कक्षा दसवीं अभ्यास शीट-77

1) 'सु+ अल्प' शब्द का संधि शब्द चुनिए।

    (क) सवल्प            (ख)  स्वल्प          (ग) सवलप      (घ) स्वलप

2) 'सत्याग्रह' का सही संधि विच्छेद है 

    (क) सत्या+ ग्रह      (ख) सत+ आग्रह        (ग) सत्य+ ग्रह       (घ) सत्य+आग्रह

3) निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'अग्नि' शब्द का पर्यायवाची नहीं है?

    (क) अनल        (ख) पावक        (ग) अनिल        (घ) आग

4) 'निर्धन 'शब्द की भाववाचक संज्ञा है।

    (क)निरधनता  (ख) नीरधनता   (ग) निर्धनता      (घ) नीर्धनता

 

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें :-

     कनक- कनक ते सौ गुनी , मादकता अधिकाय।

     बह खाये बौरात है, यह पाये बौराय।।

5) प्रस्तुत दोहा किसके द्वारा रचित है?

    (क) सूरदास जी        (ख) बिहारी जी      (ग) रहीम जी         (घ) वृन्द जी

6) कनक - कनक का अर्थ स्पष्ट करें।

    (क) सोना           (ख) धतूरा          (ग) महक         (घ) सोना और धतूरा

7) 'बौराय' शब्द का अर्थ क्या है ?     

    (क) पागल         (ख) सुंदर            (ग) मनोहर      (घ) घना

8) कवि के अनुसार कौन सा नशा मनुष्य को पागल बना देता है?

   (क) धन का         (ख) वैभव का           (ग) क तथा ख दोनों          (घ) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

9) 'चिकना घड़ा' मुहावरे का अर्थ है।

   (क) निर्लज्ज व्यक्ति           (ख) परिश्रमी व्यक्ति         (ग) ईमानदार व्यक्ति         (घ) धनी व्यक्ति

10)' एक अनार सौ बीमार' लोकोक्ति का अर्थ क्या है?

   (क) कम वस्तुएं कम लेने वाले                              (ख) ज्यादा वस्तु , कम लेने वाले        

   (ग) कम वस्तुएं किन्तु चाहने वाले अधिक              (घ) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

 

उत्तरमाला :- 1) (ख) 2) (घ) 3) (ग) 4) (ग ) 5) (ख ) 6) (घ) 7) (क) 8) (ग) 9) (क) 10) (ग)

 

लेखन  :-   पूजा रानी (हिन्दी शिक्षिका) ...स्कूल, बोड़ा, होशियारपुर

                   गुरप्रीत कौर(हिंदी शिक्षिका)  सरकारी हाई स्कूल, लापराँ, लुधियाना