1) निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा पूछे गए बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दें :-
वे
गोधन के धनी उदार ,
उनको
सुलभ सुधा की धार ,
सहनशीलता
के आगर वे श्रम सागर तरते हैं।
हम
राज्य लिए मरते हैं ।
यदि
वे करें ,उचित है गर्व ,
बात
बात में उत्सव - पर्व ,
हमसे
प्रहरी रक्षक जिनके , वे किस से डरते हैं ?
हम
राज्य लिए मरते हैं।
प्र:-(i)
प्रस्तुत पंक्तियाँ कौन सी कविता में से ली गई हैं ?
(क) जड़ की मुस्कान (ख) हम राज्य
लिए मरते हैं (ग) गाता खग (घ) पदावली
प्र:-(ii)
इस कविता में उर्मिला किसकी प्रशंसा कर रही है ?
(क)
सैनिकों की (ख) नेताओं की (ग) राजाओं की (घ) किसानों की
प्र:-(iii)
किसान किस प्रकार परिश्रम रूपी समुद्र को तैर कर पार करते हैं ?
(क)
वाद-विवाद से (ख) बिना परिश्रम के (ग) सहनशीलता से (घ) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
प्र:- (iv) इस पद्यांश में आए 'प्रहरी' शब्द का क्या अर्थ
है ?
(क) किसान (ख) रक्षक (ग) पहरेदार (घ) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं।
प्र:-
(v) इस पद्यांश का मूल भाव क्या है ?
(क)
राजाओं के जीवन की प्रशंसा करना
(ख) किसानों के जीवन की प्रशंसा करना
(ग) उत्सव मनाने की शिक्षा देना (घ) इनमें से कोई भी नहीं।
2) निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा
पूछे गए बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दें :-
करके मीनमेख सब ओर,
किया करें बुध वाद कठोर,
शाखामयी बुद्धि तजकर ,
वे मूल धर्म धरते हैं।
हम राज्य लिए मरते हैं।
प्र:-(i)
प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कवि की रचना है?
(क) मैथिलीशरण गुप्त (ख) सुमित्रानंदन
पंत (ग) हरिवंश राय बच्चन (घ) रहीम
प्र:-
(ii) उर्मिला के अनुसार कौन सा वर्ग अपना अधिकांश समय मीनमेख करने में निकालता है?
(क) किसान (ख) बुद्धिजीवी वर्ग (ग) नेता (घ) इनमें से कोई भी नहीं
प्र:-
(iii) इन पंक्तियों में आए 'मीन मेख' शब्द
का क्या अर्थ है?
(क) दोष निकालना (ख) कमियाँ बताना (ग) तर्क - वितर्क करना (घ) उपर्युक्त सभी
प्र:-
(iv) किसान व्यर्थ के वाद - विवाद को छोड़कर किस धर्म का पालन करते हैं?
(क)
हिंदू धर्म (ख) मुस्लिम धर्म (ग) मूल धर्म (घ) सिख धर्म
प्र:-
(v) इस पद्यांश का केंद्रीय भाव क्या है ?
(क) वाद-विवाद करने की शिक्षा देना (ख) किसानों के सादे और शांतिपूर्ण जीवन
की प्रशंसा करना।
(ग) बुद्धि का त्याग करना सिखाना (घ) मीन मेख करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा
देना।
उत्तर तालिका :-
1) (i) ख
(ii) घ (iii) ग (iv) ग
(v) ख 2) (i) क (ii)
ख (iii) घ (iv)
ग (v) ख
लेखन :- पूजा रानी, हिन्दी शिक्षिका,
स.स.स.स्कूल, बोड़ा, होशियारपुर ।
गुरप्रीत कौर (हिंदी शिक्षिका) सरकारी हाई स्कूल, लापराँ, लुधियाना