पाठ - 14
गिल्लू (महादेवी
वर्मा)
अभ्यास
1)
नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये
शब्दों को पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें :-
ਉਂਗਲੀ = उँगली ਥਾਲੀ = थाली
ਪੰਜਾ
= पंजा ਹਸਪਤਾਲ =
अस्पताल
ਜਾਲੀ
= जाली ਝੂਲਾ = झूला
2)
नीचे एक ही अर्थ के लिये पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान
से पढ़ें और हिन्दी शब्दों को लिखें :-
ਲੁਕਣ-
ਮੀਟੀ = छुआ-छुऔवल ਛੋਟੀ ਟੋਕਰੀ = डलिया
ਕਾਂਵਾਂ ਦਾ ਜੋੜਾ = काक-द्वय ਬਿਮਾਰੀ = अस्वस्थता
ਚੁੰਝ = चोंच ਸਿਰਹਾਣਾ = तकिया
ਕੋਮਲ
=
स्निग्ध ਸੇਵਾਦਾਰਨੀ = परिचारिका
ਗੁੱਛੇਦਾਰ = झब्बेदार ਝੱਜਰ = सुराही
3)
इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :-
(क) गिल्लू
कौन था ?
उत्तर - गिल्लू गिलहरी का बच्चा था।
(ख) लेखिका ने asy स्वस्थ करने के
लिए क्या उपचार किया ?
उत्तर- लेखिका ने रूई की पतली बत्ती दूध में भिगोकर
उसके नन्हे-से mu>h में लगाई।
इस प्रकार लेखिका ने उसे स्वस्थ
किया।
(ग) गिल्लू
का घर कैसा था ?
उत्तर - गिल्लू का घर एक हल्की डलिया में था। लेखिका
ने उसमें रुई बिछाकर उसे तार से खिड़की पर लटका दिया था।
(घ) लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू
क्या करता था ?
उत्तर - लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू तेज़ी से परदे पर चढ़ता और फिर उतनी ही तेज़ी से
नीचे
उतरता।
(ङ) लेखिका ने गिल्लू
को बाहर झाँकते देखकर क्या किया ?
उत्तर - लेखिका ने गिल्लू को बाहर झाँकते देखकर
जाली की कीलें निकालकर जाली का एक कोना खोल दिया, जिससे
गिल्लू
बाहर आ जा सकता था।
(च) गिल्लू लेखिका को चौंकाने के लिए क्या करता
था ?
उत्तर - vh कभी फूलदान के फूलों में , कभी परदे की cuNnr
में तथा कभी-कभी सोनजुही की पत्तियों
में छिप जाता था।
(छ) लेखिका के अस्वस्थ
होने पर गिल्लू ने क्या-क्या किया ?
उत्तर - लेखिका के अस्वस्थ होने पर गिल्लू उसके
तकिये के सिरहाने बैठकर अपने नन्हे नन्हे पंजों से लेखिका के बालों
को धीरे-धीरे सहलाता रहता।
(ज) गिल्लू के जीवन का अन्त iks pRkwr हुआ ?
उत्तर - गिलहरियों के जीवन की अवधि दो वर्ष से
अधिक नहीं होती। अत: दो वर्ष पश्चात् उसके जीवन का अन्त हो गया।
4)
इन वाक्यों के भाव स्पष्ट करें :-
(क) 'जातिवाचक संज्ञा को व्यक्तिवाचक का रूप दे
दिया।'
उत्तर- गिल्लू का प्रयोग सब गिलहरियों के लिये
नहीं, केवल एक खास गिलहरी के बच्चे के लिए हुआ है। इसलिए गिल्लू एक
व्यक्तिवाचक
संज्ञा बन गया।
(ख) 'उसका हटना परिचारिका के हटने के समान लगता।'
उत्तर-
जब वह लेखिका के पास से हट जाता तो asy ऐsw
लगता था कि उसकी सेविका उसकी सेवा नहीं कर रही।
(ग) 'किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया।'
उत्तर- गिल्लू की गिलहरी के रूप में जीवन-यात्रा
समाप्त हो गई और अब वह नया रूप धारण करके जन्म लेगा।
5)
इन शब्दों के अर्थ लिखते हुए वाक्यों में प्रयोग करें :-
शब्द अर्थ
वाक्य
निश्चेष्ट बिना हिले-जुले घाव के कारण गिल्लू निश्चेष्ट पड़ा हुआ था।
कार्यकलाप
कामकाज़ लेखिका अपने कार्यकलाप में व्यस्त थी।
विस्मित आश्चर्ययुक्त, चकित अनपढ़ सुधीर की बातें सुनकर
सब विस्मित हो गए।
आश्वस्त जिसका डर दूर कर दिया हो ठीक होते ही गिल्लू आश्वस्त होकर रहने लगा।
स्निग्ध मुलायम गिल्लू का शरीर काफी स्निग्ध था।
मरणासन्न जिसकी मृत्यु निकट हो मरणासन्न गिल्लू ने खाना-पीना छोड़ दिया था।
6)
विपरीत शब्द लिखें :-
लघु = दीर्घ चंचल
= अचंचल, स्थिर
सुलभ
= दुर्लभ मुक्ति = कैद
उष्णता =
शीतलता तीव्र = मंद
7)
विशेषण बनायें :-
चमक
= चमकीला कठिनाई =
कठिन
स्वर्ण = स्वर्णिम T<fk
= T<fw
चंचलता
= चंचल उष्णता = उष्ण
बसन्त
= बसंती विश्वास =
विश्वसनीय
8)
'इत' शब्दांश लगाकर नये शब्द बनायें :-
विस्मय + इत
= विस्मित
सम्मान +
इत =
सम्मानित
आकर्षण +
इत =
आकर्षित
परिचय
+ इत =
परिचित
प्रकाश
+ इत =
प्रकाशित
फल + इत
= फलित
9.
निम्नलिखित मुहावरों को इस तरह वाक्य में प्रयोग करें ताकि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाये
:-
(1) सिर से पैर तक दौड़ लगाना :- गिल्लू जब बाहर से घूमकर वापिस
आता, तब वह लेखिका के चारों तरफ
सिर से पैर तक दौड़ लगाने लगता ।
(2) जीवन यात्रा का अंत
होना :- दो साल बाद गिल्लू की जीवन यात्रा का अंत हो गया।
लेखन :- किरन हिंदी शिक्षिका, स. मि.
स्कूल, जोगेवाला ,पटियाला संयोजक
:- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह. स्कूल, लापराँ, लुधियाना संशोधक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक बुल्लेपुर, लुधियाना
|