1. दोहावली किसकी रचना है?
(क) तुलसीदास
(ख) वृंद (ग) बिहारी (घ) रहीम
2. 'श्री गुरु चरण सरोज रज' में 'सरोज'
का क्या अर्थ है?
(क) सरोवर (ख) कमल (ग) सरिता (घ) धूल
3. श्री कृष्ण ने कैसे कुंडल पहने हुए
हैं?
(क) मोर की आकृति के (ख) सर्प की आकृति के (ग) मकर की आकृति के (घ) जल की आकृति के
4. मीरा ने किस जल से प्रेम बेल हुई है?
(क) गंगाजल (ख) यमुना जल (ग) आंसुओं के जल (घ) उपरोक्त
सभी
5. 'मधुर' का क्या अर्थ होता है?
(क) मीठा (ख) कड़वा (ग) खट्टा (घ) नमकीन
6. गुलाब के फूल में कौन अटका रहता है?
(क) कली (ख) फूल (ग) अलि (घ) कोई भी नहीं
7. किसान संसार को समृद्ध कैसे बनाते
हैं?
(क) धन से (ख) कलह से (ग) अन्न से (घ) घमंड से
8. विलीन होकर सारा आशय कौन पा जाता है?
(क) नदी (ख) लहर (ग) किनारा (घ) बुदबुदा
9. हर वर्ष नूतन कौन होती हैं?
(क) जड़ (ख) डाल (ग) पत्ती (घ) सभी
10. भ्रमरों ने किसके गुण गाए हैं?
(क) फूल (ख) जड़ (ग) पत्ती (घ) डाली
उत्तरमाला
:- 1(क) 2(ख) 3(ग) 4(ग)
5(क) 6(ग) 7(ग)
8(घ) 9(ग) 10(क)
लेखन :- कुमकुम (हिंदी शिक्षिका) सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल, शाहपुर रोड (लुधियाना)
गुरप्रीत
कौर(हिंदी शिक्षिका) सरकारी हाई स्कूल, लापराँ (लुधियाना)