पाठ -18
रसोई का ताज : सब्ज़ियाँ
अभ्यास
1)
नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने
का अभ्यास करें :-
ਸ਼ਾਮ = शाम ਸਜਾਵਟ =
सजावट
ਸਬਜ਼ੀਆਂ = सब्ज़ियाँ ਗੁੱਸਾ = गुस्सा
ਰੱਸੀ
= रस्सी ਬਾਅਦ = बाद
ਰਸੋਈ = रसोई ਮਿੱਠਾ = मीठा
ਪਿਆਰਾ
= प्यारा ਖੱਟੀ = खट्टी
ਸੰਜਮ = संयम ਉਲਟੀਆਂ =
उल्टियाँ
ਦਵਾਈਆਂ
= दवाइयाँ ਲੜਕੀਆਂ = लड़कियाँ
ਗੱਤੇ = गत्ते ਡਕਾਰ = डकार
ਵਿਟਾਮਿਨ = विटामिन ਪ੍ਰੋਟੀਨ = प्रोटीन
2)
नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान
से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :-
ਭੋਜਨ
= आहार ਇੱਛੁਕ = लालायित
ਸੁਆਦਲਾ = स्वादिष्ट ਖੁਰਾਕੀ ਤੱਤਾਂ ਨਾਲ ਭਰਪੂਰ = पौष्टिक
ਸ਼ੱਕਰ ਰੋਗ = मधुमेह ਕੌੜਾ = कड़वा
ਖ਼ੂਨ
= रक्त ਮਸ਼ਹੂਰ = लोकप्रिय (प्रसिद्ध)
ਹੰਝੂ
= ऑंसू ਖਰੀਦਦਾਰ = ग्राहक
ਪਚਣ ਯੋਗ
= सुपाच्य
3) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें-
(क)
आलू ने अपने किस रूप को पूर्ण आहार कहा ?
उत्तर - उबले
हुए रूप को।
(ख)
टमाटर ने किन रोगियों को अपना सेवन करने से मना किया है ?
उत्तर- पत्थरी
के रोगियों को।
(ग)
घीये को शरीर के किस भाग पर मलने से शरीर की गरमी दूर होती है ?
उत्तर - तलवों
पर।
(घ)
पीलिया और शूगर के रोगियों के लिए किस का रस वरदान से कम नहीं है ? पाठ के आधार पर
बतायें।
उत्तर - करेले
का रस।
(ङ)
किस सब्ज़ी के सिर पर ताज़ लगा होता है ? पाठ के आधार पर बतायें।
उत्तर- बैंगन
के सिर पर।
(च)
किस सब्ज़ी ने कहा कि मुझमें लौह तत्व होता है ?
उत्तर- बैंगन
ने।
4)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दें :
(क)
आलू ने अपने आपको सब्ज़ियों का राजा क्यों कहा?
उत्तर - आलू
ने कहा,"मैं सब्ज़ियों का राजा हूँ। मेरा रसोई में सबसे ज़्यादा प्रयोग होता है।
मुझे सभी पसंद करते हैं। मुझमें विटामिन ‘ए’ होता है तथा प्रोटीन भी होते हैं। परांठे,रायता,
समोसे, टिक्की, चाट, पकौड़े तथा चिप्स सभी मुझसे ही बनते हैं।"
(ख)
आलू ने ज़रूरत से ज़्यादा अपना प्रयोग करने से क्यों मना किया?
उत्तर - क्योंकि
इससे मोटापा हो सकता है।
(ग)
टमाटर ने अपनी प्रशंसा कैसे की ?
उत्तर - टमाटर
ने कहा, "मुझे देखो! मेरा रूप कितना सुंदर है। मेरा लाल- लाल रंग सभी को लुभाता
है। एक ओर जहाँ मैं रक्त निर्माण करता हूँ वहीं दूसरी ओर रक्त साफ करने में भी सहायक
हूँ। मैं जिगर को मज़बूत बनाता हूँ । मेरा सूप भूख बढ़ाने वाला है।"
(घ)
घीये को किन लोगों से शिकायत है? उसने अपने सेवन के क्या-क्या तरीके बताये?
उत्तर - घीये
को उन लोगों से शिकायत है जो उसे खरीद कर तो ले जाते हैं परंतु उसकी सब्ज़ी खाने में
नाक सिंकोड़ते हैं। घीये का सेवन रायता, कोफ़्ते तथा हलवे के रूप में किया जाता है।
(ङ)
करेले ने अपने आपको गुणकारी क्यों कहा?
उत्तर - क्योंकि
वह पचने में हल्का है। वह भूख बढ़ाने तथा भोजन
पचाने वाला है। वह पेट के कीड़े भी मार देता है तथा रक्त शोधक भी है।
(च))
पुदीने ने अपने आपको गुणों की खान क्यों कहा?
उत्तर - क्योंकि वह गर्मी के कारण होने
वाले सभी रोगों पर आसानी से विजय पा लेता है। उसके आगे तो उल्टियाँ, खट्टी डकारें आदि
किसी की एक नहीं चलती। उसके सामने सभी भागते दिखाई देते हैं। चटनी के रूप में तो वह
बहुत लोकप्रिय है।
5)
पाठ के आधार पर बतायें कि ये बातें सही हैं या गलत।
आलू में विटामिन ए तथा प्रोटीन होता है। सही
प्याज़ में कैल्शियम तथा आयरन नहीं होता। गलत
टमाटर का सूप भूख घटाने वाला है। गलत
मूली के पत्ते फेंक देने चाहिएं। गलत
हरी सब्ज़ियाँ बहुत ही गुणकारी होती हैं। सही
करेला रक्त शोधक भी होता है। सही
पुदीने के सेवन से खट्टी डकारें आती हैं। गलत
6)
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ दे दिए गए हैं। इन्हें वाक्यों में प्रयोग करें:
मुहावरा अर्थ
वाक्य
शेखी बघारना अपने मुँह अपनी बड़ाई करना हमें कभी भी शेखी नहीं बघारनी चाहिए।
नाक सिंकोड़ना घृणा प्रकट करना हमें किसी भी सब्ज़ी से नाक नहीं सिंकोड़ना
चाहिए।
राग अलापना
अपनी ही बात
कहते रहना और सोहन
हमेशा अपना ही राग अलापता रहता है।
दूसरों की न सुनना, किसी चीज़ की
रट लगाना
एक न चलना
कोई युक्ति (उपाय) सफल न होना मेरी
मम्मी के सामने मेरी एक नहीं चलती।
8)
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें :-
अनेक शब्द एक शब्द
सरलता से पचने वाला
सुपच/सुपाच्य
लाभ पहुँचाने वाला
लाभकारी/लाभदायक
जनसाधारण को पसंद आने वाला लोकप्रिय
बहुत
स्वाद वाला स्वादिष्ट
पुष्ट
करने वाला पौष्टिक
|
संयोजक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक,स ह स बुल्लेपुर, लुधियाना
संशोधक :- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह.स. लापराँ,लुधियाना |
