कक्षा आठवीं हिंदी-2 अभ्यास शीट-69 ( कविता भाग पर आधारित प्रश्न )

  कविता भाग पर आधारित प्रश्न 

1)कविता के अनुसार 'असफलता' क्या है निम्नलिखित में से उचित विकल्प चुनिए। 

(क) संघर्ष     (ख) त्याग     (ग) हिम्मत   (घ) चुनौती 

2)मन का विश्वास कहाँ साहस भरता है  निम्नलिखित में से उचित विकल्प चुनिए। 

(क) दिल में   (ख) दिमाग में   (ग) रगों में   (घ) शरीर में 

3)पानी में क्या आसानी से नहीं मिलता निम्नलिखित में से उचित विकल्प चुनिए। 

(क) मछली   (ख) गोताखोर   (ग) मगरमच्छ   (घ) मोती

4) 'राखी की चुनौती' कविता किसने लिखी है?

(क) सोहनलाल द्विवेदी    (ख) सुभद्रा कुमारी चौहान  (ग) मैथिलीशरण गुप्त (घ) डाॅ. मीनाक्षी वर्मा

5)बहन का भाई कहाँ गया है?

(क) शहर  (ख) गाँव   (ग) प्रदेश   (घ)  अंग्रेज़ों की जेल में

6)'नवयुवकों के प्रति' कविता कितने पथों का वर्णन किया है?

(क) दो   (ख) तीन  (ग) चार   (घ) पाँच 

7)'नवयुवकों के प्रति' कविता में किस भक्त की उक्ति के बारे में कहा गया है?

(क) भक्त  कबीर   (ख) भक्त प्रह्लाद   (ग) भक्त रविदास   (घ)भक्त पूर्ण 

8)'रब्बा मींह दे-पानी दे' कविता में पानी का रंग कौन सा बताया गया है?

(क) काला   (ख) नीला  (ग) हरा   (घ)रंगहीन 

9)'रब्बा मींह दे-पानी दे' कविता में 'मवेशी' का क्या अर्थ है?

(क) पक्षी   (ख) पेड़  (ग) मानव   (घ) पशु

10)माँ की कथनी में क्या है निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें। 

(क) शिष्टाचार  (ख) संस्कार   (ग) हथियार   (घ)सदाचार 

11)माँ जब खुद कम खाकर बच्चों को खिलाती है तब माँ क्या बन जाती है?

(क) गौरैया    (ख) रसोइया  (ग) पक्षी  (घ) अन्नदाता 

12)माँ के चरणों में किसका द्वार है?निम्नलिखित में से चुनें। 

(क) घर का   (ख) स्वर्ग का   (ग) विद्यालय  का   (घ) अस्पताल का

13)'गिरधर की कुडलियाँ' के आधार पर चार दिन का मेहमान किसे कहा है?

(क) दुःख  को   (ख) सुख को   (ग) दौलत को   (घ)अतिथि को

14)'गिरधर की कुडलियाँ'  कविता के आधार पर दौलत की तुलना किससे की गई है?

(क) अभिमान से   (ख) सम्मान से  (ग) जल से   (घ)दुख से

15)'होंगे कामयाब' कविता के आधार पर चारों ओर  क्या होगी?

(क) आज़ादी   (ख) खुशी   (ग) उत्साह   (घ) शांति


 हल:- (1)-चुनौती  (,2)-रगों में ,(3)-मोती,(4) सुभद्रा कुमारी चौहान (5) अंग्रेज़ों की जेल में

 (6)दो (7)भक्त प्रह्लाद (8)रंगहीन (9)पशु (10)शिष्टाचार (11) -गौरैया (12) स्वर्ग का (13) दौलत को (14)जल से(15)शांति 

तैयारकर्ता:- किरन(हिंदी शिक्षिका) सरकारी मिडल स्कूल जोगेवाला (पटियाला)