कक्षा – छठी
पाठ - 14
कुमारी कालीबाई
अभ्यास
1) नीचे गुरुमुखी और देवनागरी
लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:-
ਬਹਾਦਰੀ = बहादुरी ਸਧਾਰਨ = साधारण
ਨਿਸ਼ਾਨੀ = निशानी ਇਤਿਹਾਸ = इतिहास
ਅਜ਼ਾਦੀ = आज़ादी ਪ੍ਰੇਰਣਾ = प्रेरणा
ਜਾਤੀ =
जाति
ਉਮਰ = उमर
ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ = क्रॉंतिकारी ਇਲਾਕਾ = इलाका
ਵਿਅਕਤੀ = व्यक्ति
ਪੁਲੀਸ
= पुलिस
ਸਮਾਰਕ = स्मारक
2) नीचे एक ही अर्थ के
लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिन्दी
शब्दों को लिखें :-
ਕੁਰਬਾਨੀ = बलिदान ਵਾਛੜ = बौछार
ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ = ज़िलाधीश ਓਝਲ = ओझल
ਤੁਰੰਤ = आनन-फानन ਵਾਰ ਦੇਣਾ = निछावर
ਲੜਾਈ ਦਾ ਬਿਗਲ = मारू बिगुल ਵਿਰੁੱਧ = खिलाफ़
3. निम्नलिखित प्रश्नों
के उत्तर एक वाक्य में दें-
(क) कुमारी कालीबाई का स्मारक राजस्थान के किस
गाँव में बना है ?
उत्तर - राजस्थान के रास्तापाल गाँव में।
(ख) कुमारी कालीबाई जब देश के लिए शहीद हुई तो उसकी
उमर कितनी थी ?
उत्तर -13 वर्ष।
(ग)
रास्तापाल गाँव के कौन-से दो अध्यापक क्रॉंतिकारी गतिविधियाँ चलाते थे ?
उत्तर - नानाभाई खाँट और सेंगाभाई।
(घ) इस घटना में शहीद हुए अध्यापक का क्या नाम
था ?
उत्तर - नानाभाई खाँट।
4. निम्नलिखित प्रश्नों
के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दें-
(क) भोगीलाल पंडया और स्कूल
के दो अध्यापक अंग्रेज़ सरकार के खिलाफ़ क्या काम करते थे ?
उत्तर - भोगीलाल पंडया और स्कूल के दो
अध्यापक नानाभाई खाँट और सेंगाभाई क्राँतिकारी गतिविधियाँ चलाते थे। वे क्रांतिकारियों
की सभाएँ करते, पर्चे बँटवाते, सूचनाएँ भिजवाते।
(ख) कुमारी कालीबाई ने
अध्यापक सेंगाभाई को अंग्रेज़ों से कैसे बचाया?
उत्तर - पुलिस ने सेंगाभाई को जीप के
पीछे रस्सियों से बॉंध दिया। उनकी यह हालत देखकर कालीबाई दौड़कर जीप के सामने आ गई
और मास्टर साहब को छोड़ देने के लिए कहा। न मानने पर उसने स्वयं ही कचिया से रस्सियॉं
काट दीं और सेंगाभाई छूट गए।
(ग) कुमारी कालीबाई देश
के लिए कैसे शहीद हुई ?
उत्तर - कुमारी कालीबाई ने जब सेंगाभाई
को आज़ाद करवाया तो सैनिकों ने कालीबाई पर गोलियों की बौछार कर दी। इस प्रकार कालीबाई
की जीवन लीला समाप्त हो गई।
5) नीचे दिए गए मुहावरों
के अर्थ दिए गए हैं उनके वाक्य बनाओ।
मुहावरा अर्थ वाक्य
1) प्राणों की बलि देना जान देना वीर सैनिक ने
देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि दे
दी।
2) आग लगना प्रेम होना कालीबाई के हृदय में देश प्रेम की
आग लगी हुई थी।
3) ढेर करना मार गिराना हमारी सेना ने दुश्मनों
को ढेर कर दिया।
4) रफूचक्कर होना गायब होना, खिसक जाना पुलिस को देखते ही चोर रफू चक्कर हो गया।
5) जीवन लीला समाप्त होना मर जाना कालीबाई की जीवन
लीला समाप्त हो गई।
6) निछावर होना किसी के लिए जान देना हमें अपने देश पर निछावर होने के लिए
तैयार रहना
चाहिए।
7) कहानी खत्म होना मृत्यु हो जाना गोली लगने से कालीबाई
की कहानी समाप्त हो गई।
8) एक न एक दिन कभी न कभी मेहनत करने से एक न एक
दिन सफलता अवश्य
मिलेगी।
6. निम्नलिखित गद्यांश
में संज्ञा शब्दों पर गोला लगायें तथा सर्वनाम शब्दों को रेखांकित करें:-
कालीबाई के मरने की ख़बर सुनकर हज़ारों की संख्या में भील आदिवासी वहाँ इकट्ठा
हो गये। उन्होंने अपना मारू बिगुल बजा दिया और घेर लिया उन अंग्रेज़ों को। भारी भीड़
देखकर वे जीप में सवार होकर भागे वहाँ से। आदिवासियों ने उनका पीछा किया। वे भागते
रहे। आदिवासी तब तक उनका पीछा करते रहे जब तक उनकी जीप दूर ओझल नहीं हो गयी।
कालीबाई आदिवासी
बिगुल
आदिवासियों
भागे वहाँ से। ने उनका पीछा किया। वे भागते रहे। आदिवासी
तब तक उनका पीछा करते रहे जब
तक उनकी जीप दूर ओझल नहीं हो गयी।
7) निम्नलिखित शब्दों के
लिंग बदलकर लिखें :-
शिक्षक शिक्षिका
बालिका बालक
लड़की लड़का
कुमारी कुमार
अध्यापक अध्यापिका
युवती युवक
8) दिए गए शब्द-जोड़ों
के अर्थ दे दिये गये हैं। शब्द के अर्थ को समझते हुए वाक्य बनायें :-
शब्द अर्थ वाक्य
पता किसी काम, वस्तु,
जगह का परिचायक मुझे उसके घर का पता मालूम है।
पत्ता वृक्ष की टहनी से निकलने वाला वह हरा पतझड़ में वृक्षों के पत्ते झड़ जाते
हैं।
अंग जिससे छाया रहती है
और जो सूखने
पर झड़ जाता है।
जाति वंश, कुल, वर्ग श्री
राम का जन्म रघुवंशी कुल में हुआ।
जाती जाना सीता हर रोज़ स्कूल जाती है।
पड़ी रखी हुई किताब
मेज़ पर पड़ी है।
पढ़ी पढ़ी लिखी इंदु पढ़ी-लिखी लड़की है।
बस वाहन मैं बस से लुधियाना गया।
बस बंद करना अब
लड़ाई बस भी करो।
|
संयोजक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक,स ह स बुल्लेपुर, लुधियाना संशोधक :- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह.स. लापराँ, लुधियाना
|