कक्षा - छठी
विषय - हिंदी
उप-विषय - लिंग
परिभाषा :- शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति अथवा स्त्री जाति का बोध हो उसे लिंग कहते हैं।
लिंग के प्रकार :- लिंग दो प्रकार के होते हैं :-
पुल्लिंग स्त्रीलिंग
पुल्लिंग :-
शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध हो उसे पुल्लिंग कहते हैं।
स्त्रीलिंग :- शब्द के जिस रूप से स्त्री जाति का बोध हो उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
लिंग परिवर्तन
पुल्लिंग स्त्रीलिंग
पुल्लिंग स्त्रीलिंग
माता पिता शिक्षक
शिक्षिका
अध्यापक अध्यापिका बालिका
बालक
पुत्री पुत्र लड़की लड़का
बहन भाई, बहनोई कुमारी कुमार
बाबू बाबुआइन युवती युवक
अनुज अनुजा
आदमी औरत
ऊॅंट ऊॅंटनी
किशोर किशोरी
कवि कवयित्री
ग्वाल ग्वालिन
गायक गायिका
नर नारी
बच्चा बच्ची
चाचा चाची
घोड़ा घोड़ी
मामा मामी
छात्र छात्रा
राजा रानी
नाना नानी शिष्य
शिष्या
पुत्र पुत्री
बालक बालिका
बेटा बेटी दास
दासी
बकरा बकरी देव देवी
बच्चा बच्ची
सखा सखी
नर मादा
बन्दर बन्दरिया
हाथी हथिनी
माली मालिन
शेर शेरनी मोर
मोरनी
नौकर नौकरानी भील
भीलनी
साधु साध्वी
कुमार कुमारी
सुनार सुनारिन लाला ललाइन
ससुर सास
पति पत्नी
सम्राट सम्राज्ञी
लेखक लेखिका
बैल गाय
नाग नागिन
सेवक सेविका
चूहा चुहिया
बूढ़ा बुढ़िया
ठाकुर ठकुराइन
सेठ सेठानी श्रीमान
श्रीमती
फूफा बुआ जेठ जेठानी
विधुर विधवा
निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दें
:-
1) ‘नौकर’ शब्द का स्त्रीलिंग
क्या है?
क) नौकरानी ख)
नौकरी ग) नोकरी घ) नोकरानी
2) ‘सम्राट’ शब्द का स्त्रीलिंग
क्या है?
क) सम्राटों ख) सम्राज्ञी ग) सम्राटी घ) समराज्ञी
3) ‘विधवा’ शब्द का पुल्लिंग
शब्द होगा :-
क) विधव
ख) विधवी ग) विधुर घ) विधूर
4) ‘युवती’ शब्द का पुल्लिंग
शब्द होगा :-
क) युवत
ख) यूवक ग) युवति घ) युवक
5) ‘अनुज’ शब्द का स्त्रीलिंग
शब्द क्या है?
क) अनुजा ख) अनूजा ग) अनुजी घ) अनूजी
उत्तरमाला :- 1)
क) नौकरानी 2) ख) सम्राज्ञी 3) ग) विधुर 4)
घ) युवक 5) क) अनुजा
निर्देशानुसार उत्तर दें
:-
1) ‘बकरा’ शब्द का स्त्रीलिंग
....... है। (रिक्त स्थान भरें)
2) ‘बंदरिया’ शब्द का पुल्लिंग
......... है। (रिक्त स्थान भरें)
3) ‘कुमार’ शब्द का स्त्रीलिंग
......... है। (रिक्त स्थान भरें)
4) ‘ललाइन’ शब्द का पुल्लिंग
......... है। (रिक्त स्थान भरें)
5) ‘ठाकुर’ शब्द का स्त्रीलिंग
........है। (रिक्त स्थान भरें)
6) ‘बहन’ शब्द का स्त्रीलिंग ‘भाई’ है।
(हॉं /नहीं)
7) ‘घोड़ा’ शब्द का स्त्रीलिंग ‘घोड़े’
हैं। (हॉं /नहीं)
8) ‘बालिका’ शब्द का पुल्लिंग ‘बालक’
है। (हॉं /नहीं)
9) ‘छात्र’ शब्द का स्त्रीलिंग ‘छात्रों’
है। (हॉं /नहीं)
10) ‘देव’ शब्द का स्त्रीलिंग ‘देवता’
है। (हॉं /नहीं)
11) ‘नाग’ शब्द का लिंग बदलो।
12) ‘चूहा’ शब्द का लिंग बदलो।
13) ‘कुमारी’ शब्द का लिंग बदलो।
14) ‘शिष्य’ शब्द का लिंग परिवर्तन क्या
होगा ?
15) ‘ऊॅंट’ शब्द का लिंग परिवर्तन क्या
होगा ?
16) ‘सुनार’ शब्द का स्त्रीलिंग ‘सुनारी’
है। (सही/गलत)
17) ‘गाय’ शब्द का पुल्लिंग ‘बैल’ है।
(सही/गलत)
18) ‘पति’ शब्द का स्त्रीलिंग ‘पत्नी’
है। (सही/गलत)
19) ‘लेखिका’ शब्द का पुल्लिंग ‘लेखन’
है। (सही/गलत)
20) ‘माली’ शब्द का स्त्रीलिंग ‘मालिन’
है। (सही/गलत)
उत्तरमाला :- 1) बकरी 2) बंदर 3) कुमारी 4) लाला 5) ठकुराइन
6) हॉं 7) नहीं 8) हॉं 9) नहीं 10) नहीं
11) नागिन 12) चुहिया 13) कुमार 14) शिष्या 15) ऊॅंटनी
16) गलत 17) सही 18) सही 19) गलत 20) सही
रेखांकित शब्दों के लिंग
बदल कर वाक्य दुबारा लिखें :-
1) इस मन्दिर
का निर्माण राजा ने करवाया।
इस मन्दिर का निर्माण रानी ने
करवाया।
2) बन्दर वृक्ष पर कूद रहा था।
बन्दरिया वृक्ष पर कूद रही
थी।
3) क्षितिज अपनी माता के साथ घूमने गया।
क्षितिज अपने पिता के साथ घूमने गया।
4) शेर चिड़ियाघर में विश्राम कर रहा था।
शेरनी चिड़ियाघर में विश्राम कर
रही थी।
संयोजक :- विनोद कुमार, डी.एम. हिंदी, लुधियाना
संशोधक :- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह.स. लापराँ, लुधियाना
|