पर्यायवाची शब्द - कक्षा आठवीं

पर्यायवाची शब्द

1 लहर – तरंग, हिलोर
2 कोशिश – प्रयास, प्रयत्न,
3 उत्साह – साहस, जोश, हिम्मत
4 संघर्ष – टकराव, युद्ध, लड़ाई
5 तड़ित – चपला, बिजली, विद्युत
6 खुशी – प्रसन्नता, हर्ष, उल्लास
7 पुष्प - फूल, सुमन
8 मनुज – मानव, मनुष्य, मानुष
9 संसार – जग, विश्व, दुनिया,
10 चुनौती – ललकार, आह्वान,
11 अनूठा – अनोखा, निराला
12 दृढ़ता – प्रबलता, मजबूती
13 उपहास – मज़ाक, मखौल
14 शक्ति – ताकत, बल, 
15 दिमाग-मस्तिष्क, भेजा 
16 प्रयत्न – कोशिश, प्रयास,
17 अध्यापक – गुरु, उस्ताद,
18 लज्जित – शर्मसार, शर्मिंदा
19 मींह - बरसात, वर्षा, बारिश
20 जन – लोग, मनुज, मनुष्य
21 आँख – नयन, नेत्र
22 ईश्वर – परमात्मा, प्रभु
23 रात – रात्रि, निशा
24 चरण – पैर, पाँव
25 मानव – इन्सान, मनुष्य 
26 मित्र – दोस्त, सखा
27 सैलानी – पर्यटक, यात्री
28 अमन – शान्ति, चैन
29 शहीदी – बलिदान, कुर्बानी
30 आज़ादी – स्वतन्त्रता, मुक्ति 
31 दिन – दिवस, वासर, वार
32 तमन्ना – इच्छा, कामना
33 पेड़ – वृक्ष, पादप, तरु
34 योद्धा – सैनिक, सिपाही
35 हवा - वायु, पवन, समीर
36 नैया – नौका, किश्ती, नाव
37 सिंधु – समुद्र, सागर, जलधि
38 हाथ – कर, हस्त
39 हिम्मत – जोश, साहस,हौंसला
40 गगन – आकाश, नभ, अंबर
41 घन – बादल, मेघ
42 भाई – भ्राता, सहोदर
43 ज्योति – आलोक, उजाला, प्रकाश
44 पथ – रास्ता, राह, मार्ग
45 सेवा – खातिरदारी, खिदमत,
46 पुरस्कार – इनाम, पारितोषिक
47 हाथ – हस्त, कर, पाणि
48 अधिकार – हक, प्रभुत्व
49 भाग्य – किस्मत, लेख, तकदीर
50 लक्ष्य – उद्देश्य, निशाना, मंज़िल
51 पैर – पाँव, पग, चरण
52 अंधकार -अँधेरा, तम, तमस्
53 जल - पानी, नीर, आब
54 सीख - शिक्षा, ज्ञान
55 दु:ख - पीड़ा, दर्द, कष्ट
56 धरती – भूमि, धरा, भू
57 प्रभात – सवेरा, सुबह  
58 नदी – सरिता, नद, तटिनी 
59 किताब – पोथी, पुस्तक
60 शरीर – देह, काया
61 झण्डा – ध्वज, पताका
62 आज्ञा – आदेश, हुक्म
63 सूरज – सूर्य, दिनकर, भानु
64 किरण - रश्मि, कर, मरीचि