कक्षा दसवीं अभ्यास शीट-89

 

कक्षा दसवीं

1) 'समाज' शब्द का विशेषण शब्द 'समाजिक है। (सही/ गलत)

2) 'सुत-सूत' शब्दों के क्रमानुसार अर्थ 'पुत्र, धागा' हैं। (हाँ / नहीं)

3) 'जो कभी न मरे' के लिए एक शब्द है:-

(क) अजर               (ख) अमर          (ग) अदृश्य         (घ) उपर्युक्त सभी

 4) 'सदाचार' शब्द का विलोम शब्द है:-

(क) कुविचार            (ख) अच्छा आचरण     (ग) अपकार         (घ) दुराचार

5) 'वंश' शब्द के सही अर्थ हैं:-

(क) संकल्प, उपवास   (ख) किनारा, बाण      (ग) कुल, बाँस     ( घ.) किनारा, नदी

6)' उड़ती चिड़िया पहचानना' मुहावरे का अर्थ है:-

(क) पक्षियों से परिचित होना           (ख) अनुभवी होना

(ग) अनुभवहीन होना                     (घ) मन व्याकुल होना

7) 'हरी झंडी दिखाना' मुहावरे का अर्थ है:-

(क) सहमत होना         (ख) बात मान लेना

(ग) स्वीकृति देना        (घ) उपर्युक्त सभी

8)'बंदर घुड़की गीदड़ धमकी' लोकोक्ति का अर्थ है:-

(क) सदा एक जैसी दशा होना

(ख) अधिक आवश्यकता वाले को थोड़े से संतुष्टि नहीं होती

(ग) झूठा रौब दिखाना

(घ) अनुभवी होना

9) 'ईंट का जवाब पत्थर से देना' मुहावरे का अर्थ है:-

(क) बढ़-चढ़कर बातें करना         (ख) नुकसान करना

(ग) मुँहतोड़ जवाब देना              ( घ.) अधिक व्यय करना

10)' पीठ थपथपाना' मुहावरे का अर्थ है:-

(क) शाबाशी देना   (ख) पिटाई करना    (ग) मारना      (घ) उपर्युक्त सभी ।

उत्तरमाला :- 1) गलत 2) हाँ 3) (ख) 4) (घ) 5) (ग) 6) (ख) 7) (ग) 8) (ग) 9) (ग) 10) (क)

लेखन :- पूजा रानी, हिन्दी शिक्षिका, स.स.स. स्कूल, बोड़ा, होशियारपुर