कक्षा आठवीं अभ्यास शीट -59

कक्षा -आठवीं (द्वितीय भाषा)

 परिभाषा:-ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची या पर्यायवाचक(अंग्रेज़ी: Synonym) शब्द कहलाते हैं।

*आओ अब अभ्यास करें -

1.)'संसार' का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन सा होगा?

(क)धरती (ख)समस्त (ग)विश्व (घ)लोग

2.) 'आँख' का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन सा शब्द नहीं है ?

(क)नेत्र (ख)नयन (ग)चक्षु (घ)नम

3.)'रात' का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होगा?

(क)रात्रि (ख)प्रभात (ग)दिन (घ)संध्या 

4.)'सूरज' का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन सा शब्द नहीं  है?

(क)रवि (ख)सूर्य (ग)शशि (घ)दिनकर 

5.)'किताब' का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?

(क)पोथी (ख)पुस्तक (ग)ग्रंथ (घ)पृष्ठ 

उत्तर कुंजी:-(1)   विश्व  (2)   नम  (3)  रात्रि  (4)  शशि(5)पृष्ठ


तैयारकर्ता:- किरन(हिंदी शिक्षिका) सरकारी मिडल स्कूल जोगेवाला (पटियाला)