I. निम्नलिखित वाक्यों में से क्रिया विशेषण शब्द छाँटें :-
1. मैं जल्दी-जल्दी काम निपटा कर उसी चौराहे पर पहुंची।
उत्तर :- जल्दी-जल्दी
2. वह मेरी तरफ एकटक देखने लगा।
उत्तर :- एकटक
3. वह गाड़ी के पास आकर झट से बोला।
उत्तर :- झट से
4. मैं कल आऊंगी।
उत्तर :- कल
5. वह उधर बैठी है।
उत्तर :- उधर
6. वे लोग क्यों धीरे-धीरे चल रहे हैं?
उत्तर :- धीरे-धीरे
7. इधर दुकानों की कतार लगी हुई है।
उत्तर :- इधर
8. आज ईद आ गयी।
उत्तर :- आज
9. उसने कुछ नहीं खाया।
उत्तर :- कुछ
10. वह ज़ोर से चिल्लाया।
उत्तर :- ज़ोर से
कक्षा - आठवीं
अभ्यास शीट
II.निम्नलिखित वाक्यों में से क्रिया विशेषण शब्द छाँटें :-
1. मैं जल्दी-जल्दी काम निपटा कर उसी चौराहे पर पहुंची।
उत्तर :- रीतिवाचक क्रिया विशेषण
2. वह मेरी तरफ एकटक देखने लगा।
उत्तर :- रीतिवाचक क्रिया विशेषण
3. वह गाड़ी के पास आकर झट से बोला।
उत्तर :- रीतिवाचक क्रिया विशेषण
4. मैं कल आऊंगी।
उत्तर :- कालवाचक क्रिया विशेषण
5. वह उधर बैठी है।
उत्तर :- स्थान वाचक क्रिया विशेषण
6. वे लोग क्यों धीरे-धीरे चल रहे हैं?
उत्तर :- रीतिवाचक क्रिया विशेषण
7. इधर दुकानों की कतार लगी हुई है।
उत्तर :- स्थान वाचक क्रिया विशेषण
8. आज ईद आ गयी।
उत्तर :- कालवाचक क्रिया विशेषण
9. उसने कुछ नहीं खाया।
उत्तर :- परिमाणवाचक क्रिया विशेषण
10. वह ज़ोर से चिल्लाया।
उत्तर :- रीतिवाचक क्रिया विशेषण
तैयारकर्ता :-
कुमकुम, सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल शाहपुर रोड, लुधियाना