कक्षा आठवीं अभ्यास शीट - 65 हिंदी-2

कक्षा - आठवीं 

निम्नलिखित वाक्यों में से काल को पहचान कर लिखिए  :-

1. दीदी, आओ! आपको कुछ दिखाती हूं। 

उत्तर :- वर्तमान काल

2. उन्हें अपलक देखकर मैं फूला नहीं समा रही थी। 

उत्तर :- भूतकाल

3. यह भी एक दिन उस चिड़िया की तरह उड़ जाएगी। 

उत्तर :- भविष्य काल

4. अनेक चिड़ियों को फुदकता देखकर हम अपनी चिड़िया पहचान लेते थे। 

उत्तर :- भूतकाल

उपयुक्त वाच्य की पहचान कीजिए। 

1. आपने मुझे कल बिस्कुट दिए थे।

उत्तर :- कर्तृवाच्य

2. मैंने दोपहर से कुछ नहीं खाया। 

उत्तर :- कर्तृवाच्य

3. उससे रहा नहीं गया। 

उत्तर :- भाववाच्य

4. बच्चे डबल रोटी खा रहे थे। 

उत्तर :- कर्तृवाच्य 

5. लड़के के द्वारा पैसे गिने जा रहे थे। 

उत्तर :- कर्मवाच्य

 तैयारकर्ता :-

कुमकुम, सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल शाहपुर रोड, लुधियाना