पाठ -19
पेड़ लगाओ
चार लगाओ चाहे हज़ार लगाओ
पेड़ लगाओ।
जितना पेड़ लगेगा उतना लाभ है
हरियाली जीवन के लिए ज़रूरी है
फिर भी खाली सड़क शहर सूना सूना
कैसी यह लाचारी यह मज़बूरी है
चलो खेत के मेंड सजाएं शीशम से
फुलवारी में नींबू और अनार सजाओ।
चार लगाओ चाहे हज़ार लगाओ।
पेड़ लगाओ।
पेड़ों का जीवन में बड़ा महत्व है
इसीलिए कि वह जीवन देने वाला
नहीं जानते उनकी क्यों पूजा होती
इसीलिए कि वह यौवन देने वाला
लेते हैं दुर्गन्ध, सुगन्ध लुटाते हैं
रोज़ सुबह पेड़ों का त्योहार मनाओ
चार लगाओ चाहे हज़ार लगाओ
पेड़ लगाओ।
फूलों से है मानव ने हँसना सीखा
रस का बोध हुआ है उसको आम से
क़ायम करके दुनिया के इस राज़ को
ईश्वर ने लिख दिया पेड़ के नाम से
पेड़ लगाकर सारे भारतवर्ष में
सभी जगह पर हरा-भरा संसार बसाओ
चार लगाओ चाहे हज़ार लगाओ
पेड़ लगाओ।
अभ्यास
1) नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें :-ਹਰਿਆਲੀ = हरियाली
ਅੰਬ = आम
ਸ਼ਹਿਰ = शहर ਦੁਨੀਆ = दुनिया
ਮਹੱਤਵ = महत्त्व
2) नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :-
ਵੱਟਾਂ = मेंड ਮਨੁੱਖ = मानव
ਟਾਹਲੀ = शीशम ਜਾਣਕਾਰੀ, ਗਿਆਨ = बोध
ਜਵਾਨੀ = यौवन ਪੱਕਾ = कायम
ਬਦਬੂ = दुर्गन्ध ਰਹੱਸ, ਭੇਤ = राज़
ਖ਼ੁਸ਼ਬੂ = सुगन्ध ਪਰਮਾਤਮਾ = ईश्वर
ਸਰਘੀ ਵੇਲਾ = सुबह
3) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें-
(क) कवि के अनुसार जीवन के लिए क्या ज़रूरी है ?
उत्तर - पेड़ लगाना ।
(ख) कवि ने फुलवारी में कौन-से पौधे लगाने को कहा है ?
उत्तर - नींबू और अनार के।
(ग) कवि के अनुसार मानव ने हँसना किससे सीखा है ?
उत्तर- फूलों से।
(घ) कवि ने खेत की मेंड़ों पर कौन-से पेड़ लगाने को कहा है ?
उत्तर - शीशम के।
(ङ) 'फिर भी खाली सड़क शहर सूना-सूना', में कवि ने किसकी कमी के बारे में बताया है ?
उत्तर - पेड़ों की कमी।
4) लेते हैं दुर्गन्ध, सुगन्ध लुटाते हैं' से कवि का क्या अभिप्राय है? स्पष्ट करें।
उत्तर - इस पंक्ति से कवि का अभिप्राय है कि पेड़ वातावरण में फैली प्रदूषित हवा को ग्रहण कर लेते हैं और हमें शुद्ध वायु लौटाते हैं।
5) नीचे लिखे वाक्यों को पाठ से देखकर पूरा करें :-
(क) हरियाली जीवन के लिए ज़रूरी है।
(ख) पेड़ों का जीवन में बड़ा महत्त्व है।
(ग) लेते हैं दुर्गन्ध, सुगन्ध लुटाते हैं।
(घ) सभी जगह पर हरा-भरा संसार बसाओ।
6) नीचे लिखे शब्दों के सही रूपों को समझें। गलत शब्द में बिन्दी या चंद्रबिन्दु नहीं है, इसलिए यह गलत है :
गलत शब्द सही शब्द
जरूरी ज़रूरी ('ज' के नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)
खाली ख़ाली ('ख' के नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)
हजार हज़ार ('ज' के नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)
हंसना हँसना ('ह' पर बिन्दी की बजाय चन्द्रबिन्दु ( >) लगाना चाहिए।
कायम क़ायम ('क' के नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)
राज राज़ ('ज' के नीचे बिन्दी लगानी चाहिए)
7) नीचे दिए गए चौखानों में दस पेड़ों के नाम छिपे हैं, उन्हें ढूँढ़कर लिखो : -
जा |
ब |
र |
ग |
द |
अ |
मु |
शी |
आ |
ड़ू |
नी |
म |
न |
श |
म |
अ |
ना |
रू |
भ |
म |
ख |
ना |
रि |
द |
ट |
ड |
छ |
र |
य |
क |
ज |
श |
पी |
प |
ल |
च |
1. जामुन 6. अनार
2. शीशम 7. अमरूद
3. आड़ू 8. आम
4. नीम 9. बरगद
5. पीपल 10. नारियल
9) सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करते हुए गद्यांश को पूरा करें :-
मैं एक पेड़ हूँ। धरती हमारी माता है। मैं नन्हे से बीज के रूप में धरती में छिपा रहता हूँ। मेरा पालन पोषण माली करता है। बढ़ते-बढ़ते मैं विशाल वृक्ष का रूप धारण कर लेता हूँ। पक्षी मुझ पर बसेरा लेते हैं और पशुओं को मैं आश्रय देता हूँ। दवाइयों के रूप में भी मेरा प्रयोग होता है। मैं बहुत ही गुणकारी हूँ। फिर भी दुर्भाग्य की बात है कि लोग मुझे अंधाधुंध काटते ही जाते हैं। मैं हमेशा देता ही हूँ कुछ माँगता नहीं। मेरे जैसे परोपकारी बनो।
संयोजक :- विनोद कुमार, हिंदी शिक्षक,स ह स बुल्लेपुर, लुधियाना संशोधक :- गुरप्रीत कौर, हिंदी अध्यापिका, स.ह.स. लापराँ,लुधियाना |