शब्दार्थ
1)1.'प्राचार्य ' कठिन शब्द का सरल अर्थ क्या होगा?
(क)अध्यापक (ख)आचार्य (ग)स्कूल का मुखिया (घ)प्रधानमंत्री
2. 'विपदा' कठिन शब्द का सरल अर्थ क्या होगा?
(क)संकट (ख)शुभ कार्य (ग)विनाश (घ)दुख
3.'कपोतराज ' कठिन शब्द का सरल अर्थ क्या होगा?
(क)कपटी (ख)कबूतरों का राजा (ग)राजा (घ)शिकार
4)'संकेत'शब्द का निम्नलिखित में से उचित अर्थ चुनिए।
(क)कोशिश (ख)शक (ग)इशारा (घ)प्रयास
5)'अचेत'शब्द का निम्नलिखित में से उचित अर्थ चुनिए।
(क)चेतना (ख)अचेतना (ग)बेसुध (घ)सुध
6)'विपन्नता' शब्द का निम्नलिखित में से उचित विकल्प चुनिए।
(क)अमीर (ख)धनवान (ग)प्रसिद्धि (घ)ग़रीबी
7)'सतत' शब्द का निम्नलिखित में से उचित विकल्प चुनिए।
(क) लगातार (ख) सुबह (ग)स्वस्थ (घ) सात
8)'सैलानी' शब्द का निम्नलिखित में से उचित विकल्प चुनिए।
(क) छात्र (ख)पर्यटक (ग)घूमना (घ)गायड
9)'भाल' शब्द का निम्नलिखित में से उचित विकल्प चुनिए।
(क)ढूंढना (ख)भालू (ग)मस्तक (घ)सिर
10)'अंतरिक्ष' शब्द का निम्नलिखित में से उचित विकल्प चुनिए।
(क)अंतिम (ख)भूमि (ग) आकाश (घ)पाताल
हल:-1)- स्कूल का मुखिया,2)-संकट ,3)-कबूतरों का राजा ,4)-इशारा ,5)- बेसुध ,6)-ग़रीबी
7)लगातार 8)पर्यटक 9)मस्तक 10)आकाश
अभ्यास हेतु निबंधत्मक प्रश्न-
1)मनीष का चरित्र चित्रण करें।
2)बाॅर्डर पर झंडा उतारने की रस्म कैसे सम्पन्न होती है?
तैयारकर्ता:- किरन(हिंदी शिक्षिका) सरकारी मिडल स्कूल जोगेवाला (पटियाला)