कक्षा - आठवीं
अभ्यास शीट
1. 'सैलानी' शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन सा है ?
(क) परमात्मा (ख) सखा (ग) पर्यटक (घ) राजा
2. निम्न में से कौन सा 'हाथ' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?
(क) हस्त (ख) कर (ग) पाणि (घ) गज
3. निम्न में से शुद्ध शब्द चुनें।
(क) द्रश्क (ख) द्रसक (ग) दरस्क (घ) दर्शक
4. निम्न में से शुद्ध शब्द चुनें।
(क) असत्वल (ख) अस्तवल (ग) अस्तबल (घ) कोई नहीं
5. निम्न में से संज्ञा शब्द चुनें।
(क) पता (ख) मेहनती (ग) बुरा (घ) कोई नहीं
6. उसे बहुत चोट आई। वाक्य में से सर्वनाम शब्द चुनकर लिखें ।
(क) चोट (ख) बहुत (ग) आई (घ) उसे
7. अध्यापक ने बच्चों को पाठ पढ़ाया। वाक्य में से कर्ता कारक ढूंढ कर लिखें।
(क) बच्चों को (ख) अध्यापक ने (ग) पढ़ाया (घ) पाठ
8. आकाश एक शरारती बालक है। वाक्य में सही विशेषण शब्द चुनकर लिखें ।
(क) बालक (ख) एक (ग) शरारती (घ) आकाश
9. निम्न में से क्रिया शब्द चुनें।
(क) सभी (ख) पाठशाला (ग) में (घ) पढ़ रहे थे
10. 'राकेश गाड़ी बहुत तेज चलाता है।' वाक्य में सही विशेषण शब्द चुनकर लिखें ।
(क) बहुत तेज (ख) चलाता (ग) राकेश (घ) है
उत्तर :- 1 (ग) 2 (घ) 3 (घ) 4 (ग) 5 (घ) 6 (घ) 7 (ख) 8 (ग) 9 (घ) 10 (क)
तैयारकर्ता :- कुमकुम, सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल, शाहपुर रोड, लुधियाना