कक्षा -8 (द्वितीय भाषा )
लिंग की परिभाषा
संज्ञा के जिस रूप से उसके पुरुष जाति या स्त्री जाति का बोध हो,उसे लिंग कहते हैं जैसे:- लड़का,माता,हाथी,अध्यापिका आदि।
लिंग के दो भेद होते हैं-
1)पुल्लिंग 2)स्त्रीलिंग
*आओ अब अभ्यास करें-
1)'सम्राट' का स्त्रीलिंग दिए गए शब्दों में से चुनिए।
(क)सम्राटी (ख)सम्राटों (ग)महारानी (घ)सम्राज्ञी
2)'धोबी' का स्त्रीलिंग दिए गए शब्दों में से चुनिए।
(क)धोबीघाट (ख)धोबियों (ग)धोबिन (घ)धोबनी
3) निम्नलिखित शब्दों में से'पुल्लिंग' चुनिए ।
(क) सुता (ख)बुढ़िया (ग)सेविका (घ)खलनायक
4)निम्नलिखित शब्दों में से 'स्त्रीलिंग' चुनिए।
(क) शिष्या (ख)दादा (ग)छात्र (घ)गायक
5)'लेखक' का स्त्रीलिंग दिए गए शब्दों में से चुनिए।
(क)नायिका (ख)गायिका (ग)लेखिका (घ)प्रिया
हल- 1)-सम्राज्ञी 2)- धोबिन 3)-,खलनायक 4)- शिष्या 5)- लेखिका
तैयारकर्ता:- किरन(हिंदी शिक्षिका) सरकारी मिडल स्कूल जोगेवाला (पटियाला)