कक्षा आठवीं अभ्यास शीट-73 हिंदी-2

 

        मुझे गर्व है किंतु राखी है सूनी,

        वह होता, खुशी तो क्या होती ना दूनी।

         हम मंगल मनावें, वह तपता है धूनी,

          है घायल हृदय, दर्द उठाता है खूनी।।

 

प्र:-1. बहन को भाई पर गर्व है क्योंकि वह देश रक्षा के लिए जेल में है। ( क.) हां ( ख.) नहीं

प्र:- 2. हम ……मनावे, वह तपता है धूनी। (रिक्त स्थान भरें)

प्र:- 3. ‘धूनी तपना’ का अर्थ ‘कष्ट सहन करना’ है।

( क.) सही    ( ख.)गलत

प्र:- 4. ‘गर्व’ शब्द का सही अर्थ से मिलान करें:-

                गर्व.     -   स्वाभिमान

                                 भ्रूण

                                  गोद

प्र:- 5. प्रस्तुत पद्यांश का केंद्रीय भाव देश में मनाए जाने वाले त्योहारों से सबको अवगत करवाना है।

( क.) सही  ( ख.) गलत

 

उत्तर तालिका:- (1) क (2) मंगल (3)क (4 ) स्वाभिमान ( 5) गलत