कक्षा - छठी
विषय - हिंदी
पाठ- 7
सूरज
पूर्व दिशा से निकला सूरज
उजियारा फैलाता है,
सुबह सवेरे उठने का
संदेशा लेकर आता है।
पूर्व दिशा से निकला सूरज
उजियारा फैलाता है।
गर्मी हो या फिर हो सर्दी
छुट्टी कभी न पाता है,
निरंतर आगे बढ़ने की
शिक्षा हमें दे जाता है।
पूर्व दिशा से निकला सूरज
उजियारा फैलाता है।
हो जाती संध्या ज्यों ही
पश्चिम में ढल जाता है,
नई उमंगों, आशाओं की
नई सुबह फिर लाता है ।
पूर्व दिशा से निकला सूरज
उजियारा फैलाता है ।
बिजली के बढ़ते संकट में
इन्सां जब घबराता है,
सौर ऊर्जा का स्रोत बनकर
नई दिशा दे जाता है।
पूर्व दिशा से निकला सूरज
उजियारा फैलाता है ।
अभ्यास
1) नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:-
ਸੂਰਜ = सूरज ਪੂਰਵ
= पूर्व
ਸਵੇਰੇ = सवेरे
iਦਸ਼ਾ =
दिशा
ਸੰਕਟ = संकट ਗਰਮੀ = गर्मी
iਬਜਲੀ = बिजली ਸਰਦੀ =
सर्दी
2) नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :-
ਖ਼ਬਰ, ਸਮਾਚਾਰ =
संदेशा ਪੱਛਮ = पश्चिम
ਲਗਾਤਾਰ = निरन्तर
iC`ਪ =
ढल
is`iKAw = शिक्षा
ਇਨਸਾਨ = इन्सान
ਸੰਝ/ਸ਼ਾਮ =
संध्या
ਸੂਰਜੀ ਊਰਜਾ = सौर ऊर्जा
ਸੋਮਾ = स्रोत ਉਜਾਲਾ, ਰੋਸ਼ਨੀ =
उजियारा
3) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखें :-
(क) प्रश्न - सूरज के निकलने पर क्या फैल जाता है ?
उत्तर - उजियारा।
(ख) प्रश्न - सूरज किस दिशा से निकलता है ?
उत्तर - पूर्व दिशा से।
(ग) प्रश्न - सूरज किस दिशा में छिपता है?
उत्तर - पश्चिम दिशा में।
4) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :-
(क) प्रश्न - सूरज हमें क्या प्रेरणा देता है?
उत्तर - सूरज हमें सुबह जल्दी उठने की और जीवन में लगातार आगे बढ़ाने की भी प्रेरणा देता है।
(ख) प्रश्न - आज बिजली का गम्भीर संकट सभी ओर बना हुआ है। इस संकट से उबरने के लिए कवि ने क्या विकल्प सुझाया
है? उस बारे में अपने विचार लिखें।
उत्तर - बिजली के गंभीर संकट से उभरने के लिए कवि ने सौर ऊर्जा का
प्रयोग करने का विकल्प सुझाया है।
5) चित्र में कुछ शब्द दिये हैं। उन शब्दों के पर्याय चुनकर लिखें :-
सूरज = सूर्य, भास्कर, दिनकर
सुबह =
प्रातः, प्रातः काल, सवेरा
संदेशा = ख़बर, समाचार, सूचना
संध्या
= सांझ, सायंकाल, गोधूलि
6) अंतर समझें :-
दिशा = जिस तरफ से सूरज निकलता है = सूरज पूर्व दिशा से निकलता है।
दिशा = लक्ष्य = आपके जीवन की दिशा क्या है?
संध्या =
शाम =
हम संध्या के समय सैर करने गए।
संध्या = बुढ़ापे की अवस्था = हमें अपने माता-पिता की संध्या में उनका ध्यान रखना चाहिए।
7) संयुक्त व्यंजन से नया शब्द बनायें :-
छुट्टी = ट्ट = मिट्टी
शिक्षा = क्ष ( क् + ष ) = कक्षा
संध्या = ध्य =
अध्याय
पश्चिम = श्च = पश्च
स्रोत = स्र (स् + र) = अजस्र
10) नीचे लिखे शब्दों में अक्षरों को उचित क्रम में रख कर सार्थक शब्द लिखें :-
(i) लानिक : निकला
(ii) याजिउरा : उजियारा
(iii) लाफैता : फैलाता
(iv) श्चिपम : पश्चिम
(v) राबताघ : घबराता
(vi) जसूर : सूरज
(vii) रंतनिर : निरंतर
(viii) बसुह : सुबह
(ix) वेरेस : सवेरे
संयोजक :- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह.स. लापराँ, लुधियाना संशोधक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक, स. ह. स. बुल्लेपुर,लुधियाना
|