पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग
आओ हिंदी सीखें-8 (द्वितीय भाषा)
संस्करण 2022-23 में आठवीं कक्षा की हिंदी की पाठ्यपुस्तक में नए जोड़े गए उपविषय हल सहित।
पाठ-2 पिजंरे का शेर
प्र14. नए शब्द बनाइए(कम से कम दो)
* वातावरण - वात , वर , वरण
* फुसफुसाहट - फुसफुस , आहट , हट
* झुकाकर - झुक , काक , कर
पाठ-3 मेट्रो-रेल का सुहाना सफ़र
प्र 5.(घ)भूमिगत प्लेटफॉर्म से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- भूमिगत प्लेटफॉर्म में रेल की पटरी सुरंग खोदकर बिछाई जाती है। इसमें कम समय में बहुत अधिक फ़ासला तय किया जा सकता है। यातायात अवरोध की असुविधा जैसी समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता।
पाठ -5 शायद यही जीवन है
प्र 12. निम्नलिखित में से काल को पहचान कर लिखिए:-
(i)दीदी,आओ! आपको कुछ दिखाती हूँ।
उत्तर- वर्तमान काल
(ii)उन्हें अपलक देखकर मैं फूला नहीं
समा रही थी।
उत्तर- भूतकाल
(iii)यह भी एक दिन उस चिड़िया की तरह उड़ जाएगी।
उत्तर- भविष्यत् काल
(iv)अनेक चिड़ियों को फुदकता देखकर हम अपनी चिड़िया पहचान लेते थे।
उत्तर- भूतकाल
पाठ-8 प्रेरणा
प्र 11. उपयुक्त वाच्य की पहचान कीजिए:
(क)आपने मुझे कल बिस्कुट दिए थे।
उत्तर- कर्मवाच्य
(ख)मैंने कल दोपहर से कुछ नहीं खाया।
उत्तर- कर्मवाच्य
(ग)उससे रहा नहीं गया।
उत्तर- भाववाच्य
(घ)बच्चे डबल रोटी खा रहे थे।
उत्तर- कर्तृवाच्य
(ङ)लड़के के द्वारा पैसे गिने जा रहे थे।
उत्तर- कर्मवाच्य
पाठ-11 ईदगाह
प्र-17. निम्नलिखित में से उचित संबंधबोधक शब्द लगाकर वाक्य पूरे करें:
(क)हामिद का बाप अमीना........ और कौन है।
उत्तर- के सिवा
(ख)रमज़ान के पूरे तीस रोज़ों....... ईद आई है।
उत्तर- के बाद
(ग) हामिद बच्चों........ जा रहा था।
उत्तर- के साथ
(घ)हामिद तो मोटर......आते-आते बचा।
उत्तर- के नीचे
पाठ-12 ज्ञान और मनोरंजन का घर: साइंस सिटी
प्र 12. 6.निम्नलिखित पंजाबी वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें:-
(क)ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਕੂਲ ਦਾ ਅੱਜ ਪਹਿਲਾ ਦਿਨ ਸੀ।
उत्तर- गर्मी के बाद स्कूल का आज पहला दिन था।
(ख) ਇਹ ਅਸਲੀ ਡਾਇਨਾਸੋਰ ਨਹੀਂ ਹਨ।
उत्तर- ये असल के डायनासोर नहीं हैं।
(ग) ਹੈਲਥ ਗੈਲਰੀ ਵਿੱਚ 12 ਫੁੱਟ ਉੱਚਾ ਦਿਲ ਦਾ ਮਾਡਲ ਸੀ।
उत्तर- हैल्थ गैलरी में 12 फुट ऊँचा दिल का माॅडल था ।
(घ)ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਇਕੱਠੇ ਹੱਸ ਪਏ।
उत्तर- सारे बच्चे एक साथ हँस पड़े।
(ङ)ਅਧਿਆਪਕਾ ਸਟਾਫ਼ ਰੂਮ ਵੱਲ ਚੱਲ ਪਏ।
उत्तर- अध्यापिका स्टाफ़ रूम की ओर चल पड़ीं ।
पाठ-13 माँ
प्र9. निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों को शुद्ध करके लिखें:
शिशटाचार - शिष्टाचार
कीताब - किताब
सविकार - स्वीकार
आँसु - आँसू
विवहार - व्यवहार
पड़ाती - पढ़ाती
हीमालय - हिमालय
चमतकार - चमत्कार
सुभाव - स्वभाव
वातसलय - वात्सल्य
पाठ-14 सहयोग
प्र 12. विशेषण बनायें :
नगर - नागरिक
समाज - सामाजिक
प्रकृति - प्राकृतिक
अंतर - आंतरिक
शरीर - शारीरिक
प्रथम - प्राथमिक
ईमानदारी - ईमानदार
परेशानी - परेशान
प्रसिद्धि - प्रसिद्ध
शान्ति - शान्त
सच्चाई- सच
कमज़ोरी - कमज़ोर
पाठ -15 वाघा बाॅर्डर
प्र 9. निम्नलिखित शब्दों में 'र' आधा है या पूरा ?
बार्डर - आधा
ब्रिटिश - पूरा
रिट्रीट - पूरा
दर्शक- आधा
मार्ग - आधा
राष्ट्रीयता - पूरा
रेंजर्ज़ - आधा
ट्रक - पूरा
कार्य - आधा
प्रकट - पूरा
प्र10. शुद्ध करके लिखिए:
विशवविदयालय- विश्वविद्यालय
रस्ते - रास्ते
जशन - जश्न
जिंदाबाद- ज़िंदाबाद
इजाजत- इजाज़त
धवज - ध्वज
वृदधी - वृद्धि
भुमिका - भूमिका
पाठ -17 मेरा दम घुटता है
प्र 14. इस पाठ में आए 'र' वर्ण के प्रयोग वाले शब्द ढूँढकर लिखें:
र - रही , रात
र् - कार्बन , दुर्बल
/ - प्रशीतक , साम्राज्य
^ - नाईट्रोजन , अल्ट्रा
प्र 15. निम्नलिखित पंजाबी वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें:-
(क)ਇਹ ਧਰਤੀ ਤੇ ਜੀਵਨ ਦਾ ਮੂਲ ਆਧਾਰ ਹੈ।
उत्तर- यह पृथ्वी पर जीवन का मूल आधार है।
(ख)ਉਸ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸੜਕ ਬਣ ਰਹੀ ਹੈ।
उत्तर- उस गाँव में सड़क बन रही है।
(ग)ਅੱਗੇ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਹਾਸੇ ਵਿੱਚ ਦਬ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।
उत्तर- आगे की आवाज़ हँसी में दब जाती है।
(घ)ਅੱਜ ਮੇਰੇ ਜੀਵਨ ਨੂੰ ਖਤਰਾ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ।
उत्तर-आज मेरे जीवन को ही ख़तरा लग रहा है।
(ङ)ਪਾਣੀ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਜੀਵਨ ਕਿਵੇਂ ਸੰਭਵ ਹੋਵੇਗਾ।
उत्तर- पानी नहीं तो जीवन कैसे संभव होगा ।