कक्षा दसवीं अभ्यास शीट-83

 1. 'उपकार को मानने वाला' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प क्या होगा?

    (क) उपकारी     (ख) कृतज्ञ    (ग) स्वार्थी       (घ) कृतघ्न

 2. 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प क्या होगा?

    (क) अवसरवादी   (ख) अनादि    (ग) साकार    (घ) कृतघ्न

 3. 'अचानक होने वाली घटना या बात' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प क्या होगा?

    (क) निराकार       (ख) अपार    (ग) साकार   (घ) आकस्मिक

 4. 'अपना मतलब निकालने वाला' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प क्या होगा?

    (क) उपकारी     (ख) डाकिया     (ग) स्वार्थी       (घ) दर्शक

 5. 'आंखों के सामने होने वाला' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प क्या होगा?

    (क) सामने         (ख) पीछे       (ग) प्रत्यक्ष     (घ) भागना

 6. 'ईश्वर में विश्वास रखने वाला' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प क्या होगा?

    (क) विश्वासी     (ख) आस्तिक   (ग) अविश्वासी    (घ) श्रोता

 7. 'उपकार को न मानने वाला' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प क्या होगा?

    (क) उपकारी    (ख) अनुपकारी   (ग) अपना    (घ) कृतघ्न

 8. 'आलोचना करने वाला' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प क्या होगा?

    (क) आलोचक   (ख) बुरा      (ग) अच्छा        (घ) अनादि

 9. 'आगे या भविष्य की सोचने वाला' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प चुन्नी?

     (क) नासिक   (ख) अपार   (ग) सोचने वाला  (घ) दूरदर्शी

 10. 'ऊपर कहा गया' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का सही विकल्प क्या होगा?

  (क) ऊपर लिखा  (ख) उपर्युक्त (ग) निम्नलिखित (घ) दूरदर्शी

 

उत्तर तालिका :- 1. (ख)    2. (क)    3. (घ)    4. (ग)     5. (ग)    6. (ख)    7. (घ)     8. (क)     9. (घ)    10. (ख)

 लेखन  :-   

कुमकुम, सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल, शाहपुर रोड लुधियाना

गुरप्रीत कौर (हिंदी शिक्षिका)  सरकारी हाई स्कूल, लापराँ, लुधियाना