कक्षा - आठवीं
अभ्यास शीट
1. (i) बहुवैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न :-
(i) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'सागर' शब्द का पर्याय नहीं है ?
(क) वायु (ख) समुद्र (ग) सिन्धु (घ) रत्नाकर
(ii) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'माता' शब्द का पर्याय है ?
(क) जननी (ख) सर (ग) वायु (घ) विद्या
(iii) निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द को चुनकर लिखें-
(क) अध्यापिका (ख) अधयापिका (ग) अधयिपका (घ) अध्यपीका
(iv) निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द को चुनकर लिखें -
(क) स्कूल (ख) असफल (ग) विचार (घ) अभिमान
(v) निम्नलिखित में से सर्वनाम शब्द को चुनकर लिखें -
(क) तुमने (ख) बहुत (ग) अच्छा (घ) किया
(vi) 'लोगों ने हमें रोक लिया' वाक्य में सही कारक की पहचान करके लिखें -
(क) सम्बन्ध कारक (ख) कर्म कारक (ग) कर्ता कारक (घ) सम्प्रदान कारक
(vii) निम्नलिखित में सही विशेषण शब्द की पहचान करके लिखें
(क) कच्ची (ख) बादल (ग) हालत (घ) दर्शक
(viii) निम्नलिखित में सही क्रिया शब्द की पहचान करके लिखें -
(क) देखकर (ख) हामिद (ग) हाथ (घ) अमीना
(ix) 'क्रिया विशेषण' शब्द चुनकर लिखिए-
सब आश्चर्य से उधर देखने लगते हैं।
(क) सब (ख) आश्चर्य से (ग) उधर (घ) देखने
(x) 'ठग ने झगड़ा किया' वाक्य में सही कारक की पहचान करके लिखें
(क) सम्प्रदान कारक (ख) कर्म कारक (ग) कर्ता कारक (घ) अपादान कारक
उत्तर :- (i) क (ii) क (iii) क (iv) क (v) क (vi) ग (vii) क (viii) क (ix) ग (x) ग
तैयारकर्ता : कुमकुम, सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल शाहपुर रोड, लुधियाना