1. निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दें।
(i) 'मानव' शब्द की उचित भाववाचक संज्ञा चुनें
(क) मानवीप (ख) मानवता (ग) मनुष्य (घ) आदमी
(ii) 'सहयोग' शब्द का विपरीत शब्द चुनकर लिखें।
(क) सहयोगी (ख) सहयोगिता (ग) असहयोग (घ) योग
(iii) 'लड़की' शब्द का सही वचन बदल कर लिखें।
(क) लड़कीयां (ख) लड़कों (ग) लड़कियाँ (घ) कोई नहीं
(iv)............... चिड़िया (रिक्त स्थान में सही विशेषण शब्द चुन कर भरें)
(क) गोल (ख) गोरी (ग) महान (घ) चंचल
(v) 'गायक' शब्द का स्त्रीलिंग लिखें।
(क) गायीका (ख) गायिका (ग) गायको (घ) गायका
(vi) 'नगर' शब्द का सही विशेषण शब्द चुनें।
(क) नगरों (ख) नागरी (ग) नागरिक (घ) नागरिकों
(Vii) 'मित्र' शब्द का पर्यायवाची चुनें।
(क) मिलता (ख) दोस्त (ग) मिलों (घ) इनमें से कोई नहीं
viii) 'कभी न थकने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखें।
(क) अकथ (ख) अथक (ग) थकावट (घ) थक जाना
(ix) 'पुराना' शब्द का विपरीत शब्द चुनकर लिखें।
(क) पराया (ख) पुरानी (ग) नया (घ) उपरोक्त सारे
(x) 'संगीत देने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखें।
(क) संगीतकार (ख) गीत (ग) कवि (घ) धरती
उत्तर :- (i) ख (ii) ग (iii) ग (iv) घ (v) ख (vi) ग (vii) ख (viii) ख (ix) ग (x) क
तैयारकर्ता : कुमकुम, सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल शाहपुर रोड, लुधियाना