कक्षा दसवीं अभ्यास शीट-74

 

1) निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा पूछे गए बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दें :-

     बसौ मेरे नैनन में नंद लाल।

     मोहनि मूरति साँवरी सूरति नैना बनै बिसाल।

     मोर मुकुट मकराकृत कुंडल अरुण तिलक दिए भाल।

     अधर सुधारस मुरली राजति उर वैजन्ती माल ।

     छुद्र घंटिका कटि तट सोभित नुपूर शब्द रसाल

     मीरा प्रभु संतन सुखदाई भक्त बछल गोपाल।।

प्र:- (i) प्रस्तुत पद्यांश किसकी रचना है?

          (क) तुलसीदास         (ख) मीराबाई        (ग) रहीम जी       (घ) हरिवंश राय बच्चन

प्र:-(ii) मीरा किसे अपने नयनों में बसाना चाहती हैं?

         (क) नंद को             (ख) श्रीकृष्ण को      (ग) श्री राम को    (घ) सभी को

प्र:-(iii) श्री कृष्ण के कानों में किस प्रकार के कुंडल शोभा बढ़ा रहे हैं?

         (क) मछली की आकृति के           (ख) मोर की आकृति के

         (ग) मकर की आकृति के              (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्र:- (iv) उपर्युक्त दोहे में आए ‘अधर' शब्द का क्या अर्थ है ?

         (क) बीच में          (ख) हाथ           (ग) इधर         (घ) होंठ

प्र:- (v) उपर्युक्त पद्यांश का केंद्रीय भाव क्या है ?

         (क) अपने आराध्य श्री कृष्ण जी को भक्त वत्सल बताना       (ख) श्री कृष्ण की प्रशंसा करना

         (ग) श्री कृष्ण को अपने नयनों में बसाना                             (घ) उपर्युक्त सभी।

2) निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा पूछे गए बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दें :-

     मेरे तो गिरिधर गोपाल, दूसरो न कोई।

     जाके सिर मोर मुकुट,  मेरो पति सोई।

     तात मात भ्रात बंधु , आपनो ना कोई।

     छांड़ि दई कुल की कानि, कहा करै कोई।

     संतन ढिग बैठि बैठि, लोक लाज खोई।

     अँसुअन जल सींचि सींचि, प्रेम बेल बोई।

     अब तो बेलि फैल गयी, आनंद फल होई।

     भगत देखि राजी भई,  जगत देखि रोई।

     दासी मीरा लाल गिरिधर, तारौ अब मोही ।।

प्र:-(i) श्री कृष्ण ने कौन सा पर्वत धारण किया था ?

        (क) विन्ध्याचल         (ख) हिमालय           (ग) गोवर्धन              (घ) सतपुड़ा

प्र:- (ii) श्रीकृष्ण ने सिर पर कौन सा मुकुट धारण किया है?

           (क) चाँदी का            ( ख ) सोने का            (ग) मोर के पंखों का              (घ) हीरे का

प्र:- (iii) उपर्युक्त पद्यांश में आए 'कानि' शब्द का क्या अर्थ है?

            (क) कान्हा             (ख) मर्यादा               (ग) डर               (घ) उपर्युक्त सभी

प्र:-(iv) मीरा ने कृष्ण से कौन-कौन से नाते जोड़े हैं ?

            (क) पिता               (ख) भाई                 (ग) माता              (घ) उपर्युक्त सभी

प्र:- (v) इस पद्यांश का केंद्रीय भाव क्या है?

           (क) मीराबाई द्वारा श्रीकृष्ण को अपना सर्वस्व अर्पित करना        (ख) रिश्तों का महत्व बताना

           (ग)  सत्संगति का महत्व बताना                                             (घ) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

उत्तरमाला:- पद्यांश  - 1} i) ख  ii) ख  iii) ग  iv) घ  v) घ

                  पद्यांश  - 2} i) ग   ii) ग   iii) ख iv) घ  v) क

लेखन  :-   गुरप्रीत कौर (हिंदी शिक्षिका)  सरकारी हाई स्कूल, लापराँ (लुधियाना)