कक्षा दसवीं अभ्यास शीट-81

 1) ममता से झोपड़ी में किसने आश्रय माँगा?

    (क) चूड़ामणि ने              (ख) हुमायूँ ने            (ग) शेरशाह सूरी ने            (घ) मिर्ज़ा ने

2) नीम का वृक्ष किस के हाथ का लगाया हुआ था?

    (क) तेजा सिंह                (ख) मनोहर सिंह       (ग) मनोहर सिंह के पिता     (घ) ठाकुर शिवपाल सिंह

3) छात्रावास में रहने वाली दो सहेलियों के नाम क्या थे?

    (क) चित्रा और अरुणा         (ख) अरुणा और  शीला         (ग) चित्रा और सविता       ‌‌  (घ) अरुणा और कला

4) महेश किस सिस्टर से घुलमिल गया था?

    (क) मरींडा        (ख) मांजरेकर         (ग) सूसान       (घ) सोनपरी

5) छात्र-छात्राएँ बस में क्या कर रहे थे?

    (क) अंताक्षरी खेल रहे थे         (ख) नाच रहे थे          (ग) पढ़ रहे थे            (घ) शांत बैठे थे।

6) नीति - विशारद अकबर मन बहलाने के लिए किसकी ओर देखता था?

    (क) तानसेन          (ख) राणा सांगा          (ग) चंद्रगुप्त          (घ) बीरबल

7) किसान ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को क्या उपहार दिया ?     

    (क) रंगीन सुतलियों से बनी खाट      (ख) पाव भर शहद की हांडी      (ग) फूलों का गुलदस्ता        (घ) घड़ी

8) राजेंद्र बाबू अपने स्वभाव और रहन-सहन में किस का प्रतिनिधित्व करते थे?

    (क) भारतीय राजा           (ख) भारतीय नागरिक          (ग) भारतीय कृषक          (घ) भारतीय युवक

9) श्री गुरु ग्रंथ साहिब में  श्री गुरु नानक देव जी के कितने पद और श्लोक हैं।

    (क)  874         (ख) 894        (ग) 954       (घ) 974

10) सूखी डाली एकांकी में दादा जी ने अपने कुटुंब की तुलना किससे की है?

   (क) पीपल के वृक्ष से        (ख) बरगद (वट) के वृक्ष से      (ग) नीम के वृक्ष से        (घ) इनमें से कोई भी नहीं।

 

उत्तरमाला :- 1) (ख)   2) (ग)   3) (क)   4) (ग)   5) (क)   6) (घ)   7) (क)   8) (ग)   9) (घ)   10) (ख)

 

लेखन  :-   पूजा रानी, हिन्दी शिक्षिका, स.स.स.स्कूल, बोड़ा, होशियारपुर ।

              गुरप्रीत कौर (हिंदी शिक्षिका)  सरकारी हाई स्कूल, लापराँ, लुधियाना