अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द
सूर्य का उदय होना - सूर्योदय
समय का अभाव - समयाभाव
जिसकी जानकारी न हो - अपरिचित, अज्ञात
पक्षी जगत की जानकारी रखने वाला - पक्षी विशेषज्ञ, पक्षीविद्
देश की रक्षा के लिए कुर्बान होना - कुर्बानी, शहादत, शहीदी
अपने आप पर भरोसा होना - आत्मविश्वास
वायुयान चलाने वाला - वायुयान चालक (पायलट)
घुसपैठ करने वाला - घुसपैठिया
गले का हार - कंठहार
अपने पर विश्वास होना - आत्मविश्वास
कानों को प्रिय लगने वाला - कर्णप्रिय
जिसका पार ना हो - अपार
बिना स्वार्थ के – नि:स्वार्थ
अच्छा व्यवहार – सदाचार
शिष्टता पूर्ण आचरण एवं व्यवहार -शिष्टाचार
देखने वाला -दर्शक
जिसकी जानकारी हो चुकी हो - परिचित, ज्ञात
बिना पलक झपकाए – अपलक
कभी न थकने वाला - अथक
जिसे किसी का डर ना हो - निडर
समय से पूर्व - असमय
बचपन की ज़िद्द - बालहठ
जिसे आँखों से दिखाई न देता हो - नेत्रहीन
संगीत देने वाला - संगीतकार
जिसका कोई मोल ना हो - अनमोल
आविष्कार करने वाला – आविष्कारक
किसी का उत्साह बढ़ाना - उत्साह वर्धन
माँ का बच्चे के प्रति प्यार - वात्सल्य
जिसे गिना न जा सके- अनगिनत