कक्षा दसवीं अति लघूत्तर महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर(कहानी,निबंध,एकांकी भाग)

कक्षा दसवीं अति लघूत्तर महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर(कहानी,निबंध,एकांकी भाग)

प्रश्न 1. ममता कौन थी?

उत्तर : ममता रोहतास दुर्ग के मंत्री चूड़ामणि की पुत्री थी।

प्रश्न 2. मंत्री चूड़ामणि को किस की चिंता थी?

उत्तर : मंत्री चूड़ामणि को अपनी जवान विधवा बेटी ममता के भविष्य तथा अपने दुर्ग की चिंता थी।

प्रश्न 3. मंत्री चूड़ामणि ने अपनी विधवा पुत्री ममता को उपहार में क्या देना चाहा ?

उत्तर : मंत्री चूड़ामणि ने अपनी विधवा पुत्री ममता को सोने-चाँदी के आभूषण उपहार में देने चाहे।

प्रश्न 4. डोलियों में छिपकर दुर्ग के अंदर कौन आए?

उत्तर : स्त्री-वेश में डोलियों में छिपकर दुर्ग के अन्दर शेरशाह के सिपाही आए।

प्रश्न 5. ममता रोहतास दुर्ग छोड़ कर कहाँ रहने लगी?

उत्तर : अपने पिता चूड़ामणि की मृत्यु के बाद ममता दुर्ग छोड़कर काशी के निकट बौद्ध विहार के खंडहरों में झोंपड़ी बनाकर रहने लगी।

प्रश्न 6. ममता से झोंपड़ी में किसने आश्रय माँगा?

उत्तर : ममता से झोंपड़ी में सातों देशों के नरेश हुमायूँ ने आश्रय माँगा।

प्रश्न 7. ममता पथिक को झोंपड़ी में स्थान देकर स्वयं कहाँ चली गई?

उत्तर : ममता पथिक को झोंपड़ी में स्थान देकर स्वयं खंडहरों में रात बिताने के लिए चली गई।

प्रश्न 8. चौसा युद्ध किन-किन के मध्य हुआ?

उत्तर : चौसा युद्ध हुमायूँ और शेरशाह सूरी के मध्य हुआ।

प्रश्न 9. विश्राम के बाद जाते हुए पथिक ने मिरजा को क्या आदेश दिया?

उत्तर : विश्राम के बाद जाते हुए पथिक ने मिरजा को यह आदेश दिया- "मिरजा! उस स्त्री को मैं कुछ भी दे सका। उसका घर बनवा देना, क्योंकि विपत्ति में मैंने यहाँ आश्रय पाया था। यह स्थान भूलना मत।"

प्रश्न 10. ममता की जीर्ण-कंकाल अवस्था में उसकी सेवा कौन कर रहीं थीं?

उत्तर : ममता की जीर्ण-कंकाल अवस्था में उसकी सेवा गाँव की स्त्रियाँ कर रही थीं। जिनके सुख-दुःख में ममता जीवन भर सहभागिनी रही।

प्रश्न 11. बूढ़े मनोहर सिंह का नीम का पेड़ किस के पास गिरवी था ?

उत्तर : बूढ़े मनोहर सिंह का नीम का पेड़ ठाकुर शिवपाल सिंह के पास गिरवी था।

प्रश्न 12. ठाकुर शिवपाल सिंह रुपए लौटाए जाने पर किस बात की धमकी देता है ?

उत्तर : ठाकुर शिवपाल सिंह रुपए लौटाए जाने पर नीम का पेड़ कटवा देने की धमकी देता है।

प्रश्न 13. मनोहर सिंह ने रुपए लौटाने की मोहलत कब तक की मांगी थी ?

उत्तर : मनोहर सिंह ने रुपए लौटाने की मोहलत  एक सप्ताह की मांगी थी।

प्रश्न 14. नीम का वृक्ष किस के हाथ का लगाया हुआ था ?

उत्तर : नीम का वृक्ष बूढ़े मनोहर सिंह के पिता जी के हाथ का लगाया हुआ था।

प्रश्न 15. तेजा सिंह कौन था ?

उत्तर : तेजा सिंह गाँव के एक प्रतिष्ठित किसान का बेटा था। उसकी आयु 15-16 वर्ष की थी।

प्रश्न 16. ठाकुर शिवपाल सिंह का कर्ज़ अदा हो जाने के बाद मनोहर सिंह ने अपने नीम के पेड़ के विषय में क्या निर्णय लिया ?

उत्तर : ठाकुर शिवपाल सिंह का कर्ज़ अदा हो जाने के बाद मनोहर सिंह ने सभी गाँव वालों के सामने अपना नीम का पेड़ बालक तेजा सिंह के नाम कर दिया।

प्रश्न 17. छात्रावास में रहने वाली दो सहेलियों के नाम क्या थे?

उत्तर- छात्रावास में रहने वाली दो सहेलियों के नाम अरुणा और चित्रा थे।

प्रश्न 18. चित्रा कहानी के आरम्भ में अरुणा को क्यों जगाती है?

उत्तर- चित्रा कहानी के आरम्भ में अरुणा को अपने द्वारा बनाया हुआ चित्र दिखाने के लिए जगाती है।

प्रश्न 19. अरुणा चित्रा के चित्रों के बारे में क्या कहती है?

उत्तर- अरुणा चित्रा के चित्रों के बारे में कहती है कि "कागज़ पर इन बेजान चित्रों को बनाने की बजाय दो-चार की ज़िन्दगी क्यों नहीं बना देती।"

प्रश्न 20. अरुणा छात्रावास में रात को देर से लौटती है तो शीला उसके बारे में क्या कहती है?

उत्तर- अरुणा छात्रावास में रात को देर से लौटती है तो शीला उसके बारे में कहती है कि वह बहुत गुणी है। वह दूसरों के बारे में सोचने वाली समाज सेविका है।

प्रश्न 21. चित्रा के पिता जी ने पत्र में क्या लिखा था?

उत्तर- चित्रा के पिता जी ने पत्र में लिखा था कि जैसे ही उसकी पढ़ाई खत्म हो जाएगी, वह विदेश जा सकती है।

प्रश्न 22. अरुणा बाढ़ पीड़ितों की सहायता करके स्वयंसेवकों के दल के साथ कितने दिनों दिनों बाद लौटीं ?

उत्तर- अरुणा बाढ़ पीड़ितों की सहायता करके स्वयंसेवकों के दल के साथ 15 दिनों बाद लौटीं।

प्रश्न 23. विदेश में चित्रा के किस चित्र ने धूम मचाई थी ?

उत्तर- विदेश में चित्रा के भिखमंगी और दो अनाथ बच्चों के चित्र ने धूम मचाई थी।

प्रश्न 24. महेश कितने साल का था ?

उत्तर- महेश छ्ह साल का था

प्रश्न 25. महेश कहाँ दाखिल था ?

उत्तर- महेश अस्पताल में दाखिल था।

प्रश्न 26. अस्पताल में मुलाकातियों के मिलने का समय क्या था ?

उत्तर- अस्पताल में मुलाकातियों के मिलने का समय शाम चार से छः बजे का था

प्रश्न 27. वार्ड में कुल कितने बच्चे थे ?

उत्तर- वार्ड में कुल बारह बच्चे थे।

प्रश्न 28. सात बजे कौन-सी दो नर्सें वार्ड में आईं?

उत्तर- सात बजे मरींडा और मांजरेकर नाम की दो नर्सें वार्ड में आईं थीं

प्रश्न 29. महेश किस सिस्टर से घुल मिल गया था ?

उत्तर- महेश सिस्टर सूसान से घुल-मिल गया था

प्रश्न 30. महेश को अस्पताल से कितने दिन बाद छुट्टी मिली ?

उत्तर- महेश को तेरह दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली

प्रश्न 31. बुज़ुर्ग बसंती कहाँ रह रही थी?

उत्तर :- बुज़ुर्ग बसंती छोटे-से पुश्तैनी मकान में रह रही थी

प्रश्न 32. बुज़ुर्ग बसंती को किस का पत्र मिला?

उत्तर : बुज़ुर्ग बसंती को अपने बेटे का पत्र मिला |

प्रश्न 33. बसंती की पड़ोसन कौन थी?

उत्तर :- बसंती की पड़ोसन रेशमा थी।

प्रश्न 34. बसंती बेटे के साथ कहाँ आई?

उत्तर :- बसंती बेटे के साथ शहर आई।

प्रश्न 35. कोठी में कितने कमरे थे?

उत्तर :- कोठी में तीन कमरे थे।

प्रश्न 36. नौकर ने बसंती का सामान कहाँ रखा?

उत्तर :- नौकरों ने बसंती का सामान बरामदे के साथ वाले कमरे में रखा।

प्रश्न 37. बसंती के कमरे में कौन-कौन सा सामान था?

उत्तर : बसंती के कमरे में एक डबल बैड बिछा था, गुस्लखाना भी साथ था। उस कमरे में एक टी.वी., एक टेपरिकॉर्डर और दो कुर्सियां पड़ी थीं। बैड पर गद्दे बहुत नरम थे।

प्रश्न 38. दिवाकर की नए स्कूल में किसने मदद की ?

उत्तर :- दिवाकर की नए स्कूल में अध्यापिका नीरू मैडम ने मदद की।

प्रश्न 39. स्कूल बस में छात्र-छात्राएँ कहाँ जा रहे थे ?

उत्तर :- स्कूल बस में छात्र-छात्राएँ शैक्षिक भ्रमण के लिए रोज़ गार्डन जा रहे थे।

प्रश्न 40. छात्राएँ बस में क्या कर रही थीं ?

उत्तर :- छात्राएँ बस में अंताक्षरी खेल रही थीं।

प्रश्न 41. दिवाकर बस में बैठा क्या देख रहा था ?

उत्तर :- दिवाकर बस में बैठकर खिड़की के बाहर वृक्षों को तथा दूर तक फैले आसमान को देख रहा था।

प्रश्न 42. दिवाकर को अपने मन में अधूरेपन का अहसास क्यों होता था ?

उत्तर :- दिवाकर अपाहिज था और दूसरे बच्चों की भाँति उछल-कूद नहीं सकता था। इसलिए उसे अपने मन में अधूरे पन का अहसास होता था।

प्रश्न 43. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएँ क्या देख कर डर गए ?

उत्तर :- कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएँ साँप को देखकर डर गए।

प्रश्न 44. घर से बाहर निकल कर बाहरी संसार में विचरने पर युवाओं के सामने पहली कठिनाई क्या आती है ?

उत्तर-घर से बाहर निकल कर बाहरी संसार में विचरने पर युवाओं के सामने पहली कठिनाई मित्र चुनने की आती है।

प्रश्न 45. हमसे अधिक दृढ़ संकल्प वाले लोगों का साथ बुरा क्यों हो सकता है ?

उत्तर- ऐसे लोगों का साथ हमारे लिए बुरा है, जो हम से अधिक दृढ़ संकल्प के हैं क्योंकि हमें उनकी हर बात बिना विरोध के मान लेनी पड़ती है।

प्रश्न 46. आजकल लोग दूसरों में कौन-कौन सी दो-चार बातें देखकर चटपट उसे अपना मित्र बना लेते हैं ?

उत्तर- आजकल लोग किसी का हँसमुख चेहरा, बातचीत का ढंग, थोड़ी चतुराई या साहस जैसी दो-चार बातें देखकर ही शीघ्रता से उसे अपना मित्र बना लेते हैं।

प्रश्न 47. किस प्रकार के मित्र से भारी रक्षा रहती है ?

उत्तर- विश्वासपात्र मित्र से बड़ी भारी रक्षा रहती है क्योंकि जिसे ऐसा मित्र मिल जाए उसे समझना चाहिए कि खज़ाना मिल गया है।

प्रश्न 48. चिंताशील, निर्बल तथा धीर पुरुष किस प्रकार का साथ ढूँढ़ते हैं ?

उत्तर- चिंताशील मनुष्य प्रफुल्लित व्यक्ति का, निर्बल पुरुष बली का तथा धीर व्यक्ति उत्साही पुरुष का साथ ढूँढ़ते हैं।

प्रश्न 49. उच्च आकांक्षा वाला चन्द्रगुप्त युक्ति उपाय के लिए किस का मुँह ताकता था?

उत्तर- उच्च आकांक्षा वाला चंद्रगुप्त युक्ति उपाय के लिए चाणक्य का मुँह ताकता था।

प्रश्न 50. नीति-विशारद अकबर मन बहलाने के लिए किसकी ओर देखता था ?

उत्तर- नीति- विशारद अकबर मन बहलाने के लिए बीरबल की ओर देखता था।

प्रश्न 51. मकदूनिया के बादशाह डेमेट्रियस के पिता को दरवाज़े पर कौन सा ज्वर मिला था ?

उत्तर- मकदूनिया के बादशाह डेमेट्रियस के पिता को दरवाज़े पर मौज मस्ती में बादशाह का साथ देने वाला कुसंगति रूपी एक हँसमुख जवान नामक ज्वर मिला था।   

प्रश्न 52. राजदरबार में जगह मिलने पर इंग्लैंड का एक विद्वान अपने भाग्य को क्यों सराहता रहा ?

उत्तर- क्योंकि उसे लगता था कि राजदरबारी बन कर वह बुरे लोगों की संगति में पड़ जाता जिससे वह आध्यात्मिक उन्नति कर पाता। बुरी संगति से बचने के कारण वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानता रहा

प्रश्न 53. हृदय को उज्ज्वल और निष्कलंक रखने का सबसे अच्छा उपाय क्या है ?

उत्तर- हृदय को उज्ज्वल और निष्कलंक रखने का सबसे अच्छा उपाय स्वयं को बुरी संगति से दूर रखना है।

प्रश्न 54. लेखक को अपनी पूर्णता का बोध कब हुआ ?

उत्तर :- जब लेखक को यह पता चला कि उसे बहुतों की अपने लिए ज़रूरत पड़ती है और वह भी बहुतों की ज़रूरतों को पूरा करता है, तब उसे अपनी पूर्णता का बोध हुआ।

प्रश्न 55. मानसिक भूकम्प से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर :- मानसिक विचारों और विश्वासों में हलचल उत्पन्न होना ही मानसिक भूकम्प कहलाता है, जिससे मन में अनेक विचार आंदोलित होने लगते हैं।

प्रश्न 56. किस तेजस्वी पुरुष के अनुभव ने लेखक को हिला दिया?

उत्तर :- स्वर्गीय पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी के विदेश यात्रा के दौरान भारत वर्ष की गुलामी की लज्जा के कलंक के अनुभव ने लेखक को हिला दिया।

प्रश्न 57. मनुष्य के लिए संसार के सारे उपहारों और साधनों को व्यर्थ क्यों कहा?

उत्तर :- मनुष्य के लिए संसार के सभी उपहार और साधन तब व्यर्थ हो जाते हैं जब उसका देश गुलाम हो या किसी भी अन्य रूप से हीन हो।

प्रश्न 58. युद्ध मेंजय’ बोलने वालों का क्या महत्व है?

उत्तर :- युद्ध क्षेत्र में लड़ने के अतिरिक्तजय’ बोलने वाले भी सैनिकों का साहस और उत्साह बढ़ाने का कार्य करते हैं।

प्रश्न 59. दर्शकों की तालियाँ खिलाड़ियों पर क्या प्रभाव डालतीं हैं?

उत्तर :- दर्शकों की तालियों से खिलाड़ियों के पैरों में बिजली लग जाती है और गिरते खिलाड़ी भी उभर जाते हैं।

प्रश्न 60. जापान के स्टेशन पर स्वामी रामतीर्थ क्या ढूंढ़ रहे थे?

उत्तर :- जापान के स्टेशन पर स्वामी रामतीर्थ ताजे फल ढूंढ़ रहे थे।

प्रश्न 61. कमालपाशा कौन थे?

उत्तर :- कमालपाशा तुर्की के राष्ट्रपति थे।

प्रश्न 62. बूढ़े किसान ने कमालपाशा को क्या उपहार दिया?

उत्तर :- बूढ़े किसान ने कमालपाशा को मिट्टी की छोटी-सी हंडिया में पाव भर शहद उपहार में दिया।

प्रश्न 63. किसान ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को क्या उपहार दिया?

उत्तर :- किसान ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को रंगीन सुतलियों से बनी एक खाट उपहार में दी।

प्रश्न 64. लेखक के अनुसार हमारे देश को किन दो बातों की आवश्यकता है?

उत्तर :- लेखक के अनुसार हमारे देश को - शक्तिबोध और सौंदर्यबोध  इन दो बातों की आवश्यकता है।

प्रश्न 65. शल्य कौन था?

उत्तर :- शल्य महाबली कर्ण का सारथी, माद्री का भाई और नकुल सहदेव का मामा था।

प्रश्न 66. राजेंद्र बाबू को लेखिका ने प्रथम बार कहाँ देखा था?

उत्तर : राजेंद्र बाबू को लेखिका ने प्रथम बार पटना स्टेशन पर देखा था

प्रश्न 67. राजेंद्र बाबू अपने स्वभाव और रहन-सहन में किसका प्रतिनिधित्व करते थे ?

उत्तर : राजेंद्र बाबू अपने स्वभाव और रहन-सहन में एक साधारण भारतीय कृषक का प्रतिनिधित्व करते थे।

प्रश्न 68. राजेंद्र बाबू के निजी सचिव और सहचर कौन थे?

उत्तर : राजेंद्र बाबू के निजी सचिव और सहचर भाई चक्रधर थे ।

प्रश्न 69. राजेंद्र बाबू ने किनकी शिक्षा की व्यवस्था करने के लिए लेखिका से अनुरोध किया ?

उत्तर : राजेंद्र बाबू ने लेखिका से अपनी 15-16 पौत्रियों की शिक्षा की व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया।

प्रश्न 70. लेखिका प्रयाग से कौन-सा उपहार लेकर राष्ट्रपति भवन पहुँची थीं?

उत्तर : लेखिका प्रयाग से सिरकी के बने बारह सूपों का उपहार लेकर राष्ट्रपति भवन पहुँची थीं।

प्रश्न 71. राष्ट्रपति को उपवास की समाप्ति पर क्या खाते देख कर लेखिका को हैरानी हुई?

उत्तर : राष्ट्रपति को उपवास की समाप्ति पर उबले आलू खाते देखकर लेखिका को हैरानी हुई।

प्रश्न 72. राजा ने राज्य में किस चीज़ के फैलने की बात दरबारियों से पूछी?

उत्तर :- राजा ने राज्य में भ्रष्टाचार फैलने की बात दरबारियों से पूछी।

प्रश्न 73. राजा ने भ्रष्टाचार ढूँढने का काम किसे सौंपा ?

उत्तर :- राजा ने भ्रष्टाचार ढूँढने का काम विशेषज्ञों को सौंपा।

प्रश्न 74. एक दिन दरबारियों ने राजा के सामने किसे पेश किया?

उत्तर :- एक दिन दरबारियों ने राजा के सामने एक साधु को पेश किया।

प्रश्न 75. साधु ने राजा को कौन-सी वस्तु दिखायी?

उत्तर :- साधु ने राजा को एक तावीज़ दिखाया।

प्रश्न 76. साधु ने तावीज़ का प्रयोग किस पर किया?

उत्तर :- साधु ने तावीज़ का प्रयोग एक कुत्ते पर किया।

प्रश्न 77. तावीज़ों को बनाने का ठेका किसे दिया गया?

उत्तर :- तावीज़ों को बनाने का ठेका साधु बाबा को दिया गया।

प्रश्न 78. राजा वेश बदलकर पहली बार कार्यालय कब गए थे?

उत्तर :- राजा वेश बदलकर पहली बार 2 तारीख को कार्यालय गए थे।

प्रश्न 79. साधु को तावीज़ बनाने के लिए कितनी पेशगी दी गई ?

उत्तर :- साधु को तावीज़ बनाने के लिए  5 करोड़ रुपए की पेशगी दी गई।

प्रश्न 80. लेखक कौसानी क्यों गए थे?

उत्तर - हिमालय की बर्फ़ को बहुत निकट से देख पाने के लिए लेखक कौसानी गए थे।

प्रश्न 81. बस पर सवार लेखक ने साथ-साथ बहने वाली किस नदी का ज़िक्र किया है?

उत्तर - बस पर सवार लेखक ने साथ- साथ बहने वाली कोसी नदी का ज़िक्र किया है।

प्रश्न 82. कौसानी कहाँ बसा हुआ है?

उत्तर- सोमेश्वर की घाटी के उत्तर में जो ऊँची पर्वतमाला है, उस पर, बिल्कुल शिखर पर कौसानी बसा हुआ है।

प्रश्न 83. लेखक और उनके मित्रों की निराशा और थकावट किस के दर्शन से छूमंतर हो गई?

उत्तर- लेखक और उनके मित्रों की निराशा और थकावट हिम दर्शन से छूमंतर हो गई।

प्रश्न 84.लेखक और उनके मित्र कहाँ ठहरे थे?

उत्तर- लेखक और उनके मित्र डाक बंगले में ठहरे थे।

प्रश्न 85. दूसरे दिन घाटी से उतरकर लेखक और उनके मित्र कहाँ पहुँचे?

उत्तर- दूसरे दिन घाटी से उतरकर लेखक और उनके मित्र बैजनाथ पहुँचे, जहाँ गोमती नदी बहती है।

प्रश्न 86. बैजनाथ में कौन-सी नदी बहती है?

उत्तर- बैजनाथ में गोमती नदी बहती है।

प्रश्न 87.  गुरु नानक देव जी का जन्म कब और कहाँ हुआ?

उत्तर- गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को सन् 1469 . में ज़िला शेखूपुरा के तलवंडी (अब पाकिस्तान) गाँव में हुआ।

प्रश्न 88. गुरु नानक देव जी के माता और पिता का क्या नाम था?

उत्तर- गुरु नानक देव जी के माता का नाम तृप्ता देवी और पिता का नाम मेहता कालू था।

प्रश्न 89. गुरु नानक देव जी ने छोटी आयु में ही कौन-कौन सी भाषाओं का ज्ञान अर्जित कर लिया था?

उत्तर- गुरु नानक देव जी ने छोटी आयु में ही पंजाबी, फ़ारसी, हिंदी तथा संस्कृत भाषाओं का ज्ञान अर्जित कर लिया था।

प्रश्न 90. गुरु नानक देव जी को किस व्यक्ति ने दुनियावी तौर पर जीविकोपार्जन संबंधी कार्यों में लगाने का प्रयास किया था?

उत्तर- गुरु नानक देव जी को उनके पिता मेहता कालू जी ने दुनियावी तौर पर जीविकोपार्जन संबंधी कार्यों में लगाने का प्रयास किया था।

प्रश्न 91. गुरु नानक देव जी को दुनियादारी में बाँधने के लिए इनके पिता जी ने क्या किया?

उत्तर- गुरु नानक देव जी को दुनियादारी में बाँधने के लिए आपके पिता जी ने आपकी शादी देवी सुलखनी से कर दी।

प्रश्न 92. गुरु नानक देव जी के कितनी सन्तानें थीं और उनके नाम क्या थे?

उत्तर- गुरु नानक देव जी के दो सन्तानें थीं। उनके नाम लखमी दास और श्री चंद थे।

प्रश्न 93. इस्लामी देशों की यात्रा के दौरान आपने किस धर्म की शिक्षा दी?

उत्तर- इस्लामी देशों की यात्रा के दौरान आपने सांझे धर्म की शिक्षा दी।

प्रश्न 94. 'श्री गुरु ग्रंथ' साहिब में गुरु नानक देव जी के कुल कितने पद और श्लोक हैं?

उत्तर- 'श्री गुरु ग्रंथ' साहिब में गुरु नानक देव जी के कुल 974 पद और श्लोक हैं।

प्रश्न 95. श्री गुरु ग्रंथ साहिब में मुख्य कितने राग हैं?

उत्तर- श्री गुरु ग्रंथ साहिब में मुख्य 31 राग हैं।

प्रश्न 96. गुरु नानक देव जी के जीवन के अन्तिम वर्ष कहाँ बीते?

उत्तर- गुरु नानक देव जी के जीवन के अन्तिम वर्ष करतारपुर में बीते, जो अब पाकिस्तान में है।

प्रश्न 97. गुरु नानक देव जी के जन्म के संबंध में भाई गुरदास जी ने कौन-सी तुक लिखी ?

 उत्तर - भाई गुरदास जी ने लिखा था-

              'सुनी पुकार दातार प्रभु,

              गुरु नानक जग माहिं पठाया।'

प्रश्न 98. गुरु नानक देव जी पढ़ने के लिए किन-किन के पास गए थे?

उत्तर - सात वर्ष की आयु में गुरु नानक देव जी को पांडे के पास पढ़ने के लिए भेजा गया मौलवी सैय्यद हुसैन और पंडित बृजनाथ ने भी उन्हें पढ़ाया छोटी-सी आयु में ही इन्होंने पंजाबी, फ़ारसी, हिंदी, संस्कृत आदि भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर लिया था।

प्रश्न 99. दादा मूराज के बड़े पुत्र की मृत्यु कैसे हुई ?

उत्तर : दादा मूलराज के बड़े पुत्र की मृत्यु 1914 के महायुद्ध में सरकार की ओर से लड़ते-लड़ते हुई।

प्रश्न 100. 'सूखी डाली' एकांकी में घर में काम करने वाली नौकरानी का क्या नाम था?

उत्तर: घर में काम करने वाली नौकरानी का नाम रजवा था।

प्रश्न 101. बेला का मायका किस शहर में था?

उत्तर : बेला का मायका लाहौर शहर में था।

प्रश्न 102. दादा जी की पोती इन्दु ने कहाँ तक शिक्षा प्राप्त की थी?

उत्तर : दादा जी की पोती इन्दु ने प्राइमरी स्कूल तक शिक्षा प्राप्त की थी।

प्रश्न 103. 'सूखी डाली' एकांकी में दादा जी ने अपने कुटुम्ब की तुलना किससे की है?

उत्तर : 'सूखी डाली' एकांकी में दादा जी ने अपने कुटुम्ब की तुलना वट के महान वृक्ष से की है।

प्रश्न 104. बेला ने अपने कमरे में से फर्नीचर बाहर क्यों निकाल दिया?

उत्तर : बेला ने अपने कमरे का फर्नीचर बाहर इसलिए निकाल दिया क्योंकि वह पुराना हो गया था और टूट-फूट भी गया था।

प्रश्न 105. दादा जी पुराने नौकरों के हक में क्यों थे?

उत्तर : दादा जी पुराने नौकरों के हक में इसलिए थे क्योंकि वे ईमानदार और विश्वसनीय होते हैं।

प्रश्न 106. बेला ने मिश्रानी को काम से क्यों हटा दिया?

उत्तर : बेला ने मिश्रानी को काम से इसलिए हटा दिया क्योंकि बेला के अनुसार उसे ढंग से काम करना नहीं आता था और उसे काम का सलीका भी नहीं था।

प्रश्न 107. एकांकी के अंत में बेला रुंधे कंठ से क्या कहती है?

उत्तर - एकांकी के अंत में बेला रुंधे कंठ से दादा जी को कहती है कि आप पेड़ से किसी डाली का टूट कर अलग होना पसंद नहीं करते, पर क्या आप यह चाहेंगे कि पेड़ से लगी-लगी वह डाल सूख कर मुरझा जाए।

प्रश्न 108. सुमित्रा के पुत्र का नाम बताइए

उत्तर -सुमित्रा के पुत्र का नाम जयदेव है

प्रश्न 109. वाघा बॉर्डर पर सरकारी अफ़सरों के मारे जाने की ख़बर सुमित्रा कहाँ सुनती है ?

उत्तरवाघा बॉर्डर पर सरकारी अफ़सरों के मारे जाने की ख़बर सुमित्रा माधोराम के घर रेडियो पर सुनती है

प्रश्न 110. जयदेव वाघा बॉर्डर पर किस पद पर नियुक्त था ?

 उत्तर- जयदेव वाघा बॉर्डर पर डी०एस०पी० के पद पर नियुक्त था

प्रश्न 111. जयदेव की पत्नी कौन थी ?

उत्तर- जयदेव की पत्नी नीलम थी

प्रश्न 112. वाघा बॉर्डर पर मारे जाने वाले दो सरकारी अफ़सरों कौन थे ?

उत्तर- एक हैड कॉन्सटेबल तथा दूसरा सब इंस्पेक्टर था

प्रश्न 113. जयदेव ने तस्करों को मार कर उनसे कितने लाख का सोना छीना ?

उत्तर- जयदेव ने तस्करों को मारकर उनसे पाँच लाख रुपए का सोना छीना

प्रश्न 114. जयदेव को स्वागत - सभा में कितने रुपए इनाम में देने के लिए सोचा गया ?

उत्तर- जयदेव को स्वागत - सभा में दस हज़ार रुपए इनाम में देने के लिए सोचा गया

प्रश्न 115. मीना कौन थी ?

उत्तर- मीना जयदेव की बहन थी

प्रश्न 116. नीलम क्यों चाहती थी कि डी.सी. दोपहर के बाद जयदेव को मिलने आए ?

उत्तर : - जयदेव अभी - अभी घर आए थे और बहुत थके हुए थे इसी कारण नीलम चाहती थी कि डी.सी. दोपहर के बाद जयदेव को मिलने आए

प्रश्न 117. डी.सी.आकर सुमित्रा को क्या ख़ुशख़बरी देते हैं ?

उत्तर : - डी. सी. आकर सुमित्रा को ख़ुशख़बरी देते हैं कि जयदेव की वीरता और साहस के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा और गवर्नर साहब की ओर से दस हज़ार रुपए का इनाम भी सभा में घोषित किया जाएगा

प्रश्न 118. जयदेव इनाम में मिलने वाली राशि के विषय में क्या घोषणा करवाना चाहता है ?

उत्तर- जयदेव इनाम में मिलने वाली राशि के विषय में यह घोषणा करवाना चाहता है कि इनाम राशि के आधे-आधे पैसे दोनों मृत पुलिस अफ़सरों की विधवा पत्नियों में बांट दिए जाएँ

गुरप्रीत कौर (हिंदी मिस्ट्रेस) स॰ह॰स॰ लापरा (लुधियाना)