कक्षा - दसवीं
(1) निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें:
भाल : माथा, मस्तक
प्रभु : ईश्वर,भगवान
जगत : संसार, दुनिया
वन : जंगल, कानन
(2) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए:
कुल : वंश:- रामजी सूर्य के कुल में पैदा हुए।
कूल : किनारा:- नदी का कूल बहुत शांत दिखाई देता है।
कटि : कमर:- श्री कृष्ण की कटि में बंधी करधनी में छोटी-छोटी घंटियाँ सुशोभित हैं।
कटी : काटना:- मेरी पतंग कटी थी।
(3) निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द लिखें:
संपत्ति - विपत्ति उत्तम - अधम
हित - अहित आशा - निराशा
बैर - मित्रता/दोस्ती
(4) निम्नलिखित शब्दों के विशेषण शब्द बनाएं:
प्रकृति - प्राकृतिक
विष - विषैला
बल - बलवान मूल - मौलिक
हित -
हितैषी व्यापार - व्यापारिक
(5) निम्नलिखित शब्दों की भाववाचक संज्ञा बनाएं:
लघु - लघुता
मादक - मादकता
एक - एकता मधुर - मधुरता