कक्षा आठवीं हिंदी-2 अभ्यास शीट -55

 

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

सूर्य का उदय होना

सूर्योदय

देखने वाला

दर्शक

समय का अभाव

समयाभाव

जिसकी जानकारी हो

परिचित

जिसकी जानकारी न हो

अपरिचित

पक्षी जगत की जानकारी रखने वाला

पक्षीविद

बिना पलक झपकाए

अपलक

देश की रक्षा के लिए कुर्बान होना

शहादत

कभी न थकने वाला

अथक

जिसे किसी का भी डर न हो

निडर

अपने आप पर भरोसा होना

स्वाभिमान

वायुयान चलाने वाला

पायलट

समय से पूर्व

असमय

बचपन की जिद्द

बालहठ

घुसपैठ करने वाला

घुसपैठिया

जिसे आँखों से दिखाई न देता हो

नेत्रहीन

 गले का हार

कंठहार

संगीत देने वाला

संगीतकार

अपने पर विश्वास होना

आत्मविश्वास

 जिसका कोई मोल न हो

अनमोल

कानों को प्रिय लगने वाला

कर्णप्रिय

आविष्कार करने वाला

आविष्कारक

जिसका पार न हो

अपार

किसी का उत्साह बढ़ाना

उत्साहवर्धन

बिना स्वार्थ के

निःस्वार्थ

माँ का बच्चे के प्रति प्यार

वात्सल्य

अच्छा व्यवहार करना

सदाचार

जिसमें धैर्य न हो

अधीर

जिसे दिखाई न दे

अन्धा

जिसका अन्त न हो

अनन्त

जो न्याय न करता हो

अन्यायी

जो कभी बूढ़ा न हो

अजर

जो कभी न मरे

अमर

जिसको कोई जीत न सके

अजेय

जिसका कोई पार न हो

अपार

जिसे काफ़ी अनुभव हो

अनुभवी

जो पढ़ा हुआ न हो

अशिक्षित, अनपढ़

जो कानून के विरुद्ध हो

अवैध

जिसका अनुकरण किया जा सके

अनुकरणीय

ईश्वर को मानने वाला

आस्तिक

जीवन से अन्त तक

आजीवन

पीछे चलने वाला

अनुयायी

अत्याचार करने वाला

अत्याचारी

जिसमें अपनी कथा हो

आत्मकथा

जिसके समान दूसरा न हो

अद्वितीय

जिसकी उपमा (मिसाल) न हो

अनुपम

जिसकी तुलना न हो सके

अतुलनीय

जो योग्य न हो

अयोग्य

जिसका कोई मूल्य न हो

अमूल्य

जिसके पार न देखा जा सके

अपारदर्शी

जिसके पार देखा जा सके

पारदर्शी

सरलता से होने वाला

सहज

करुणा से भरा

कारुणिक

प्रबन्ध करने वाला

प्रबन्धक

सत्य बोलने वाला

सत्यवादी

झूठ बोलने वाला

मिथ्यावादी

अपना मतलब सिद्ध करने वाला

स्वार्थी

न्याय करने वाला

न्यायकारी

लज्जा को न मानने वाला

निर्लज्ज

ईश्वर को न मानने वाला

नास्तिक

जिसका आकार न हो

निराकार

जिसका आकार हो

साकार

जिसका कोई शत्रु न हो

अजातशत्रु

जिसका पति मर चुका हो

विधवा

जिसका पति जीवित हो

सधवा

सन्तोष करने वाला

सन्तोषी

अपने देश की भाषा

राष्ट्रभाषा

जिसका आचरण अच्छा हो

सदाचारी

जिसका आचरण अच्छा न हो

दुराचारी

जिसका कोई अपराध न हो

निरपराध

हाथ से लिखा हुआ

हस्तलिखित

जो आँखों के सामने हो

प्रत्यक्ष

जो आँखों के सामने न हो

परोक्ष

दूर की सोचने वाला

दूरदर्शी

निरन्तर घूमते रहने वाला

घुमक्कड़

रात को घूमने वाला

निशाचर

जो भूमि पर निवास करे

स्थलचर

जो जल में निवास करे

जलचर

दूसरों की भलाई करने वाला

परोपकारी

जो बल से पूर्ण हो

बलशाली

जिसमें बल न हो

निर्बल

जिसमें बुद्धि हो

बुद्धिमान्

जिसकी आत्मा महान् हो

महात्मा

जिसका कोई नाथ न हो

अनाथ

जो सब कुछ जानता हो

सर्वज्ञ

थोड़ा जानने वाला

अल्पज्ञ

बिना वेतन काम करने वाला

अवैतनिक

जिसे देखा न जा सके

अदृश्य

जो पहले कभी न हुआ हो

अभूतपूर्व

नगर में रहने वाला

नागरिक

ग्राम में रहने वाला

ग्रामीण

विद्या सिखाने वाला

गुरु

सुनने वाला

श्रोता

अपने पर अभिमान करने वाला

स्वाभिमानी

व्याकरण को जानने वाला

वैयाकरण

पवित्र उद्देश्य के लिए प्राण देने वाला

बलिदानी

जो अपनी हत्या करने वाला हो

आत्मघाती

आसानी से होने वाला

सुकर

कठिनता से होने वाला

दुष्कर

जो उपकार को याद रखे

कृतज्ञ

जो उपकार को याद न रखे

कृतघ्न

जो पैसा खर्च करने में दुःख माने

कृपण

जो विष से भरा हो

विषैला

देश के साथ दगा करने वाला

देशद्रोही

वर्ष में होने वाला

वार्षिक

सप्ताह में होने वाला

साप्ताहिक

प्रतिदिन (रोज-रोज) होने वाला

दैनिक

जो थोड़ा खर्च करने वाला हो

मितव्ययी

जो थोड़ा बोलने वाला हो

मितभाषी

जो मधुर वचन बोलता हो

मधुभाषी

जो कटु वचन बोलता हो

कटुभाषी

कैदियों के पांव की जंजीर

बेड़ी

मन से सम्बन्ध रखने वाला

मानसिक

शरीर से सम्बन्ध रखने वाला

शारीरिक

जो देश के लिए मर मिटे

शहीद

जिस पर विश्वास किया जा सके

विश्वसनीय

जो लोगों में प्रिय हो

लोकप्रिय

साथ काम करने वाला

सहकर्मी

जो साथ पढ़ने वाला हो

सहपाठी

एक ही समय में होने वाला

समकालीन

जो माँस-मछली खाता हो

माँसाहारी

जो माँस-मछली न खाता हो

शाकाहारी

जिसका कोई सहारा न हो

बेसहारा, निस्सहाय

जिसके पास रोज़गार न हो

बेरोज़गार

युद्ध के समय बजाया जाने वाला बाजा

रणभेरी

जिसके पास शस्त्र न हो

निहत्था, निःशस्त्र

जो कुछ जानना चाहता हो

जिज्ञासु

विद्या चाहने (सीखने) वाला

विद्यार्थी

जो समाचार देता हो

संवाददाता

एक से दूसरे को लगने वाला

संक्रामक

सूर्य का छिपना

सूर्यास्त

हिंसा करने वाला

हिंसक

हत्या करने वाला

हत्यारा

सुनने वाला

श्रोता