कक्षा -8 (द्वितीय भाषा )
विपरीत शब्द अथवा विलोम शब्द
परिभाषा:- ऐसे शब्द जो एक दूसरे के विपरीत (उल्टा)अर्थ देते हैं उन्हें विपरीत शब्द अथवा विलोम शब्द कहते हैं।
*आओ अब थोड़ा अभ्यास कर लेते हैं-
1.)'साहस' का विपरीत शब्द दिए गए शब्दों में से चुनिए।
(क)कायरता (ख)साहसी (ग)डर (घ)उत्साह
2.)'मुक्ति' का विपरीत शब्द दिए गए शब्दों में से चुनिए।
(क)मुक्त (ख)बंधन (ग)कैदी (घ)परतंत्र
3.)'वरदान' का विपरीत शब्द दिए गए शब्दों में से चुनिए।
(क)वर (ख)पुरस्कार (ग)अभिशाप (घ)भेंट
4.)'दर्शक' का विपरीत शब्द दिए गए शब्दों में से चुनिए।
(क)दर्शन (ख)दर्शनीय (ग)श्रोता (घ)वक्ता
5.)'निर्माण'का विपरीत शब्द दिए गए शब्दों में से चुनिए।
(क)निर्माता (ख)ध्वंस (ग)निरंतर (घ)निर्मल
हल:- 1)कायरता 2) बंधन 3) अभिशाप 4)श्रोता 5)ध्वंस
तैयारकर्ता:- किरन(हिंदी शिक्षिका) सरकारी मिडल स्कूल जोगेवाला (पटियाला)