन्नता की लहर दौड़
पड़ी।
फूले नहीं समाना = बहुत खुश होना
= सरोजिनी टीम फूली नहीं समा रही थी।
6)
नये शब्द बनायें :-
कबड्डी = ड्ड = खड्डा, अड्डा
विद्यालय = द्य = विद्या,
गद्य
बच्चे = च्च = बच्ची, सच्चाई
गोबिन्द = न्द
= बन्द,
नन्द
ग्यारह = ग्य = व्यंग्य,
ग्लानि
मध्य = ध्य = ध्याता,
ध्यानस्थ
बत्तीस = त्त = उत्तर, वृत्त
व्यूह = व्य = व्यक्ति, व्यापक
स्वागत = स्व = स्वास्थ्य, स्वच्छंद
प्रयत्न = त्न = पत्न,
पंचरत्न
अब्दुल = ब्द
= शब्दकोश, शताब्दी
चक्कर = क्क = चक्का, चक्की
हफ़्ता = फ़्त = गिरफ़्तार, रफ़्तार
इन शब्दों में से खड़ी पाई वाले व्यंजन, बिना
खड़ी पाई वाले और मध्य में खड़ी पाई वाले व्यंजन अलग-अलग करके नीचे तालिका में लिखें
:-
खड़ी
पाई वाले त ब
च य म प न |
मध्य
में खड़ी पाई वाले क फ़ |
बिना
खड़ी पाई वाले ड द
र ह |
7)
पढ़ें, समझें और नये शब्द लिखें :-
संयुक्त
व्यंजन शब्द नया शब्द
प् + र
=प्र = प्रसन्नता
प्रदेश
श् + र = श्र = विश्राम श्रम
र् + दी
= र्दी = वर्दी सर्दी
र् + पि
= र्पि =
अर्पित तर्पित
र् + मों
= र्मों = धर्मों
कर्मों
8)
बहुवचन रूप लिखें :-
खिलाड़ी = खिलाड़ियों नियम = नियमों
साथी = साथियों अध्यापक = अध्यापकों
विद्यार्थी = विद्यार्थियों साँस = साँसों
विरोधी = विरोधियों कप्तान = कप्तानों
रैफरी = रैफरियों खेल = खेलों
वर्दी = वर्दियों मैच = मैचों
9)
'ई' 'आहट' और 'ता' लगाकर नये शब्द बनाओ :-
ई
आहट
ता
विजय + ई = विजयी घबराना + आहट = घबराहट सफल +
ता =
सफलता
लालच + ई = लालची
चिकना + आहट = चिकनाहट
मित्र + ता =
मित्रता
गर्म + ई = गर्मी कड़वा + आहट = कड़वाहट चतुर + ता =
चतुरता
सर्द + ई = सर्दी मुस्कराना + आहट = मुस्कराहट
सज्जन + ता = सज्जनता
संयोजक :- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह.स. लापराँ, लुधियाना संशोधक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक, स. ह. स. बुल्लेपुर,लुधियाना
|