कक्षा आठवीं अभ्यास शीट-88 हिंदी-2

अभ्यास शीट,  कक्षा -8

(1) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'दुःख' का पर्याय है?
(क) सुख     (ख) दुखी    (ग) कष्ट    (घ) खुश

( ii) निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द को चुनकर लिखिए:-
(क) ज्ञानवर्धक     (ख)ज्ञानवरधक    (ग) ग्यानवरधक      (घ)गियानवरधक

(iii) निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द को चुनकर लिखिए:-
(क) पढ़ाना   (ख)शकटार   (ग) मेरा   (घ)कड़वा

(iv) 'तुम्हें पता चल जाएगा।' वाक्य में से सर्वनाम शब्द को चुनकर लिखिए:-
(क) तुम्हें      (ख) पता      (ग)  चल      (घ)जाएगा

(v) 'हमने राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया।' वाक्य में रेखांकित पद में सही कारक को चुनकर लिखिए।
(क) करण कारक   (ख) अधिकरण कारक   (ग)संबोधन कारक   (घ)संप्रदान कारक 

(vi) 'स्थापना' शब्द से बनने वाला सही विशेषण शब्द चुनिए-
(क) अस्थायी    (ख) स्थापित    (ग)स्थान    (घ)स्थानीय 

(vii) निम्नलिखित में से कौन सा क्रिया शब्द नहीं है?
(क) खाना    (ख) पीना    (ग)उजाला    (घ)पढ़ना 

 ( viii) "ये लोग क्यों धीरे-धीरे चल रहे हैं।" इस वाक्य में उचित क्रिया विशेषण लिखिए।
(ख) लोग    (ख) ये    (ग)चल रहे   (घ)धीरे-धीरे

उत्तर तालिका:- (i)कष्ट (ii)ज्ञानवर्धक (iii)शकटार (iv)तुम्हें (v) अधिकरण कारक(vi) स्थापित(vii)उजाला (viii)धीरे-धीरे

लेखन :- किरन(हिंदी शिक्षिका) सरकारी मिडल स्कूल जोगेवाला (पटियाला)