कविता भाग निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए –
1. कवि के अनुसार किन लोगों की हार नहीं होती?
उत्तर-
कवि के अनुसार हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती।
2. नन्हीं चींटी की क्या विशेषता है?
उत्तर-
बार-बार फिसलने पर भी वह हार नहीं मानती है।
3. गोताखोर सिन्धु में डुबकियाँ क्यों लगाता है?
उत्तर-
मोती निकालने के लिए ।
4. हिम्मत करने वालों को असफलता को किस रूप में स्वीकार करना चाहिए?
उत्तर-
हिम्मत करने वोलों को असफलता को चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए।
5. लता कहाँ पर फूली नहीं समाती?
उत्तर
- लता वन में फूली नहीं समाती।
6. राखी का त्योहार किस दिन होता है?
उत्तर-राखी
का त्योहार श्रावण की पूर्णिमा को होता है ।
7. 'राखी
की चुनौती' कविता
में आई बहन का भाई कहाँ गया है?
उत्तर- भारत माता को स्वतंत्र करवाने
के लिए जेलखाने गया है ।
8. 'राखी
की चुनौती' कविता
में बहन किस को बधाई देती है?
उत्तर-
जिन बहनों को भाई मिले हैं।
9. 'राखी
की चुनौती' कविता
स्वतंत्रता से पहले लिखी गई या है बाद में?
उत्तर-
यह कविता (राखी की चुनौती) स्वतंत्रता से पहले लिखी गई है।
10. इस (नवयुवकों के प्रति) कविता के कवि का नाम लिखें।
उत्तर-
'नवयुवकों के प्रति' कविता के कवि का नाम मैथिलीशरण गुप्त
है।
11. नवयुवकों के प्रति कविता किन्हें संबोधित की गई है?
उत्तर-
नवयुवकों के प्रति कविता 'नवयुवकों' को संबोधित की
गई है।
12. नवयुवकों के सम्मुख कौन-से दो पथ हैं?
उन्हें किस पथ का चुनाव करना चाहिए?
उत्तर-असंयम
और संयम दो पथ हैं। उन्हें दूसरे पथ अर्थात संयम का चुनाव करना चाहिए।
13. 'रब्बा
मीह दे-पानी दे' कविता
में ईश्वर से क्या प्रार्थना की गई है?
उत्तर
- ईश्वर से बारिश की प्रार्थना की गई है।
14. 'रब्बा
मींह दे-पानी दे' कविता
में 'खेतों में सोना' का क्या अर्थ है?
उत्तर-
'खेतों में सोना' का अर्थ है- सोने जैसी कीमती फसल।
15. पानी के बिना मवेशी और खेतों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
पानी के बिना मवेशी मर जाते हैं और फसलें सूख जाती हैं।
16. 'रब्बा
मींह दे पानी दे' कविता
में देश के प्रत्येक नागरिक को क्या सीख दी गई है?
उत्तर-
पानी प्रदूषित या व्यर्थ नहीं करना चाहिए।
17. माँ किसका वरदान है?
उत्तर-
माँ ईश्वर का वरदान है।
18. माँ समय के रूप में क्या करती हैं?
उत्तर-
माँ हर क्षण का एहसास करवाती है।
19. हर विपदा को हराने पर माँ को क्या कहा गया है?
उत्तर-
हर विपदा को हराने पर माँ को हिमालय कहा गया है।
20. माँ का हथियार क्या है?
उत्तर
माँ का हथियार साहस है।
21. माँ बाती के रूप में क्या करती है?
उत्तर-
माँ बाती के रूप में ममता का प्रकाश फैलाती है।
22. खुशी के आँसू बहाने पर माँ को क्या कहा गया है?
उत्तर-
खुशी के आँसू बहाने पर माँ को उत्सव कहा गया है।
23. माँ गोरैया कब बन जाती है?
उत्तर-
जब खुद कम खाकर माँ बच्चों को ज़्यादा खिलाती है तब माँ गोरैया बन जाती है।
24. आगे बढ़ने का गीत सुनाने पर माँ को क्या पुकारा गया है?
उत्तर-
आगे बढ़ने का गीत सुनाने पर माँ को नदी पुकारा गया है।
25. इस कविता में माँ का उपहार क्या बताया गया है?
उत्तर
- इस कविता में माँ का उपहार सहनशीलता को बताया गया है।
26. माँ के चरणों में किस का द्वार है?
उत्तर
- माँ के चरणों में स्वर्ग का द्वार है।
27. बिना विचार के काम करने से क्या होता है?
उत्तर-
बिना विचार के काम करने से काम बिगड़ जाता है और जग हँसाई होती है।
28. कवि के अनुसार प्रायः दोस्त कैसे होते हैं?
उत्तर-
कवि के अनुसार प्रायः दोस्त स्वार्थी होते हैं ।
29. चार-दिन का मेहमान कौन है?
उत्तर-
धन चार दिन का मेहमान होता है ।
30. प्रायः मनुष्य अभिमान क्यों करता है?
उत्तर-
प्रायः मनुष्य अपनी धन-दौलत दिखाने के लिए ही अभिमान करता है।