1. 'श्री गणेश करना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) अंत करना (ख) सुंदर काम करना (ग) प्रारंभ करना (घ) आसान काम करना
2. 'चादर के बाहर पैर पसारना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) आय के मुताबिक खर्च करना (ख) आय से अधिक खर्च करना
(ग) सदा साथ रहना (घ) आय से कम
खर्च करना
3. 'घर का भेदी लंका ढाए' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
(क) अपनी दुष्टता नहीं छोड़ना (ख) सब धंधा दाल रोटी का
(ग) आपसी फूट से नुकसान (घ) मिलजुल कर रहने के नुकसान
4. 'कान में तेल डाल लेना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) प्रभावित होना (ख) बात सुनना (ग) बात न सुनना (घ) बात को समझना
5. 'थककर चूर होना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) बहुत थक जाना (ख) बहुत खुश होना (ग) बहुत कोशिश करना (घ) प्यास लगना
6. 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
(क) बातें बहुत परंतु काम कुछ नहीं
(ख) मेहनत का फल कम मिलना
(ग) बुरी संगत से बदनामी होना (घ) पूरा पैसा देने से अच्छा काम
होना
7. 'भैंस के आगे बीन बजाना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) पैसे
की कमी (ख) बिल्कुल सच (ग) समझाने पर भी कोई प्रभाव न होना (घ) बहुत थक जाना
8. 'आँखों में खटकना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) नुकसान पहुंचाना (ख)
समझ में आना (ग) अच्छा लगना (घ) बुरा लगना
9. 'पेट में चूहे कूदना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) प्यास लगना (ख) भूख लगना (ग) तेज भागना (घ) बैठ जाना
10. 'खाने के लाले पड़ना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
(क) बहुत गरीब होना (ख) बहुत अमीर होना (ग) बहुत खुश होना (घ) बहुत कोशिश करना
उत्तरमाला
:- 1 (ग) 2 (ख) 3 (ग) 4 (ग) 5 (क) 6 (ख) 7 (ग) 8 (घ) 9 (ख) 10 (क)
लेखन :- कुमकुम, सरकारी हाई स्मार्ट
स्कूल, शाहपुर रोड लुधियाना
गुरप्रीत कौर (हिंदी शिक्षिका) सरकारी हाई स्कूल, लापराँ, लुधियाना