कक्षा आठवीं हिंदी-2 अभ्यास शीट-66

 

                        कक्षा :- आठवीं

निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दें:-

 ( i.) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘सिंधु’ का पर्यायवाची  है?

     ( क) लहर    (ख.) किनारा    ( ग.) समुद्र    ( घ.) नदी

 ( ii.) निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द चुनकर लिखें-

   ( क.) अधयापिका ( ख.) अध्यापिका‌ (ग.)अधयापका (घ)अध्यापीका

 ( iii.) निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द चुनकर लिखिए-

      ( क.)कनून ( ख.) कानुन ( ग.) कानून ( घ.)काणून

 ( iv.)’शेर’ शब्द कौन सी संज्ञा है-

      ( क.) व्यक्तिवाचक (ख.) जातिवाचक

      ( ग.)  भाववाचक ( घ ) उपर्युक्त सभी

 ( v.)’गुरुजी ने बच्चों को बड़े प्यार से समझाया’ वाक्य में रेखांकित पद

     के कारक की पहचान करे

      ( क.) कर्ता कारक   ( ख.) कर्म कारक

      ( ग.) संप्रदान कारक ( घ.) अधिकरण कारक

 ( vi.)’ हम लाल किला देखने जाएंगे’ वाक्य में से सर्वनाम शब्द चुनिए-

        ( क ) हम.  ( ख.) लाल किला  ( ग.) देखने  ( घ.) जाएंगे।

 ( vii.) निम्नलिखित में से सही विशेषण शब्द की पहचान करें।

     (क.) एक किलो (ख.) मोटा   ( ग.) चालीस ( घ.) उपर्युक्त सभी।

 उत्तर तालिका:-

( i) ग ( ii.) ख ( iii.) ग ( iv.) ख (v.) क  (vi.) क ( vii.) घ

 

प्रस्तुति:- पूजा रानी, हिन्दी शिक्षिका, स. स.स.स्कूल,बोड़ा,      

             ज़िला:- होशियारपुर।