कक्षा दसवीं अभ्यास शीट-61

1) निम्नलिखित शब्दों के अनेकार्थक शब्द लिखिए :

 शब्द                 अनेकार्थक शब्द

·         अंक                 गोद, नाटक का अंक

·         अंबर                वस्त्र, आकाश

·         आम                 मामूली,आम का फल

·         गुरु                   बड़ा, भारी

·         घट                   घड़ा, शरीर

·         निशान              चिह्न, ध्वज

·         लाल                  रंग, मूल्यवान पत्थर

·         मत                    वोट, सिद्धान्त

·         भेंट                   मुलाकात, मिलन

·         हल                   खेत जोतने का यंत्र, समाधान

2) निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए :-

अशुद्ध वाक्य

1.वह बुधवार के दिन आएगा।

2. चारों अपराधियों का नाम बताओ।

3. मेरे को दिल्ली जाना है।

4. उसका आँसू निकल आया।

5. मेले में बच्ची गुम हो गया।

6. रानी छत में खेल रही है।

7. वह चले गए।

8. मैं गर्म गाय का दूध पीना चाहता हूँ।

9. मैंने उसका गाना और नृत्य देखा।

10. बालक को थाली में रखकर खाना खिलाओ।

11. क्रिकेट भारत की प्रिय खेल है।

12. मेरी कमीज़ नया है।

13. मैं मेरे घर जा रहा हूँ।

14. वह बेफजूल बोल रहा है।

15.क्या वह छत पर से गिर गया?

16. उसने मेरे आगे हाथ जोड़ा।

17. नेता जो पुनः फिर से चुन लिए गए हैं।

18. वह विलाप करके रोने लगो।

19. अगले साल वह लुधियाना गया था।

20. वह लौटकर वापिस आ गया।

शुद्ध वाक्य

1. वह बुधवार को आएगा।

2. चारों अपराधियों के नाम बताओ।

3. मुझे दिल्ली जाना है।

4. उसके आँसू निकल आए।

5. मेले में बच्ची गुम हो गई।

6. रानी छत पर खेल रही है।

7. वे चले गए।

8. मैं गाय का गर्म दूध पीना चाहता हूँ।

9. मैंने उसका गाना सुना और नृत्य देखा।

10. खाना थाली में रखकर बालक को खिलाओ।

11. भारत की प्रिय खेल क्रिकेट है।

12. मेरी कमीज़ नई है।

13. मैं अपने घर जा रहा हूँ।

14. वह फ़िजूल बोल रहा है।

15. क्या वह छत से गिर गया ?

16. उसने मेरे आगे हाथ जोड़े।

17. नेता जी पुनः चुन लिए गए हैं।

18. वह विलाप करने लगी।

19. पिछले साल वह लुधियाना गया था।

20. वह वापस आ गया।