दसवीं अभ्यास शीट -56
1. निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए - मित्र, बुरा, कोमल, अच्छा, शांत, निपुण, लड़का, दृढ़ ।
शब्द भाववाचक संज्ञा मित्र मित्रता कोमल कोमलता शांत शांति लड़का लड़कपन |
शब्द भाववाचक संज्ञा बुरा बुराई अच्छा अच्छाई निपुण निपुणता दृढ दृढ़ता |
2. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए :-
वाक्यांश एक शब्द
जिसका सत्य में दृढ़ विश्वास हो सत्यनिष्ठ
जो नीति का ज्ञाता हो नीतिज्ञ
जिस पर विश्वास किया जा सके विश्वसनीय
जो मन को अच्छा लगता हो मनोरम
जिसका कोई पार न हो अपरंपार
3. निम्नलिखित में संधि कीजिए :-
युवा + अवस्था
= युवावस्था नीच + आशय = नीचाशय नशा + +उन्मुख
= नशोन्मुख हत + उत्साहित = हतोत्साहित सह + अनुभूति
= सहानुभूति |
बाल्य + अवस्था
= बाल्यावस्था महा + आत्मा = महात्मा वि + अवहार = व्यवहार प्रति + एक = प्रत्येक पुरुष + अर्थी = पुरुषार्थी |
4. निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कीजिए :-
नीति विशारद = नीति का विशारद
सत्यनिष्ठा = सत्य में निष्ठा
राजदरबारी = राज का दरबारी जीवन-निर्वाह = जीवन का निर्वाह
पथप्रदर्शक = पथ का प्रदर्शक
जीवन-संग्राम = जीवन का संग्राम
स्नेहबंधन = स्नेह का बंधन
5. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ समझकर इनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
·
कच्ची मिट्टी की मूर्ति (परिवर्तित होने योग्य) बच्चों का दिमाग कच्ची मिट्टी की मूर्ति जैसा होता है।
·
खज़ाना मिलना- (अधिक मात्रा में धन मिलना) बिमला को वज़ीफा क्या मिला जैसे उसे खज़ाना मिल गया हो।
·
जीवन की औषधि होना- (जीवन रक्षा का साधन) - बूढ़े किशन सिंह की पेंशन उसके जीवन की औषधि है।
·
मुँह ताकना - (आशा लगाए बैठना)-दवाई के लिए बूढ़े माँ-बाप अपने बेटों का मुँह ताकते रहते हैं।
·
ठट्ठा मारना - (ठठोली करना, हँसी मज़ाक करना) - मोहन की अटपटी-सी बात सुनकर पास बैठे लोग ठट्ठा मार कर हँस पड़े।
·
पैरों में बंधी चक्की-(पाँव की बेड़ी)- राम सिंह को मुंबई में अच्छी नौकरी मिली थी परंतु बूढ़े माँ-बाप उसके पैरों में बँधी चक्की बन गए और वह गाँव में ही रहकर मज़दूरी करने लगा।
·
घड़ी भर का साथ (थोड़ी देर का साथ) बीमार पिता अब राधा के लिए घड़ी भर का साथ थे।
6. निम्नलिखित शब्दों की भाववाचक संज्ञा बनाइए -
शब्द भाववाचक संज्ञा मनुष्य मनुष्यता पूर्ण पूर्णता स्वतंत्र स्वतंत्रता उच्च उच्चता हीन हीनता |
शब्द भाववाचक संज्ञा ऊँचा ऊँचाई लड़ना लड़ाई गुलाम गुलामी व्यक्ति व्यक्तित्व पुरुष पौरुष |
7.निम्नलिखित शब्दों के विशेषण शब्द बनाइए :
शब्द विशेषण नगर नागरिक संसार सांसारिक संस्कृति सांस्कृतिक परिवार पारिवारिक |
शब्द विशेषण राष्ट्र राष्ट्रीय भारत भारतीय दया दयालु घर घरेलू |
·
8. निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द लिखिए :
शब्द विपरीत शब्द ज्ञान अज्ञान अंधकार प्रकाश जीवन मरण साधारण असाधारण स्वतंत्र परतंत्र |
शब्द विपरीत शब्द लाभ हानि सफल असफल पराजय विजय पक्ष विपक्ष सम्मान अपमान |
9. निम्नलिखित में
संधि कीजिए :
शीत + अवकाश
= शीतावकाश मुख + आकृति
= मुखाकृति प्रति + ईक्षा =
प्रतीक्षा |
विद्या + अर्थी =
विद्यार्थी छात्र + आवास
= छात्रावास प्रति + अक्ष =
प्रत्यक्ष |
10. निम्नलिखित शब्दों
का संधि विच्छेद कीजिए :
राजेंद्र =
राज + इंद्र फलाहार = फल + आहार मिष्ठान्न =
मिष्ठ + अन्न व्यवस्था =
वि + अवस्था |
वातावरण =
वात + आवरण व्यतीत = वि + अतीत प्रत्येक = प्रति +
एक एकासन = एक + आसन |
11. निम्नलिखित विग्रह पदों को समस्त पद में बदलिए :
राष्ट्र का पति = राष्ट्रपति
रसोई के लिए घर = रसोईघर
कर्म में निष्ठा = कर्मनिष्ठा विद्या की पीठ =
विद्यापीठ
गंगा में स्नान = गंगास्नान
राष्ट्रपति का भवन = राष्ट्रपति
भवन
12. निम्नलिखित अनेक
शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए :
गाँव का रहने वाला = ग्रामीण नगर में रहने वाला = नागरिक
कृषि कर्म
करने वाला = कृषक
छात्रों के रहने का स्थान = छात्रावास
जिसका कोई शत्रु न हो = अजातशत्रु
जिसे पराजित ना किया जा सके = अपराजेय
अतिथि का स्वागत करने वाला
=
आतिथेय
13. निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द लिखिए :
एक -
अनेक गुण -
अवगुण सूक्ष्म -
स्थूल |
पाप - पुण्य विस्तार - संक्षेप ईमानदारी -
बेईमानी |
14. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए :-
राजा - नरेश, भूपति
कान -
कर्ण, श्रवण
मनुष्य - मानव, मनुज
दिन - दिवस, वासर
सदाचार - अच्छा आचरण , सदव्यवहार भ्रष्टाचार - व्यभिचार, दुराचार
15. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए :-
अच्छे आचरण वाला - सदाचारी बुरे आचरण वाला - दुराचारी
जो किसी विषय का ज्ञाता हो -
विशेषज्ञ हर तरफ फैला हुआ - सर्वव्यापी
जो दिखाई न दे - अदृश्य
जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा
16. निम्नलिखित में संधि कीजिए-
हिम+आलय - हिमालय सोम+ईश्वर -
सोमेश्वर
हर्ष+अतिरेक - हर्षातिरेक वि+आकुल -
व्याकुल
17. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए-
1) अच्छी किस्मत वाला –
खुशकिस्मत 2) चार रास्तों का समूह - चौरस्ता
3) अपने में लीन - आत्मलीन 4) जहाँ कोई न रहता हो - निर्जन
5) जिसका कोई पार न हो -
अपार 6) जिसमें कोई कलंक न
हो -
निष्कलंक
18. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
i) पहाड़ -
पर्वत, गिरि
ii) सूरज
- दिनकर, भास्कर
iii) धरती -
भूमि, भू iv) कमल -
जलज, सरोज
v) मुँह - मुख,
आनन vi) नदी -
सरिता, तटिनी
vii) बादल -
मेघ, घन viii) हाथ -
हस्त, कर
19. निम्नलिखित की संधि विच्छेद कीजिए:
परमात्मा =
परम + आत्मा पतनोन्मुखी =
पतन + उन्मुखी
जीविकोपार्जन = जीविका + उपार्जन संगीताचार्य =
संगीत + आचार्य
देवोपासना = देव + उपासना परमेश्वर =
परम + ईश्वर
20. निम्नलिखित शब्दों के विशेषण शब्द बनाइए :-
शब्द विशेषण
शब्द विशेषण
समाज सामाजिक धर्म धार्मिक
अर्थ आर्थिक
परस्पर पारस्परिक
राजनीति राजनैतिक पंडित पांडित्य
सम्प्रदाय साम्प्रदायिक भारत भारतीय
अध्यात्म आध्यात्मिक पंजाब पंजाबी
21. निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए :-
महान महानता
सरल सरलता
सहज सहजता
हरा हरियाली
समान समानता
शांत शांति
22. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए :
·
प्रतिष्ठा -
मान, सम्मान, इज्जत ·
आकाश -
गगन,नभ,आसमान ·
वृक्ष - पेड़,तरु,विटप ·
प्रसन्न - खुश,हर्षित,आनंदित |
·
परामर्श -
सलाह,सुझाव,राय ·
अवसर -
मौका,समय,सुयोग ·
आदेश -
आज्ञा,हिदायत, हुक्म ·
आलोचना -
बुराई,समीक्षा,निंदा |
23. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए :
·
आकाश पाताल ·
पसंद नापसंद ·
आदर अनादर ·
झूठ सच ·
मूर्ख बुद्धिमान ·
घृणा प्रेम |
·
आज़ादी गुलामी ·
शान्ति अशान्ति ·
प्रसन्न अप्रसन्न ·
निश्चय अनिश्चय ·
इच्छा अनिच्छा ·
विश्वसनीय अविश्वसनीय |
24. निम्नलिखित समरूपी भिन्नार्थक शब्दों के अर्थ बताते
हुए वाक्य बनाइए :
·
सूखी
- शुष्क हो जाना, सूख जाना - इस पेड़ की शाखाएँ सूखी हुई हैं।
·
सुखी
- समृद्ध - प्रत्येक व्यक्ति सुखी जीवन चाहता है।
·
सास - पति या पत्नी की माता - मेरी सास बहुत अच्छी हैं।
·
साँस - श्वास - आज मुझे सांस लेने में परेशानी हो रही है।
·
कुल
- वंश - राम जी उच्च कुल से संबंध रखते
हैं।
·
कूल
- किनारा - नदी के कूल पर कश्तियां
खड़ी हैं।
·
और
- तथा - राम और श्याम अच्छे मित्र हैं।
·
ओर
-की तरफ - मोहन मेरी ओर देख रहा है।
25. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ
समझकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए :
मुहावरा अर्थ वाक्य
·
काम
आना मर जाना भारत-पाक युद्ध में अनेक सैनिक काम आए।
·
नाक-भौं
चढ़ाना घृणा या असंतोष प्रकट करना बच्चे घिये की सब्ज़ी को देखकर नाक-भौं चढ़ाते हैं।
·
पारा
चढ़ना क्रोधित होना ननद की जली-कटी बातें सुनकर भाभी का पारा चढ़ गया।
·
भीगी-बिल्ली
बनना सहम जाना दादा जी के सामने सभी भीगी बिल्ली बनकर खड़े हो गए।
·
मरहम
लगाना सांत्वना देना हमें किसी को दु:खी देखकर उसके घावों पर मरहम लगाने
·
का प्रयत्न करना चाहिए।
·
ठहाका
मारना ज़ोर
से हँसना मँझली भाभी की बातें
सुनकर सभी ठहाका मार कर हँसने लगे।
·
खलल
पड़ना किसी काम में बाधा आना अचानक वर्षा आ जाने के कारण शादी के काम में खलल पड़ गया।
·
कमर
कसना किसी काम के लिए निश्चय पूर्वक तैयार
होना सेना ने विरोधियों के खिलाफ युद्ध के लिए
कमर कस ली।
26. निम्नलिखित शब्दों के दो - दो पर्यायवाची लिखिए-
·
निराशा मायूसी, हताशा
·
सभ्य शालीन, शिष्ट
·
सूर्य दिनकर, रवि
·
गौरव गर्व, अभिमान
·
हित कल्याण ,भलाई
27. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए -
·
स्वार्थ = निःस्वार्थ ·
रात =
दिन ·
दण्ड =
सम्मान ·
टूटना =
जुड़ना ·
अनर्थ = अर्थ ·
हित =
अहित |
·
आशीर्वाद =
अभिशाप ·
आसान = कठिन ·
निश्चय = अनिश्चय ·
जल्दी =
देरी ·
सभ्य = असभ्य ·
दुर्बल =
सबल |
28. निम्नलिखित अनेकार्थक शब्दों के दो - दो अर्थ बताइए -
सोना : निद्रा , एक कीमती धातु
मुद्रा : हाव-भाव , धन
माँग
: नारी की माँग ,माँगने की क्रिया या भाव
29. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ समझ कर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए-
(1) वज्रपात होना (अचानक बहुत बड़ा दु:ख आ पड़ना ) घर में चोरी की ख़बर सुनकर परिवार पर तो मानो वज्रपात हो गया।
(2)छाती फटना (असहनीय दु:ख होना ) सैनिक बेटे की शहादत सुनकर माँ की छाती फट गई ।
(3)बाल बाँका न होना (ज़रा सा भी नुक्सान न होना ) भयंकर कार दुर्घटना में भी रमन का बाल भी बाँका न हुआ ।
(4)दिल धक-धक करना (भयभीत होना ) पुत्र की खबर सुनकर माँ का दिल धक-धक करने लगा ।
(5)हृदय पर पत्थर रखना (चुपचाप सहन करना ) पति की मृत्यु के बाद रेशमा ने मुसीबतों को हृदय पर पत्थर रखकर झेला।
(6)हिम्मत टूटना ( हताश या निराश होना ) सैनिक को सामने देखकर तस्करों की हिम्मत टूट गई।
(7) आँखें पथरा जाना (बहुत इंतज़ार कर थक जाना ) अपने बेटे की प्रतीक्षा करते करते माँ की आँखें पथरा गईं।